सांभर वडा रेसिपी इन हिंदी | sambhar vada recipe in hindi | sambar vada kaise banate hain | sambar vada recipe in hindi | सांभर बड़ा कैसे बनाएं | बाजार जैसे सांबर वड़े बनाये घर पर आसानी से
Hello दोस्तों chatora kitchen के इस blog में आपका स्वागत है | दोस्तों सांबर वड़ा दक्षिण भारत का पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन है | जिसे वेजिटेबल सांभर के साथ सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है सांबर वड़ा खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होता है और क्योकि यह दाल से बनता है तो यह बहुत ही healthy भी होता है | सांबर वड़ा बहार से एक दम कुरकुरा और अंदर से एक दम नरम होता है और यह जब गरमा गरम सांबर के साथ परोसा जाता है तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है | कहने को तो यह दक्षिण भारत का पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन है लेकिन पुरे देश भर के लोग इसे बड़े ही मजे के साथ खाना पसंद करते है | और सर्दियों के दिनों में तो यह और भी ज्यादा खास हो जाता है क्योकि गरमा गरम सांबर वड़ा न केवल सर्दी दूर करता है साथ ही एनर्जी भी देता है और यह सर्दी जुकाम होने पर भी बहुत लाभदायक होता है | हम अक्सर संबर वड़ा खाने बहार जाते है लेकिन दोस्तों आज हमारी इस रेसिपी के बाद आपको कभी भी सांबर वड़ा खाने के लिए बहार नहीं जाना पड़ेगा | chatora kitchen पर आज हम आपके लिए लेकर आये है सांभर वडा रेसिपी इन हिंदी | sambhar vada recipe in hindi इस रेसिपी से आप घर पर आसानी से सांबर वड़ा बना सकते है |सांबर वड़ा बनान बहुत ही आसान है इसके लिए हमें सबसे पहले दाल को भिगो कर रखना होता है इसके बाद हम दाल को पीस कर इसमें मसाले मिलते है और इसे अच्छे से फेट कर वड़े के आकर में बना कर कढ़ाई में फ्राई कर लेते है और गरमा गरम सांबर में डाल कर सर्वे करते है
पूर्व तैयारी का समय - 30 मिनट
पकने का समय - 20 मिनट
कितने लोगो के लिए - 3-4
सांभर वड़ा बनाने की सामग्री
सफ़ेद उरद की दाल - 250 ग्रामजीरा - आधा टेबल स्पून
तेल - 3-4 टेबल स्पून
नमक - स्वाद अनुसार
करी पत्ता - 6-7
काली मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून
अदरक - 2 टुकड़े
सांभर वड़ा बनाने की वधि
सांभर वड़ा बनाने के लिए हम सबसे पहले एक कटोरे में 250 ग्राम सफ़ेद उरद की दाल लगे और उसे पानी से अच्छी तरह से धोना है| (chole ki sabji recipe in hindi-छोले बनाने की बेस्ट विधि)हमें इसे पानी से 2-3 बार अच्छी तरह से धोना है |
अच्छी तरह से धो लेने के बाद हम इसे पानी में 6-7 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे |
6-7 घंटे के बाद हम हमारी दाल फूल जाये अब हम इसे पानी से फिर से अच्छी तरह से धो लगे |
अच्छी तरह से धो लेने के बाद हम इसे एक चन्नी की सहायता से छान लगे जिसे इसका सारा पानी निकल जाये |
अब हम अपनी दाल का पेस्ट बनायेगे इसके लिए हम मिक्सर लगे और उसमे दाल को थोड़ा थोड़ा करके पीसेंगे सारी दाल एक साथ नहीं पीसना है दाल को थोड़ा थोड़ा करके पीसना है और दाल को पीसते हुए हम इसमें 1-2 टेबल स्पून पानी भी डाल देंगे जिसे हमारी दाल एक दम पेस्ट बन जाये (याद रहे हमें पानी ज्यादा नहीं डालना है ) अगर इसमें ज्यादा पानी हो जाएगा तो हमारा वड़ा अच्छा नहीं बनेगा |
सारी दाल को हम हल्का दरदरा पीस लेगे और एक कटोरे में निकल लगे (हमें इसे इस तरह से पीसना है की यह पेस्ट जैसा भी बन जाये और पतला भी न हो )
अब हम इसे ढक कर 2 घंटे के लिए ferment होने के लिए रख देंगे (अगर आप इसे सर्दियों में बना रहे है तो कम से कम 4 घंटो के लिए रखेंगे ) गर्मियों में 2 घंटे काफी है |
2 घंटे के बाद आप देखेंगे की हमारी दाल अच्छे ,से ferment हो गयी है | अब हम इसे एक बड़ी से प्लेट में निकाल लेंगे और अब हम इसे अपने हाथो की सहायता से अच्छे से फेटना है या आटे की तरह से मलना है अच्छी तरह से हमें इसे काम से काम 6-7 मिनट के लिए फेटना है |
6-7 मिनट अच्छे से फेटने के बाद आप देखेंगे की इसका रंग पहले से काफी हल्का हो गया है |
अब हम एक कटोरी लगे और उसमे पानी भर देंगे अब हम अपने फेटे हुए दाल में से एक टुकड़ा लगे और उसे पानी में डाल कर चेक करेंगे अगर हमारा वो दाल का टुकड़ा पानी में नहीं डूबता तो हमारी दाल एक दम तैयार है और अगर हमारा वो टुकड़ा डूब जाता है तो अभी हमें अपनी दाल को और फेटना है | हम ऐसा जब तक करेंगे की जब तक हमारा दाल का टुकड़ा पानी मै तैरने न लगे |
अब हम अपनी दाल को प्लेट से एक कटोरी में डाल लगे और अब हम इसमें 1 टेबल स्पून काली मिर्च का पाउडर , आधा छोटा चम्मच जीरा ,6-7 बारीक कटा हुआ करि पत्ता और 2 छोटी बारीक कटी हुई हरी मिर्च साथ ही 2 अदरक के टुकड़े बारीक कटे हुए और बारीक कटा हुआ 1 टेबल स्पून हरा धनिया भी डाल देंगे अब हम सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे |
सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद हम इसमें 1 टेबल स्पून नमक डालेंगे और इसे भी अच्छी तरह से मिला देंगे | (नमक हमें तभी डालना है जब हमें वड़े बनाने है क्योकि नमक डालते ही दाल ढीली होनी शुरू हो जाएगी यदि आप वड़े बाद में बनाना चाहते है तो उसी समय नमक डाले ) |
सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद हम अब इसमें 1 टेबल स्पून गरम तेल डालेंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे | (गरम तेल मिलाने से हमारा वड़ा बहार से एक दम crispy बनेगा आपने काफी सारी रेसिपी में देखा होगा की लोग इसे क्रिस्पी बनाने के लिए चावल का आटा डालते है जिसे यह बहार से क्रिस्पी बने लेकिन चावल का आटा डालने से वड़ा अंदर से भी hard हो जाता है इसलिए हम अपनी इस रेसिपी में गरम तेल डालेंगे जिसे यह बहार से crispy हो जाये और अंदर से soft रहे )
अब हमारी दाल एक दम तैयार है वड़े बनाने के लिए अब हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे और उसमे वड़े फ्राई करने के लिए तेल भी डाल देंगे जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाये हम गैस को मध्यम, फ्लेम पर कर देंगे और अब हम इसमें वड़े बना कर फ्राई करेंगे |
