khaja recipe in hindi | स्वादिस्ट खाजा की रेसिपी इन हिंदी

khaja recipe in hindi | मैदा का खाजा कैसे बनाते हैं | खाजा मिठाई | हलवाई जैसा खाजा बनाये घर पर

Hello दोस्तों chatora kitchen के इस blog में आपका स्वागत है | दोस्तों मिठाई खाना किसे पसंद नहीं होता हमारा कोई भी फंक्शन शादी या फेस्टिवल बिना मिठाई के पूरा ही नहीं होता ऐसे ही एक मिठाई की डिश आज हम आपके लिए लेकर आये है जिसे आप आसानी से बना सकते है | आज हम बात कर रहे है खाजा की दोस्तों खाजा आंध्र प्रदेश की एक पारंपरिक डिश है, जिसे मैदा और शुगर सिरप में डीप करके तैयार किया जाता है। इसे लोग खास त्योहार के मौके पर बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, इसे कई नामों से पुकारा जाता है जैसे आंध्र चिरोटी, खाजा आदि। साथ ही, यह डिजर्ट बिहार में भी काफी लोकप्रिय है और बहुत से लोग इसे बिहारी खाजा के नाम से भी जानते हैं | आज हम चटोरा किचन पर आपके लिए लेकर आये है khaja recipe in hindi |
खाजा को बनाने के लिए हम सबसे पहले शुगर सरूप को बनाते है उसके बाद मैदा का आटा बनाते है खाजा बनाने के लिए उसके बाद आटे की लोई को बेल कर खाजा छोटे छोटे टुकड़ो में काट लेते है उसके बाद हम उन टुकड़ो को तेल में fry करते है और चासनी में डाल देते है ऐसे तैयार होता है हमारा खाजा |
khaja recipe in hindi


पूर्व तैयारी का समय - 10मिनट

पकने का समय - 20मिनट 

कितने लोगो के लिए - 3-4

खाजा मिठाई की सामग्री

चासनी बनाने के लिए

चीनी - 1 कप
पानी - आधा कप
निम्बू का रस
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
 

पेस्ट बनाने के लिए

घी - 3 टेबल स्पून
मैदा - 3-4 टेबल स्पून
 

आटा बनाने के लिए

मैदा -2 कप
घी - आधा कप
नमक - एक चुटकी
पानी - 2-3 कप
तेल - तलने के लिए
 

खाजा रेसिपी इन हिंदी

खाजा बनाने के लिए हम सबसे पहले चासनी बनायेगे इसके लिए हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे |

जब हमारी कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें डालेगे 1 कप चीनी और आधा कप पानी और इसे अच्छे से चला देंगे और इसके बाद हम इसमें थोड़ा सा नीमू का रास डाल देंगे साथ ही थोड़ा सा इलायची पाउडर डाल देंगे |

जब हमारी चीनी घुल जाये तो गैस को मध्यम के देंगे और 4-5 मिनट के लिए पका लेंगे |

4-5 मिनट पका लेने के बाद हम इसे गैस पर से उतर कर साइड में रख देंगे |

अब हम खाजा बनयेगे इसके लिए हम एक कटोरे में 2 कप मैदा डाल लेंगे साथ ही इसमें हम आधा कप घी डाल देंगे साथ ही 1 चुटकी नमक डाल देंगे और इन सभी चीजों को एक दम अच्छे से मिला देंगे |

अब हमें इसे आटे की तरह गुथना है इसके लिए हम इसमें पानी डालेगे और इसे हम आटे की तरह गूथ लेंगे (बस इसे हम रोटी के आटे से थोड़ा टाइट गुथना है )

इसे अच्छे से गूथ लेने के बाद हम इसे ढक कर रख देंगे और इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही रखा रहने देंगे |

अब इसी बीच जब हमारा खाजा 20 मिनट के लिए रखा है हम खाजे के लिए एक स्पेशल पेस्ट तैयार करेंगे जिसे खाजे का टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाएगा |

पेस्ट बनाने के लिए हम एक कटोरी में 3 टेबल स्पून घी लेंगे और उसमे 3-4 टेबल स्पून मैदा डाल कर अच्छे से मिला देंगे और एक पेस्ट तैयार कर लेंगे |

इस पेस्ट को अब हम साइड में रख देंगे और अब हम अपना आटा लेंगे जो हमने 20 मिनट के लिए रखा था |

आटे को बहार निकल लेंगे और इस आटे की हम छोटी छोटी लोई बना लेंगे |

अब खाजा बनाने के लिए हमारी जितनी भी लोई बानी है उन्हे 2 हिस्सों में कर लेंगे (अगर हमारी 10 लोई बानी है तो हम उन्हे 5-5 में बाट लेंगे )

अब हम लोई के एक सेट को लेंगे और उसमे से 1 लोई को बेलन की सहायता से रोटी की तरह बना लेंगे और इसी तरह से हम हमारी सारी लोइयों को बेलन की सहायता से रोटी की तरह बना लेंगे |

अब हम एक लोई लेंगे और उसके ऊपर जो हमें पेस्ट बनाया है उसको लगा दगे उसके बाद उसके ऊपर दूसरी रोटी रखेंगे और फिर से उसके ऊपर वो पेस्ट लगाएंगे इसके बाद तीसरी रोटी ऐसे ही जितनी रोटी हमने अलग की थी सबके साथ कर लेंगे |

अब रोटियों को एक दूसरे के ऊपर अच्छे से रख देने के बाद हम इसे रोल जैसा एक दम टाइट रोल कर लेंगे | (रोल करते समय हमें यह ध्यान रखना है की इसके अंदर हवा न रहे एक दम दबा दबा कर अच्छे से रोल करना है )

जब हमारा पूरा रोल बन जाये आखिर में इसे थोड़ा सा पानी लगा कर बंद कर देंगे |

अब हम इस रोल को हाथो से थोड़ा सा बेल लेंगे और इसे थोड़ा लम्बा कर लेंगे |

अब हम एक चाकू लेंगे और इसके आधा आधा इंच के बराबर बराबर पीस काट लेंगे |

अब हम सभी पीस को हाथ से थोड़ा सा दबा लेंगे | आप चले तो इसे बेलन की सहायता से भी थोड़ा सा चपटा कर लेंगे |

अब हम अपने बनाये हुए खाजे को fry करेंगे इसके लिए हम एक कढ़ाई में तेल लेंगे और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे |

जब हमारा तेल गरम हो जाये तो हम अब इसमें अपने खाजे को डाल कर अच्छे से fry कर लेंगे | (जब हम खाजे को fry करना शुरू करेंगे तो तेल ज्यादा गरम न हो नहीं तो खाजे बस बहार फ्राई होंगे अंदर से ऐसे ही रह जाएगा )

जब हमारे खाजे के ऊपर अच्छा सा कलर आजाये और आपको लगे की अब यह भून चुके है तो हम उन्हे बहार निकाल लेंगे और इसे सीधा चासनी में डाल देंगे जो हमने बना कर रखी थी |

दूसरी बार अपने बचे हुए खाजे को fry करेंगे तो पहले गैस को बंद कर दे और तेल को ठंडा होने दे और फिर जब तेल ठंडा हो जाये तो गैस चलाये और खाजे को फ्राई |

परोसने की विधि

आप अपने खाजे को मिठाई के रूप में किसी भी समय परोस सकते है |

सुझाव

  • खाजे में कई परतों को पाने के लिए जितना संभव हो उतना रोल बनाएं।
  • कुरकुरे और फ्लेकी लेयर्स के लिए कम से मध्यम फ्लेम पर तलें।
  • खाजा को रसदार लेयर्स के लिए चीनी सिरप में पूरी तरह से डुबाने की जरूरत है।
  • जब खाजा कई परतों के साथ तैयार किया जाता है, तो यह अच्छा स्वाद देता है।

दोस्तों आज हमने जानी khaja recipe in hindi | मैदा का खाजा कैसे बनाते हैं | खाजा मिठाई | हलवाई जैसा खाजा बनाये घर पर दोस्तों आपको हमारी यह khaja recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए खाजा मिठाई के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.