paneer ki sabji ki recipe | पनीर की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी | paneer sabji recipe in hindi | paneer ki sabji banane ki recipe | matar paneer ki sabji kaise banai jaati hai
Hello दोस्तों chatora kitchen के blog में आपका स्वागत है | दोस्तों पनीर की सब्जी एक ऐसे सब्जी है जो हर किसी की मन पसंद होती है | हमारे घर में कोई भी फंक्शन , गेट टुगेदर या कोई शादी भी बिना मटर पनीर की सब्जी के पुरे नहीं होते | बच्चो से लेकर बड़े लोगो तक सभी लोग इसे बड़े ही चाव के साथ कहते है और से खूब एन्जॉय भी करते है | आज हम आपके लिए लेकर आये है paneer ki sabji ki recipe वो भी एक दम आसान तरीके से दोस्तों पनीर प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छे source होता है साथ ही इसे खाने से हमारे शरीर को एनर्जी भी मिलती है तो जो लोग gym करते है वो लोग भी इसे खा सकते है | आप एक बार अपने घर में हमारी इस रेसिपी से पनीर की सब्जी जरूर बनिए सभी लोग अपनी उंगलिया चाटते रह जायेगे और आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे |पनीर बनाने के लिए सबसे पहले हम अपने पनीर को फ्राई करते है उसके बाद हम अपनी पनीर की सब्जी की ग्रेवी को तैयार कर सकते है | उसके बाद हम अपनी पनीर को ग्रेवी के साथ पकाते है और फिर तैयार होती है हमारी लजीज पनीर की सब्जी | जिसे आप रोटी , पूरी , चावल या नान किसी के साथ भी परोस सकते है |
पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट
पकने का समय - 20 मिनट
कितने लोगो के लिए - 3-4
पनीर की सब्जी बनाने की सामग्री
पनीर - 250 ग्रामतेल - 2 टेबल स्पून
बटर - 1 टेबल स्पून
प्याज -3
अदरक - 1-2 टुकड़ा
हरी मिर्ची - 2-3
लहसुन - 7-8
टमाटर - 5
नमक स्वाद अनुसार
तेल 3 टेबल स्पून जीरा - 1 टेबल स्पून
तेज पत्ता -1 -2
लौंग - 2-3
सुखी लाल मिर्च - 1
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर - डेढ़ चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
मटर - 1 कप
गरम मसाला - आधा चम्मच
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
धनिया पत्ता
पनीर की सब्जी बनाने की विधि
मटर पनीर बनाने के लिए हम 1 पैन लेंगे और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे |जब हमारा पैन गरम हो जाये अब हम इसमें 2 टेबल स्पून तेल और 1 टेबल स्पून बटर डालेगे और इसे गरम होने देंगे |
अब हम अपने पनीर को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लेंगे और उसे बटर में डाल कर 3-4 मिनट के लिए अच्छे से मध्यम फ्लेम पर फ्राई करेंगे |
3-4 मिनट के बाद जब हमारा पनीर फ्राई हो जाये तो हम गैस को बंद कर देंगे और अपने पनीर को बहार निकाल लेंगे और साइड में रख देंगे |
फ्राई करने से हमारा पनीर थोड़ा सा हार्ड हो जाता है इसके लिए हम एक कटोरी में गरम पानी लेंगे और अपने पनीर को इसमें डाल कर रख देंगे |
अब हम उसी पैन में 3 प्याज को मोटा मोटा काट कर डाल देंगे और इसे 2-3 मिनट के लिए हाई फ्लेम पर फ्राई कर लेंगे |
जब हमारे प्याज फ्राई हो जाये अब हम इसमें 1 इंच अदरक का टुकड़ा काट कर डाल देंगे साथ ही बारीक कटी हुई 2-3 हरी मिर्च और 7-8 लहसुन की कली भी डाल देंगे और इन सभी को 2 मिनट के लिए हम फ्राई कर लेंगे |
जब हमारी सभी चीजे फ्राई हो जाये अब हम 5 मध्यम साइज के लाल टमाटर लेंगे और उन्हे भी मोटा मोटा काट कर कढ़ाई में डाल देंगे |
अब हम इसमें 1 टेबल स्पून नमक डाल देंगे और सभी चीजों को अच्छे से चला देंगे | सभी चीजों को अच्छे से चला देने के बाद अब हम इसे ढक देंगे |
हमें इसे ढक कर 8-9 मिनट के लिए लौ फ्लेम पर पकाना है | 7-8 मिनट के बाद आप देखेंगे की हमारे टमाटर एक दम अच्छे से गल चुके है अब हम गैस को बंद कर देंगे |
और इसे थोड़ा ठंडा हो जाने देंगे जब यह ठंडा हो जाये अब हम एक मिक्सर लेंगे और इसका एक पेस्ट बना लेंगे |
पेस्ट बना लेने के बाद हम इसे एक कटोरे में निकाल लेंगे और इसे साइड में रख देंगे |
अब हम एक कढ़ाई लेंगे और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे अब हम इसमें 4-5 टेबल स्पून तेल डालेगे और तेल को गरम होने देंगे|
जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाये अब हम इसमें डालेगे 1 चम्मच जीरा ,2-3 तेज पत्ता ,1 सुखी लाल मिर्च ,2-3 लौंग और इन सभी चीजों को लौ फ्लेम पर चलते हुए कुछ सेकंड के लिए फ्राई करेंगे |
अब हम इसमें 1 टेबल स्पून लाल मिर्च , 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर और साथ ही आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालेगे | और इन सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे और मसलो को लौ फ्लेम पर 10 सेकंड के लिए पकायेगे |
अब हम इसमें हमारा टमाटर का पेस्ट डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे | और इसमें आधे कप से थोड़ा कम पानी डालेगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे और इसे ढक देंगे |
अब हम इसे तब तक पकायेगे जब तक हमारे मसलो से तेल अलग न हो जाये और हमारा यह पेस्ट पक कर आधा न रह जाये | हमें इसे बीच बीच में चलते भी रहना है |
3-4 मिनट के बाद हम ढकन को हटा देंगे और फ्लेम को हाई कर देंगे और इसे चलते हुए तब तक पकायेगे जब तक यह आधा न रह जाये |
जब यह पक कर आधा रह जयकगा अब हम इसमें 1 कप मटर डालेगे और इसे अच्छे से चला देंगे और साथ ही 1 कप पानी डालेंगे और अच्छे इसे से मिक्स कर देंगे | (आपको अगर पनीर की सब्जी थोड़ी पतली खाना पसंद है तो आप इसमें आधा कप पानी और डाल सकते है )
अब हम थोड़ा सा नमक डाल देंगे (क्योकि हमने पहले भी नमक डाला है तो आप एक बार थोड़ी सी सब्जी चख कर देख ले उसके बाद अपने स्वाद अनुसार नमक डाले )
अब हम इसे अच्छे से मिला देंगे और इसे ढक कर लौ फ्लेम पर 4-5 मिनट के लिए पकायेगे |
अब हम इसमें पनीर डाल देंगे और इसे अच्छे से मिक्स के देंगे | और अब हम इसे लौ फ्लेम पर 10 मिनट के लिए ढक कर पकायेगे|
10 मिनट के बाद हम ढक्कन हटा देंगे और अब हम इसमें आधा चम्मच गरम मसल ,1 टेबल स्पून कसूरी मेथी और सारः ही थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी डाल देंगे |
सभी चीजों को अच्छे से चला देंगे और इसे ढक कर 2 मिनट के लिए और पका लेंगे |
2 मिनट पकने के बाद हमारी पनीर की सब्जी एक दम तैयार है |
परोसने की विधि
आप अपनी पनीर की सब्जी को रोटी , पूरी , नान , चावल किसी से साथ भी परोस सकते है साथ में थोड़ा रायता और सलाद भी सर्वे करेंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा |सुझाव
- आप चाहे तो इस सब्जी में थोड़ी मलाई भी डाल सकते है |
- सब्जी में मसाले आप अपने स्वाद अनुसार काम या ज्यादा कर सकते है |
- पनीर बनाने के लिए हमेशा फ्रेश पनीर का ही इस्तेमाल करे और हमेशा य देख ले की पनीर खट्टा तो नहीं है |
- पनीर के लिए हमेशा मीठे और लाल टमाटर का ही इस्तेमाल करे |
- अगर आपके पास फ्रेश मटर नहीं है और आप सफल मटर का इस्तेमाल कर रहे है तो सब्जी में डालने से पहले उसे थोड़ा सा उबाल ले |
- सब्जी को गरमा गरम सर्वे करे |
- अगर आपको पतली सब्जी पसंद है तो आप अपनी सब्जी में थोड़ा पानी और डाल सकते है |
दोस्तों आज हमने जानी paneer ki sabji ki recipe | पनीर की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी | paneer sabji recipe in hindi | paneer ki sabji banane ki recipe | matar paneer ki sabji kaise banai jaati hai
दोस्तों आपको हमारी यह paneer ki sabji ki recipe की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए पनीर की सब्जी के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद
