chocolate shake recipe in hindi | चॉकलेट शेक रेसिपी इन हिंदी | chocolate milkshake recipe in hindi
Hello दोस्तों chatora kitchen के blog में आपका स्वागत है | दोस्तों हमें अक्सर गर्मियों के दिनों में कुछ ठंडा पीने के लिए चाहिए होता है | हम अक्सर या तो कोल्ड ड्रिंक पीते है या बाजार जाकर शेक पी लेते है | दोस्तों आज हम आपके लिए ऐसे ऐसे ही आसान शेक के रेसिपी लेकर आये है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती है और आपको फिर कभी भी शेक पीने के लिए बाजार नहीं जाना पड़ेगा | आज हम आपके लिए लाये है चॉकलेट शेक की रेसिपी दोस्तों चॉकलेट मिल्क शेक बहुत टेस्टी और मजेदार होता है | चॉकलेट शेक का नाम सुनते ही बड़े छोटे और सभी लोगों के मुंह में पानी आने लगता है| अगर आप चॉकलेट का मिल्क शेक बनायेगे तो इसे तो हर लोग जरूर पसंद करेंगे. इसे बनाने के लिए हमें दूध, बर्फ ,वनीला आइस क्रीम ,चॉकलेट सॉस की जरूरत पड़ती है.chocolate shake recipe in hindiचॉकलेट मिल्क शेक को पीने से प्रोटीन के साथ अपने शरीर को कैल्शियम भी मिलता है | इसे सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और साथ ही साथ मांसपेशियां भी मजबूत होती है. चॉकलेट में जो प्रोटीन होता है उसे मांसपेशियों को ताकत मिलती है |
अपनी बॉडी फिट रहने के लिए अधिकतर लोग रोज जिम जाते हैं. घंटों जिम जाने के बाद थकान महसूस करते हैं | ऐसे में आप चॉकलेट शेक को एक एनर्जी ड्रिंक के रूप में ले सकते है |
इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है | और इसे बनाने के लिए भी बहुत कम समय लगता है| आप चॉकलेट मिल्कशेक पीकर अपनी थकान को दूर कर सकते हैं|
इसे गर्मियों के मौसम में बनाकर इसका मजा ले सकते हैं. अगर हमारे घर में अचानक कोई मेहमान आए तो उन्हें सर्व कर सकते हैं| तो आइए देखते हैं कैसे बनाते हैं टेस्टी चॉकलेट शेक रेसिपी इन हिंदी
नारियल लड्डू रेसिपी इन हिंदी | nariyal ladoo recipe in hindi
पूर्व तैयारी का समय - 5 मिनट
पकने का समय -10 मिनट
कितने लोगो के लिए - 2-3
चॉकलेट शेक बनाने की सामग्री
वनीला आइस क्रीम- 300 ग्रामचॉक्लेट सॉस - 2 टेबल स्पून
दूध - आधा कप (ठंडा)
चीनी - 1 टेबल स्पून
बर्फ
चॉकलेट शेक रेसिपी इन हिंदी
चॉकलेट शेक बनाने के लिए सबसे पहले हम ठन्डे दूध को एक जार या मिक्सर में डाल लगे साथ ही उसमे हम 2 टेबल स्पून चॉकलेट सॉस डालेगे अब हम ब्लैंडर की सहायता से दूध और चॉकलेट सॉस को अच्छी तरह से मिला लेंगे अगर आपके पास ब्लेंडर नहीं है तो आप इसे मिक्सर में भी मिला सकते है |दूध को चॉकलेट सौसे के साथ अच्छे से मिला लेने के बाद अब हम इसमें डालेगे थोड़ी सी बर्फ और इसे फिर से अच्छे से चला लगे |
अच्छे से मिला लेने के बाद हम इसमें डालेगे 300 ग्राम वनीला आइस क्रीम (आइसक्रीम डालने से हमारे शेक का स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा और एक दम बाजार जैसा टेस्ट आएगा ) |
आइस क्रीम डालने के बाद अब हम इसे अच्छे से ब्लेंडर या मिक्सी में मिला देंगे | हमें इसे ज्यादा नहीं मिलाना है नहीं तो हमारा शेक पतला हो जाएगा |
हमारा चॉक्लेट शेक एक दम तैयार है | अगर आपको मीठा कम लग रहा हो तो आप इसमें 1 टेबल स्पून चीनी डाल कर मिक्सी या ब्लेंडर से थोड़ा चला लीजिये |
हमारा चॉकलेट शेक एक दम तैयार है |
परोसने की विधि
चॉकलेट शेक परोसने के लिए हम इसे एक काच के गिलास में डाल लगे और उस गिलास में थोड़ा सा चॉकलेट सॉस लगा देंगे उसके बाद हम उस गिलास में चॉकलेट शेक डालेंगे साथ ही आप चाहे तो ऊपर से थोड़ी से whiped cream भी डाल सकते है और उसके ऊपर थोड़े sprinklers डाल कर ठंडा-ठंडा सर्वे करे |आप इस शेक को सुबह नाश्ते से लेकर डिनर में मीठे तक किसी भी टाइम सर्वे के सकते है यह शेक बच्चो को तो बहुत ज्यादा पसंद आता है |
सुझाव
- अगर आपको शेक ज्यादा चॉकलेट वाला चाहिए तो आप थोड़ी ज्यादा चॉकलेट सॉस डाल सकते है |
- आप इस शेक में मीठ अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |
- शेक को हमेशा ठंडा ठंडा ही सर्वे करे |
- अगर आप पास चॉकलेट सिरप नहीं है तो आप कोको पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है |
दोस्तों आज हमने जानी chocolate shake recipe in hindi | चॉकलेट शेक रेसिपी इन हिंदी | chocolate milkshake recipe in hindi दोस्तों आपको हमारी यह chocolate shake recipe in hindi i की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए chocolate shake के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद
