नारियल लड्डू रेसिपी इन हिंदी | nariyal ladoo recipe in hindi

nariyal ke laddu recipe in hindi | nariyal ladoo recipe in hindi | coconut ladoo recipe in hindi | nariyal ke laddu banane ki recipe | नारियल लड्डू रेसिपी इन हिंदी | बिना मावा के नारियल के लड्डू रेसिपी इन हिंदी

Hello दोस्तों chatora kitchen के blog में आपका स्वागत है | दोस्तों लड्डू खाना किसे पसंद नहीं होता फिर चाहे वो कोई शादी हो या कोई भी तरह का फंक्शन हो या कोई त्यौहार ही क्यों न हो हम सभी ऐसे मोके पर लड्डू को बड़े ही मजे के साथ खाते है | हमारे देश में कई प्रकार के लड्डू बनाये जाते है जैसे बूंदी के लड्डू या मावे के लड्डू ऐसे ही लड्डू का एक प्रकार है नारियल के लड्डू | नारियल के लड्डू भारत देश में शौक से खाई जाने वाली मिठाई है। भारत तो क्या विदेशों से आने वाले लोग भी नारियल के लड्डू को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। यदि आपने इस मिठाई को खाया है तो हमें इस मिठाई के स्वाद से परिचय कराने की जरूरत नहीं, आप अच्छी तरह इसके स्वाद से वाकिफ होंगे।हम अकसर नारियल के लड्डू को बहार से खरीद कर लाते है | लेकिन दोस्तों हम आपको बता दे की नारियल के लड्डू को बनान बहुत ही आसान है और है एक दम झटपट बन जाते है और बहुत ही टेस्टी भी लगते है | आज हम इस पोस्ट में नारियल के लड्डू बनाने की विधि बता रहे हैं। इस मिठाई को छोटे बच्चों से लेकर घर के बड़े सदस्य भी बहुत शौक से खाएंगे। इसे आप वीकेंड के दिन या किसी खास अवसर या त्योहार के मौके पर बना कर खा सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं, यह नारियल लड्डू रेसिपी इन हिंदी | nariyal ladoo recipe in hindi की रेसिपी आपको और आपके घर वालों को जरूर पसंद आएंगी।
नारियल के लड्डू बनाने के लिए हम सबसे पहले घी में नारियल के बारूदे को भूनते है उसके बस उसमे दूध दाल कर थोड़ा पकाते है उसके बाद हम इसमें चीनी डालते है और इसे अच्छे से पका कर तैयार कर लेते है |
nariyal ladoo recipe in hindi



पूर्व तैयारी का समय - 5 मिनट

पकने का समय -15 मिनट 

कितने लोगो के लिए -3-4

नारियल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

नारियल का बरुदा - 3 कप
घी - 2-3 टेबल स्पून
दूध - डेढ़ कप
चीनी - 1 कप
मिल्क पाउडर - ¼ कप (optional )

नारियल लड्डू रेसिपी इन हिंदी

नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाई लगे और उसे गैस पर रख देंगे गैस का फ्लेम हमें लौ रखना है |

अब जब हमारी कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें 2-3 टेबल स्पून घी डालेंगे और साथ ही इसके अंदर हम 3 कप नारियल का बुरादा भी डाल देंगे |

अब हम अपने बुरादे को अच्छे तरह से चला देंगे और 2-3 मिनट के लिए हम इसे लौ फ्लेम पर भून लगे |

अच्छी तरह से भून लेने के बाद अब हम इसमें डेढ़ कप दूध डालेगे और इसे अच्छी तरह से मिला देंगे और इसे लौ फ्लेम पर अच्छे से मिलते हुए पकायेगे जब तक नारियल का बुरादा सारा दूध को absorb न कर ले |

इसे हमें लगातार चलते रहना है नहीं तो नारियल कढ़ाई में लग जाएगा और नारियल का स्वाद कड़वा हो जाएगा |

जब हमारा बुरादा सारा दूध अच्छे से absorb कर ले और थोड़ा सूखा सूखा हो जाये अब हम इसमें 1 कप चीनी डालेगे और इसे अच्छी तरह से मिला देंगे |

अब हम फ्लेम को मध्यम कर देंगे जिसे चीनी अच्छे से मिल जाएगी और हमें इसे लगातर चलते रहना है |

जब हमारी चीनी घुल जाये और हमारा बुरादा पकना शुरू हो जाये अब हम इसमें ¼ कप मिल्क पाउडर डाल दगे और इसे भी अच्छी तरह से मिला देंगे | (मिल्क पाउडर डालना एक दम ऑप्शनल है)

अब हम इसे मध्यम फ्लेम पर 5 -6 मिनट के लिए पकाना है जब हमारा बुरादा कढ़ाई से अलग होना शुरू हो जाये तब हमारा बुरादा एक दम तैयार है लड्डू बनाने के लिए |

अब हम गैस को बंद कर देंगे और इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे |

जब हमारा बुरादा इतना ठंडा हो जाये की हम उसे अपने हाथो में ले सके अब हम इसे लड्डू बना लगे |

हम 1 प्लेट में थोड़ा सूखा नारियल का बुरादा डालेगे और अपने लड्डू को बना कर उसे अच्छे से नारियल के बुरादे से cover कर देंगे|

हमें सारे लड्डू के साथ ऐसे ही करना है सभी लड्डू को बना कर उन्हे नारियल के बुरादे से अच्छे से लपेट देंगे | ऐसा करने से हमारे लड्डू का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा |

हमारे नारियल के लड्डू एक दम तैयार है सर्वे करने के लिए |

परोसने की विधि

नारियल के लड्डू को आप सुबह नाश्ते में या भोजन के बाद मीठे के रूप में परोस सकते है | नारियल के लड्डू हेअल्थी भी होते है साथ ही टेस्टी भी होते है |

सुझाव

  • नारियल के लड्डू के मिश्रण को ठंडा ना होने दें. हल्के गरम मिश्रण से ही लड्डू बना लें वरना ये बिखरने लगता है और लड्डू सही से नहीं बनेगे |
  • आप चाहे तो अपने लड्डू में आप मीठा काम या ज्यादा अपने स्वाद के अनुसार कर सकते है |
  • आप अपने नारियल के लड्डू में अगर आपको पसंद है तो आप थोड़ा सा इलायची पाउडर भी डाल सकते है |

दोस्तों आज हमने जानी nariyal ke laddu recipe in hindi | nariyal ladoo recipe in hindi | coconut ladoo recipe in hindi | nariyal ke laddu banane ki recipe | नारियल लड्डू रेसिपी इन हिंदी | बिना मावा के नारियल के लड्डू रेसिपी इन हिंदी दोस्तों आपको हमारी यह nariyal ke laddu recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए नारियल लड्डू के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.