मसालेदार अरबी की सब्जी रेसिपी |arbi ki sabji recipe in hindi

मसालेदार अरबी की सब्जी रेसिपी |arbi ki sabji recipe in hindi | अजवाइन वाली अरबी | पंजाबी अरबी मसाला रेसिपी | अरबी की सूखी सब्जी रेसिपी

Hello दोस्तों chatora kitchen के इस is blog में आपका स्वागत है | दोस्तों जब भी कभी हमारे घरो में अरबी बनती है तो हम उसे अक्सर ज्यादा पसंद से नहीं खाते | अक्सर लोग बोलते है की हम इसका taste ही अच्छा नहीं लगता | दोस्तों हम आपको बता दे की हमें अरबी जरूर खानी चाहिए अरबी खाने से हमारे शरीर को काफी फायदे होते है जैसे अरबी में कई प्रकार के खनिज पाए जाते है साथ ही अरबी में कार्बोहाइड्रेट्स , फोलिक एसिड के साथ कई प्रकार के विटामिन भी पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होते है | आज हम आपके लिए लेकर आये है मसालेदार अरबी की सब्जी रेसिपी |arbi ki sabji recipe in hindi आसान तरीके से | यह रेसिपी इतनी स्वादिस्ट है की घर में कोई भी आपकी अरबी की सब्जी को खाये बिना नहीं रह पाएगा और आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे |
अरबी की सब्जी बनाने के लिए हम सबसे पहले अरबी को काट लेते है उसके बाद हम अरबी का मसाला तैयार करते है उसके बाद अरबी को मसाले ले साथ 3 सीटी आने तक पकाते है और हमारी लजीज अरबी की सब्जी एक दम  तैयार है |
arbi ki sabji recipe in hindi

पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट

पकने का समय - 25 मिनट

कितने लोगो के लिए - 3-4

अरबी बनाने की सामग्री

अरबी - 300 ग्राम
टमाटर - 3 (बारीक कटा हुआ )
प्याज 1 (बारीक कटा हुआ )
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
सरसो का तेल - 3-4 टेबल स्पून
हींग - आधा चम्मच
अजवाइन - आधा चम्मच
राइ - 1 टेबल स्पून
जीरा- आधा चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट -1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
नमक - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर-2 टेबल स्पून
अमचूर - 1 टेबल स्पून
पानी - 1 कप
गरम मसाला - 1 टेबल स्पून

मसालेदार अरबी बनाने की विधि

अरबी बनाने के लिए सबसे पहले हम अपनी सब्जिया लेंगे और उन्हे अच्छे से धो लेंगे | अच्छे से धो लेने के बाद हम टमाटर , प्याज और हरी मिर्च को एक दम बारीक बारीक कट लेंगे और इसे साइड में रख देंगे |

अब हमें अरबी कटनी है और क्योकि अरबी काफी चिपचिपी होती है इसलिए हम अपने हाथो पर थोड़ा सा तेल लगा लेंगे और अब अरबी को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लेंगे |

सारी  अरबी काट लेने के बाद हम इसे साइड में रख देंगे |

अब हम एक कुकर लेंगे और इसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे अब हम इसमें 3-4 टेबल स्पून सरसो का तेल डालेगे और इसे हाई फ्लेम पर गरम होने देंगे जब हमारे तेल से धुआँ आना शुरू हो जाये अब हम गैस को बंद कर देंगे और तेल को थोड़ा ठंडा होने देंगे | (ऐसा करने से हमारा सरसो का तेल पक जाएगा और एक बहतरीन स्वाद आएगा )

अब जब हमारा तेल ठंडा हो जाये अब हम फिरसे गैस को चला देंगे और अब इसमें डालेगे आधा चम्मच हींग ,आधा चम्मच अजवाइन , 1 टेबल स्पून राइ और साथ ही आधा चम्मच जीरा डालेगे और इसे चला देंगे |

जैसे ही हमारा जीरा चटकने लगेगा हम इसमें बारीक कटी हुई प्याज डाल देंगे और इसे अच्छे से चलते हुए पकायेगे|

जैसे ही हमारी प्याज थोड़ा सा कलर आना शुरू हो जाये हम इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल देंगे और साथ ही 1 टेबल स्पून अद्रल लहसुन का पेस्ट भी डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे |

अब हम इसे चलते हुए पकायेगे और इसमें डालेगे आधा चम्मच हल्दी पाउडर और इसे भी मिला देंगे |

अब हम इसमें डालेगे 3 बारीक कटे हुए टमाटर साथ ही 1 टेबल स्पून नमक डाल देंगे और 1 टेबल स्पून लाल मिर्च भी डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे |

अब हम इसे अच्छे से चलते हुए पकायेगे जब हमारे सरे मसाले अच्छे से भून जायेगे अब हम इसमें डालेगे 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर और साथ ही 1 टेबल स्पून अमचूर डाल देंगे |

इसे अच्छे से मिला देने के बाद हम इसमें अपनी अरबी डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे अरबी को हमें सारे मसलों में अच्छे से मिला लेना है |

अब हम इसमें डेढ़ कप से थोड़ा कम पानी डालेगे और इसे अच्छे से मिला कर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे |
(सब्जी में पानी आप अपने हिसाब से डालिये अगर आपको थोड़ी टाइट सब्जी चाइये तो थोड़ा काम पानी और अगर रेशेदार सब्जी चाइये तो थोड़ा ज्यादा पानी डालना है )

अब हम कुकर का ढक्कन लगा कर इसे 3 सीटी आने तक पकायेगे | 3 सीटी आने के बाद अब आपको ढक्कन खोलन है और अब हम इसमें डालेगे 1 टेबल स्पून गरम मसाला और हम इसे अब 2 मिनट के लिए लौ फ्लेम पर पकायेगे |

2 मिनट पकने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे और इसमें थोड़ा कटा हुआ धनिया डाल देंगे और हमारी स्वादिस्ट अरबी की सब्जी एक दम तैयार है |

परोसने की विधि

आप अपनी अरबी की सब्जी को दाल , रायता के साथ परोस सकती है |

यह सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिस्ट लगती है तो आप चाहे तो इसे बच्चों को लंच में भी दे सकते है |

इस सब्जी को आप किसी भी समय परोस सकते है लंच हो या डिनर |
 

सुझाव

  • आप अदरक लहसुन के पेस्ट की जगह अदरक लहसुन बारीक काट कर भी इस्तेमाल कर सकते है |
  • आप इस सब्जी में मसाले अपने स्वाद अनुसार भी डाल सकते है |
  • अरबी पकाते वक्त ध्यान रखे की हमें अरबी को ज्यादा नहीं पकाना है नहीं तो अरबी टूटने लगेगी और खाने में भी मजा नहीं आएगा |

दोस्तों आज हमने जानी मसालेदार अरबी की सब्जी रेसिपी | arbi ki sabji recipe in hindi | अजवाइन वाली अरबी | पंजाबी अरबी मसाला रेसिपी | अरबी की सूखी सब्जी रेसिपी की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए मसालेदार अरबी की सब्जी के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.