घर में बनाये बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट और आसान मिक्स VEG की सब्जी
Mix Veg Recipe in Hindi- Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है आज हम आपके लिए स्वादिस्ट होटल स्टाइल मिक्स veg की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी। दोस्तों मिक्स veg की सब्जी खाना किसे पसंद नहीं होता बच्चे हो या बड़े सभी को मिक्स veg की सब्जी खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। हम अक्सर मिक्स veg की सब्जी को होटल में जाकर खाना पसंद करते है और यही सोचते है की हम इसे घर में बना सकते। आज हम आपके लिए लाये है मिक्स veg की एक आसान रेसिपी mix veg recipe in hindi इस रेसिपी से आप आसानी से घर में मिक्स veg की सब्जी बना सकते है वो भी एक दम ढाबा या होटल वाले style में।दोस्तों अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करे। आइये दोस्तों देखते है स्वादिस्ट ढाबा स्टाइल मिक्स veg बनाने की आसान रेसिपी
यह भी पढ़े
- घर बनाये बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट मसाले वाली भरवा भिंडी भिंडी रेसिपी पढ़ने के लिए क्लिक करे
- इडली खाने का मन है बस झटपट बनाये इडली इस secret रेसिपी से 15 मिनट में रेसिपी पढ़ने के लिए क्लिक करे
- घर बनाये एक दम खस्ता और स्वादिस्ट मटर कचोरी रेसिपी पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट
पकने का समय - 20-25 मिनट
कितने लोगे के लिए - 3-4
मिक्स veg सब्जी बनाने की सामग्री
टमाटर - 4-5सुखी लाल मिर्च -3-4
प्याज - 2
काजू - 8-10
बटर
आलू
लहसुन - 8-10
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
आलू - आधा कप बारीक कटे हुआ
गाजर - आधा कप बारीक कटी हुई
बीन्स - आधा कप बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च - आधा कप बारीक कटी हुई
गोभी-1 कप
मटर - आधा कप
पनीर - 1 कप कटा हुआ
नमक - डेढ़ चम्मच
धनिया पाउडर - डेढ़ चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
कसूरी मेथी - 2 टेबल स्पून
मिक्स veg सब्जी बनाने की विधि
अपनी स्वादिस्ट मिक्स veg की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम इसकी एक मखनी ग्रेवी बनायेगे।इसके लिए हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे।
अब हम कढ़ाई में डालेगे अपना 2-3 टेबल स्पून बटर।
अब जैसे ही हमारा बटर हल्का सा पिघलना शुरू हो जाये अब हम इसमें अपने लहुसन और बारीक कटा हुआ 1 अदरक का टुकड़ा डाल देंगे।
साथ ही हम इसमें डालेगे 1 मोटा कटा हुआ प्याज और आधा बारीक कटा हुआ आलू साथ ही सुखी लाल मिर्च भी डाल देंगे।
अब हम सभी चीजों को butter के साथ अच्छे से चला देंगे।
हमें इसे अच्छे से चलते हुए 1 मिनट के लिए मध्यम फ्लेम पर भून लेना है।
अब हम इसमें डालेगे अपने मोटे कटे हुए 4 टमाटर।
हम इसे भी अच्छे से चलते हुए पका लेंगे।
अब हम इसे अच्छे से चलते हुए 3-4 मिनट के लिए मध्यम फ्लेम पर पका देंगे।
3-4 मिनट के बाद अब हम इसमें डेढ़ कप पानी डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे।
अब हम कढ़ाई एक ऊपर एक ढकन लगा देंगे और अब हम इसे 5 मिनट के लिए ढक कर मध्यम फ्लेम पर पका देंगे।
5 मिनट के बाद अब हम गैस को बंद के देंगे और इसे ठंडा हो जाने देंगे।
अब हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे। और गैस की फ्लेम को मध्यम कर देंगे।
अब हम इसमें 3-4 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और इसे गरम हो जाने देंगे।
जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाएगा अब हम इसमें अपनी सब्जिया फ्राई करेंगे।
अब हम कढ़ाई में डालेगे अपने बारीक कटे हुए आलू और साथ ही बारीक कटी हुई गाजर।
अब हम इसने अच्छे से 2-3 मिनट के लिए फ्राई कर लेंगे अब हम इन्हे 1 बड़े कटोरे में निकाल देंगे।
अब हम कढ़ाई में अपनी गोभी और बारीक कटी हुई बीन्स डाल देंगे और इन्हे भी अच्छे से 3-4 मिनट के लिए फ्राई कर लेंगे।
जैसे ही हमारी गोभी और बीन्स अच्छे से फ्राई हो जाएगी अब हम इसे भी में निकाल देंगे।
अब हम कढ़ाई में अपना पनीर भी डाल देंगे और इसे भी अच्छे से 2-3 मिनट के लिए फ्राई कर लेंगे।
अब हम एक मिक्सी लगे और उसमे अपना ग्रेवी वाला पेस्ट डाल देंगे जो हमने ठंडा होने के लिए रखा था और अब हम अपनी ग्रेवी एक पेस्ट बनान लेंगे।
अपनी ग्रेवी का एक पतला सा पेस्ट बनान लेने के बाद अब हम इसे 1 कटोरे में निकाल देंगे।
अब हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे और इसमें 2-3 टेबल स्पून तेल डाल देंगे।
अब हम इसमें 2 टेबल स्पून बटर डाल देंगे और साथ ही हम इसमें हमारी मटर और बारीक कटी हुई शिमला मिर्च भी डाल देंगे।
अब हम इसे अच्छे से चलते हुए 1-2 मिनट के लिए भून लेंगे।
1-2 मिनट के बाद अब हम इसमें हमारा ग्रेवी वाला पेस्ट डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।
अब हम इसमें डालेगे डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर साथ ही डेढ़ चम्मच नमक और 1 चम्मच जीरा पाउडर।
अब हम सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर देंगे।
अब हम इसमें डालेगे 2 चम्मच कसूरी मेथी और इसे भी अच्छे से मिक्स कर देंगे।
अब हम इसमें अपनी सारी फ्राई की हुई सब्जिया डाल देंगे और इसे अच्छे से मिक्स कर देंगे।
अब हम इसमें डालेगे आधा चम्मच गरम मसाला और साथ ही आधा चम्मच से थोड़ा ज्यादा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर।
अब हम सभी चीजों को एक दम अच्छे से मिक्स कर देंगे।
अब हम इसे अच्छे से चलते हुए 2-3 मिनट के लिए पका लेंगे।
अब हम इसके ऊपर थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे और इसे अच्छे से मिक्स कर देंगे।
हमारी मिक्स veg की स्वादिस्ट सब्जी तैयार है सर्वे करने के लिए।
परोसने की विधि
आप अपनी बनायीं हुई स्वादिस्ट सब्जी को रोटी,नान ,पराठा ,पूरी किसी के साथ भी सेरे कर सकते है।सुझाव
- आप चाहे तो इस रेसिपी में क्रीम भी डाल सकते है।
- आप इस रेसिपी में मसाले अपने स्वाद अनुसार भी डाल है।
- सब्जी बनाने के लिए हमेशा फ्रेश सब्जियों का ही इस्तेमाल करे।
- आप इस रेसिपी में अपनी पसंद की सब्जिया भी डाल सकते है।
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद
मिक्स veg सब्जी बनाने के लिए हमें क्या चाहिए ?
मिक्स veg की सब्जी बनाने के लिए हमें चाहिए
- टमाटर - 4-5
- सुखी लाल मिर्च -3-4
- प्याज - 2
- काजू - 8-10
- बटर
- आलू
- लहसुन - 8-10
- अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
- आलू - आधा कप बारीक कटे हुआ
- गाजर - आधा कप बारीक कटी हुई
- बीन्स - आधा कप बारीक कटी हुई
- शिमला मिर्च - आधा कप बारीक कटी हुई
- गोभी-1 कप
- मटर - आधा कप
- पनीर - 1 कप कटा हुआ
- नमक - डेढ़ चम्मच
- धनिया पाउडर - डेढ़ चम्मच
- जीरा पाउडर - 1 चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 टेबल स्पून
मिक्स veg की सब्जी खाने के क्या फायदे है ?
मिक्स veg की सब्जी में काफी सारी सब्जिया होती है इसलिए यह फाइबर से भरपुए होती है साथ ही इसमें पनीर भी डाला जाता है तो इस सब्जी में प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हम यह कह सकते है की मिक्स veg की सब्जी खाने में बहुत ही ज्यादा healthy होती है।
दुनिया की सबसे पौष्टिक सब्जी कौन सी है?
पालक ये हरी पत्तेदार सब्जी सबसे अधिक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों में से एक है।