वड़े बनाने के लिए या तो हम बाजार से वड़ा मेकर ले सकते है अगर आपके पास वड़ा मेकर नहीं है तो घबराये नहीं हम आपको हाथो से ही आसानी से वड़े बनाने के 2 तरीके बतायेगे आपको जो भी अच्छा लगे आप वो इस्तेमाल कर सकते है |
पहला तरीका
हम अपने हाथो पर पानी लगा लगे और उंगलियों में थोड़ा सा वड़ा का पेस्ट लगे और उसे घूमते हुए लड्डू की तरह गोल गोल बना लगे जब यह थोड़ा गोल गोल बन जाये अब हम इसे अपने अंगूठे की सहायता से ऊपर से थोड़ा सा चपटा कर लगे और अंगूठे से ही इसके बीच में एक छोटा सा छेद बना देंगे और इसे कढ़ाई में तेल के पास जाकर कढ़ाई में छोड़ देंगे (हमें इसे तेल के पास जाकर कढ़ाई में छोड़ है अगर इसे से ऊपर से कढ़ाई में छोड़ेगे तो आपके हाथ के ऊपर गरम तेल आ सकता है ) आपको ठीक ऐसे ही करना है जैसे image में दिखाया है |
दूसरा तरीका
इस तरीके में हम एक चमचा लगे और उसे उल्टा कर उसके ऊपर थोड़ा सा पानी लगा लगे | पानी लगा लेने के बाद हम वड़े के पेस्ट का एक गोला लगे और इसे चमचे के ऊपर रख देंगे और अपनी ऊँगली से इसके बीच में एक छोटा सा छेद बना लगे और अब इसे कढ़ाई में पलट देंगे | आपको ठीक ऐसे ही करना है जैसे image में दिखाया है |
अब हम अपने वड़े को कढ़ाई में डाल लगे और इसे मध्यम फ्लेम पर फ्राई करेंगे | अब हम एक साइड को 30 सेकंड तक फ्राई करेंगे और फिर पलट देंगे और गैस को लौ कर देंगे इसे यह अच्छे से पकेंगे अब 30-40 सेकंड तक अपने वड़े को लौ फ्लेम पर पकायेगे जिसे यह अंदर से भी अच्छी तरह से पक जाये और जब हमारे वड़े अच्छे से पक जायेगे तो निकलते समय हम गैस को हाई फ्लेम पर कर देंगे जिसे वड़े पर थोड़ा सा रंग आजाये | (हाई फ्लेम पर हमें बस 5-6 सेकंड के लिए करना है )
इसी तरह से हम अपने सरे वड़े को अच्छी तरह से फ्राई कर लगे और फ्राई हो जाने के बाद हमारे वड़े एक दम तैयार है |
परोसने का तरीका
हम अपने सांभर वड़े को गरमा गरम सांभर के साथ परोसेंगे आप चाहे तो साथ में थोड़ी नारियल की चटनी भी परोस सकते है |सर्दियों में गरमा गरम सांबर वड़ा बहुत ही स्वादिस्ट लगता है साथ ही यह बहुत ही हेअल्थी भी होता है | तो इसे गरमा गरम ही serve करे |
सुझाव
- वड़े को ज्यादा तेज आंच पर न तले वरना वह अंदर से कच्चे ऊपर से ज्यादा सुनहरे हो जायेंगे |
- वड़े को मध्यम से धीमी आंच पर ही तलें |
- आप चाहे तो वड़े में मसाले अपने स्वाद अनुसार काम या ज्यादा भी कर सकते है |
- वड़े को कढ़ाई में ध्यान से तलना है नहीं तो गरम तेल हमारे हाथ पर भी आ सकता है |
- आप चाहे तो अपने वड़े में फ्रेश नारियल के छोटे छोटे टुकड़े भी डाल सकते है |
दोस्तों आज हमने जानी सांभर वडा रेसिपी इन हिंदी | sambhar vada recipe in hindi | sambar vada kaise banate hain | sambar vada recipe in hindi | सांभर बड़ा कैसे बनाएं | बाजार जैसे सांबर वड़े बनाये घर पर आसानी से दोस्तों आपको हमारी यह sambhar vada recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए sambhar vada के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

.png)
.png)