आसान स्वीटकॉर्न सूप रेसिपी |sweet corn soup recipe in hindi

स्वीटकॉर्न सूप की आसान रेसिपी |sweet corn soup recipe in hindi | corn soup recipe in hindi | Sweet corn recipe in Hindi | Sweet corn soup ingredients

Hello दोस्तों chatora kitchen के blog मे आपका स्वागत है | दोस्तों अभी सर्दिया आने वाली है और सर्दियों मे कुछ गरमा गरम पीना का मजा ही कुछ और है | और अगर वो गरमा गरम व्यंजन tastey के साथ healthy भी हो तो उसका मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है | आज हम बात कर रहे है sweet corn soup (स्वीटकॉर्न सूप) की जो बहुत ही tasty होता है और साथ ही healthy भी होता है | हमें सर्दियों मे गरमा गरम स्वीटकॉर्न सूप मिल जाये तो उसकी बात ही कुछ और होती है एक तो वो बहुत tastey होता है साथ ही healthy भी होता है | हम अक्सर sweet corn soup का सूप पीने बहार resturant या होटल मे जाते है लकिन आज के बाद आपको कभी भीsweet corn soup के लिए hotel या resturant नहीं जाना पड़ेगा | chatora kitchen के इस blog में हम आपके लिए लेकर आये है sweet corn soup recipe in hindi वो भी एक दम आसान तरीके से | हमारी इस recipe से आप एक दम होटल जैसा corn soup घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है वो भी एक दम tastey और healthy तरीके से |
स्वीट कॉर्न सूप बनाने के लिए हम मक्का के दानो को सब्जियों के साथ पकाते है साथ ही कुछ मसाले भी डालते है और अंत में सूप को गधा करने के लिए हम उसमे अरारोट या थोड़ा सा कॉर्न स्टार्च या कॉर्न फ्लावर भी डालते है और सबसे आखिर में हम 1 टेबल स्पून बटर डालकर उसे सर्वे करते है | तो चलिए देखते हैcorn soup recipe in hindi दम आसान तरीके से by chatora kitchen
sweet corn soup recipe in hindi

tomato soup recipe in hindi | hotel जैसा सूप बनाये आसानी से

पूर्व तैयारी का समय - 5 मिनट

पकने का समय - 10 मिनट 

कितने लोगो के लिए - 3-4

स्वीट कॉर्न सूप बनाने की सामग्री

पानी - ढाई गिलास
स्वीट कॉर्न - आधा कटोरी
स्वीट कॉर्न-1 कटोरी
गाजर , बीन्स - थोड़ी सी
नमक - स्वाद अनुसार
चीनी - 2 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
कॉर्न स्टार्च - 2 टेबल स्पून
बटर - 1 टेबल स्पून

स्वीटकॉर्न सूप बनाने की विधि

स्वीट कॉर्न सूप बनाने के लिए सबसे पहले हम एक मिक्सी लेंगे और उसमे हम आधा कटोरी स्वीट कॉर्न डाल कर साथ ही आधा कटोरी पानी डालेगे और हम इसका एक पेस्ट बना लेंगे और इसे साइड में रख देंगे |

अब हम सूप बनायेगे सूप बनाने के लिए हम एक कुकर लेंगे और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे अब हम इसमें ढाई गिलास पानी डालेगे अब हम इसमें 1 कटोरी स्वीट कॉर्न डालेगे |

स्वीट कॉर्न डालने के बाद हम इसमें बारीक कटे हुए बीन्स और गाजर भी डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे |

अच्छे से चला देने के बाद हम अब इसमें जो हमने स्वीट कॉर्न का पेस्ट बनाया था वो डाल देंगे (इसे डालने से हमारे सूप का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा ) |

अब हम इसमें स्वाद अनुसार नमक डालेगे साथ ही 2 टेबल स्पून चीनी और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर भी डाल देंगे |

अब हम इसे अच्छे से उबलेंगे और साथ में चलते भी रहेंगे हमें इसे 8-10 मिनट के लिए उबलन है |

उबलते समय आप देखेंगे की इसके ऊपर झाग बन रहे है उन्हे हम चमचे की सहायता से एक बार हटा देंगे और वो फिरसे नहीं बनेगे|

8-10 मिनट उबाल लेने के बाद हमारा सूप तैयार है अगर आपको पतला सूप चाहिए सूप एक दम तैयार है लेकिन अगर आपको होटल जैसा सूप चाहिए तो हमें इसमें अभी आरारोट मिलाना पड़ेगा |

हम एक कटोरी में 2 टेबल स्पून कॉर्न स्टार्च या अरारोट लेंगे और इसमें थोड़ा पानी मिला कर इसका एक पतला सा पेस्ट बना लेंगे |

अब हम इस पेस्ट को थोड़ा थोड़ा करके अपने सूप में डालेगे | हमें इसे चलते हुआ थोड़ा थोड़ा करके मिलाना है सारा एक साथ नहीं डालना है |

कॉर्न फ्लावर या अरारोट डालने के बाद हमें इसे कम से कम 2-3 मिनट के लिए उबालना है नहीं तो सूप में कच्चा पन रह जाएगा |

उबाल लेने के बाद हम अब इसमें 1 टेबल स्पून बटर डालेगे और इसे 30 सेकंड के लिए उबाल लेंगे |

और हमारा सूप सर्वे करने के लिए एक दम तैयार है |


परोसने की विधि

आप चाहे तो सूप को खाने के साथ या ऐसे ही शाम के समय सर्वे कर सकते है |

गरमा गरम सूप सर्दियों के लिए सबसे अच्छा होता है | आप इसे अपने परिवार के सभी लोगो को जैसे ही वो बहार से घर आये गरमा गरम परोसिये उनकी सारी सर्दी चली जाएगी |

अगर किसी को सर्दी जुकाम हो गया हो आप उन्हे भी यह सूप दे सकते है | सर्दी और जुकाम में सूप काफी फायदेमंद होता है |

सुझाव

  • आप चाहे तो काली मिर्च की जगह सफ़ेद मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते है |
  • अगर आपके पास काली मिर्च का पाउडर नहीं है तो आप साबुत काली मिर्च भी डाल सकते है |
  • आप सूप में नमक अपने स्वाद अनुसाए डालिये |
  • आप चाहे तो सूप में अपनी पसंद की सब्जिया भी डाल सकते है |


दोस्तों आज हमने जानी स्वीटकॉर्न सूप की आसान रेसिपी |sweet corn soup recipe in hindi | corn soup recipe in hindi | Sweet corn recipe in Hindi | Sweet corn soup ingredients दोस्तों आपको हमारी यह sweet corn soup recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए Sweet corn soup के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.