करेला प्याज की सब्जी | karele ki sabji recipe in hindi

karele ki sabji recipe in hindi| करेला प्याज की सब्जी | करेले की सब्जी | करेले की सब्जी बिना कड़वी कैसे बनाएं | करेले की चटपटी सब्जी कैसे बनाएं

Hello दोस्तों chatora kitchen के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है | दोस्तों हमारे घर में जब भी करेले की सब्जी बनती है तो हम अक्सर उसे ज्यादा पसंद नहीं करते क्योकि कभी कभी वो कड़वी बन जाती है और इसी वजह से ज्यादा लोग करेले की सब्जी को खाना पसंद नहीं करते | लेकिन दोस्तों करेला एक बहुत ही हेअल्थी सब्जी है इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स और अन्य चीजे पायी जाती है जो हमारे शरीर के लिए हमारी त्वचा के लिए काफी अच्छी होती है | करेले खाने के बहुत सरे फयदे होते है और इसी वजहस से हमें करेला जरूर खाना चाइये |इसीलिए आज chatora kitchen पर हम आपके लिए लेकर आये है karele ki sabji recipe in hindi| करेला प्याज की सब्जी इस रेसिपी के बाद आप करेले की सब्जी को हमेशा खायेगे क्योकि यह रेसिपी है ही एक दम आसान और बहुत ही स्वादिस्ट |
करेले की सब्जी बनाने के लिए हम सबसे पहले करेले को काट कर उसमे नमक और हल्दी मिला कर रख देते है उसके बाद हम अपने करेले को कढ़ाई में फ्राई करते है और उसके बाद हम अपने करेले का मसाला तैयार करते है फिर करेले को मसाले के साथ धीमी आंच पर ढक कर पकाते है और आखिर में धनिया पत्ता से गार्निश करते है |
karele ki sabji recipe in hindi


पूर्व तैयारी का समय - 30 मिनट

पकने का समय - 20 मिनट 

कितने लोगो के लिए -3-4

सामग्री

करेला - 300 ग्राम
नमक - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - आधा टेबल स्पून
 

करेले की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए सामग्री

सरसो का तेल - 5-6 टेबल स्पून
जीरा - आधा चम्मच
सौंफ - आधा चम्मच
राइ - आधा चम्मच
हींग - आधा चम्मच
हरी मिर्ची 1-2
प्याज - 3 कटे हुए
नमक - स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - डेढ़ चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - डेढ़ चम्मच
अमचूर - डेढ़ चम्मच
हरा धनिया

करेले बनाने की रेसिपी

करेले की सब्जी बनाने के लिए हम सब पहले हम करेले को अच्छी तरह से पानी से धो लगे और साफ कर लगे |

अब हम चाकू से करेले के ऊपर वाला और नीचे वाला हिस्सा काट देंगे और अपने करेले को गोल गोल काट लगे |

सारे करेलो को गोल गोल काट लेने के बाद अब हम उन्हे एक कटोरे में डाल देंगे और उस कटोरे में 1 चम्मच नमक ,आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंगे और इन्हे अच्छे से करेले के साथ मिक्स कर देंगे (इसे हमारे करेले का कड़वा पन निकल जाएगा ) और अब इसे आधे घंटे के लिए ढक कर रख देंगे |

आधे घंटे के बाद अब हम करेलो को लगे और अपने हाथो से निचोड़ कर या दबा कर उनका सारा पानी निकाल देंगे (दोस्तों हमें करेले का सारा पानी अच्छे से निकलना है क्योकि यह पानी कड़वा पानी है अगर य करेलो में रहा तो सारे करेले कड़वे बनेगे )

सारा पानी निकल देने के बाद हम करेलो को एक प्लेट में डाल देंगे |

अब हम एक कढ़ाई लगे और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे जैसे ही हमारी कढ़ाई हलकी सी गरम हो जाये अब हम इसमें 5-6 टेबल स्पून सरसो का तेल डाल देंगे और इसे थोड़ा गरम होने देंगे |

जब हमारे तेल से धुए आना शुरू हो जाये अब हम गैस को बंद कर देंगे और जब तेल का तापमान थोड़ा सा काम हो जाएगा तब हम इसमें करेले डालेगे और अपनी गैस को फिर से चला देंगे |

करेले डालने के बाद अब हम 6-7 मिनट तक अपने करेलो को फ्राई करेंगे मध्यम फ्लेम पर लगातार चलते हुए |

6-7 मिनट के बाद आप देखेंगे की हमारे करेले का कलर चेंज हो गया है और यह थोड़े से क्रिस्पी भी हो गए है अब हम इन्हे बहार निकाल लगे और साइड में रख देंगे |

अब हम उसी कढ़ाई में जो तेल बच गया है उसी में ही अपनी सब्जी बनायेगे | सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम तेल को गरम कर लगे अब हम इसमें डालेगे आधा चम्मच जीरा ,आधा चम्मच सोफ़ ,आधा चम्मच राइ और आधा चम्मच हींग डाल देंगे और इसे लौ फ्लेम पर फ्राई करेंगे 5-10 सेकड़ के लिए अब हम इसमें 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे साथ ही 3 बारीक लम्बे लम्बे कटे हुए प्याज भी डाल देंगे और अब इन्हे चलते हुए अच्छी तरह से 3-4 मिनट तक मध्यम फ्लेम पर भून लेंगे |

3-4 मिनट तक अच्छी तरह से भून लेने के बाद हम अब इसमें अपने करेले डाल देंगे और उन्हे अच्छी तरह से मिला देंगे | करेले और प्याज को अच्छी तरह से मिला देने के बाद अब हम इसमें मसाले डालेगे |

अब हम इसमें डालेगे नमक स्वाद अनुसार (नमक थोड़ा काम ही लेना है क्योकि हमने करेलो में भी नमक डाला था) साथ ही आधा चम्मच हल्दी , डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर ,डेढ़ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालेगे सारे मसाले डाल कर हम सभी को अच्छे से मिला लेंगे अब हम अपनी करेले की सब्जी को ढक कर 5-6 मिनट के लिए मध्यम फ्लेम पर पकायेगे | (सब्जी को बीच बीच में 1-2 बार चलते भी रहना है )

5-6 मिनट के बाद अब हम इसमें डेढ़ चम्मच अमचूर पाउडर डाल देंगे साथ ही बारीक कटा हुआ धनिया डाल देंगे और इन्हे अच्छे से चला देंगे |

अच्छे से मिला देने के बाद हमारी करेले की सब्जी खाने के लिए एक दम तैयार है |

 

परोसने की विधि

आप अपने इस करेले की सब्जी को किसी भी समय परोस सकते है आप इसे दाल ,चावल ,और रोटी के साथ परोसिये इन सभी के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा |
यह सब्जी बिकुल भी कड़वी नहीं बनेगी तो आप चाहे तो इस करेले की मसालेदार सब्जी को बच्चो के लंच में भी serve कर सकती है उन्हे भी यह बहुत पसंद आएगी |

सुझाव

  • करेले का पानी अच्छे से हाथो से दबा कर निकले पानी ठीक से नहीं निकलेगी तो करेले कड़वे बनेगे |
  • आप चाहे तो इस सब्जी में मसाले अपने स्वाद के अनुसार काम या ज्यादा भी कर सकते है |
  • आप चाहे तो आप इसमें थोड़ा कच्चा आम भी डाल सकते है उसे सब्जी का स्वाद और ज्यादा खट्टा मीठा हो जाएगा|

दोस्तों आज हमने जानी karele ki sabji recipe in hindi| करेला प्याज की सब्जी | करेले की सब्जी | करेले की सब्जी बिना कड़वी कैसे बनाएं | करेले की चटपटी सब्जी कैसे बनाएं दोस्तों आपको हमारी यह karele ki sabji recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए karele ki sabji के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.