चटपटे और स्वादिस्ट मछली के पकोड़े|fish pakora recipe in hindi

fish pakora recipe in hindi | मछली के पकोड़े बनाने की विधि | मछली की पकौड़ी | मछली के पकोड़े कैसे बनाए जाते हैं | Machli ke pakode Banane Ki vidhi

Hello दोस्तों chatora kitchen के blog में आपका स्वागत है | दोस्तों हमारे देश में मछली से तरह-तरह की रेसिपी बनाई जाती है। ऐसे ही एक रेसिपी है मछली के पकोड़े | मछली के पकोड़े बहुत सी स्वादिस्ट होते है और लोग इन्हे बड़े ही चाव के साथ खाते है | दोस्तों आज हम आपको मछली के पकौड़े बनाने का तरीका बता रहे हैं जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही, लेकिन इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। यदि आपने पहले कभी इस पकोड़े को खाया है तो आप इसके स्वाद से भलीभांति वाकिफ होंगे।यदि नहीं खाया है तो आज ही घर पर बनाएं और इसका स्वाद चखे मछली के पकोड़े इतने फेमस है की लोग अकसर इन्हे खाने के लिए बहार रेस्टुरेंट में जाते है लेकिन वो यह नहीं जानते की मछली के पकोड़े घर में बनाने बहुत ही आसान है आज हमारी इस रेसिपी के बाद आपको कभी भी यह नहीं सर्च करना पड़ेगा की मछली के पकोड़े कैसे बनाए जाते हैं ? हमारी इस रेसिपी के बाद आप मछली के पकोड़े घर में एक दम आसानी के साथ बना सकते है | मछली के पकौड़े बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं। बस जो सामग्री चाहिए किचन में मौजूद होती है। तो चलिए देर ना करते हुए Fish pakora recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं। आप ध्यान से इस रेसिपी की विधि को पड़े तभी आप इसे बेझिझक क्रिस्पी फिश पकोड़े बना पाएंगी। इसे छोटे बच्चों से लेकर नौजवान भी पसंद करेंगे।
मछली के पकोड़े बनाने के लिए हम सबसे पहले मछली को कुछ मसाले में डाल कर मेरिनेट करते है उसके बाद हम अपनी मछली को फ्राई करते है |
इस ब्लॉग में हमने आपको एक खास चटनी जो की मछली के पकोड़े के साथ परोसी जाती है और इस चटनी के साथ हमारे मछली के पकोड़े बहुत ही स्वादिस्ट लगते है इस ब्लग में हमने उस खास चटनी की रेसिपी भी शेयर की है |
आइये देखते है हमारी मछली के पकोड़े और खास इमली की चटनी के रेसिपी |
fish pakora recipe in hindi

पूर्व तैयारी का समय - 15 मिनट

पकने का समय - 15 मिनट 

कितने लोगो के लिए - 3-4

मछली के पकोड़े बनाने की सामग्री

मछली(फिश ) - 500 ग्राम बोन लेस्स
निम्बू का रस - 1 टेबल स्पून
नमक - आधा टेबल स्पून
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - आधा टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर- 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
जीरा पाउडर - आधा टेबल स्पून
गरम मसाला - आधा टेबल स्पून
मस्टर्ड पेस्ट - 2 टेबल स्पून
अजवाइन - आधा चम्मच
अरारोट - 2 टेबल स्पून
बेसन - 2 टेबल स्पून
 

इमली की चटनी बनाने के लिए

इमली का पानी - 1 कप
नमक - आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-आधा चम्मच
कला नमक - आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - ¼ टेबल स्पून
मूली - आधा कप (कदूकस की हुई )
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
तेल - 1 स्पून
 

मछली के पकोड़े बनाने की विधि

फिश पकोड़े बनाने के लिए हम सबसे पहले लेंगे 500 ग्राम बोन लेस्स फिश (मछली)लेंगे और उसे अच्छे से साफ़ करके एक कटोरे में डाल देंगे |

इसके बाद अब हम इस कटोरे में डालेगे 1 टेबल स्पून निम्बू का रस साथ ही 1 टेबल स्पून नमक ,1 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट डालेगे और सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे |

सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद अब हम इसमें डालेगे आधा चम्मच हल्दी पाउडर ,1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर साथ ही आधा चम्मच काली मिर्च ,1 टेबल स्पून धनिया पाउडर ,आधा टेबल स्पून गरम मसाला ,आधा टेबल स्पून जीरा पाउडर और 2 टेबल स्पून मस्टर्ड पेस्ट (अगर आपके पास मस्टर्ड पेस्ट न हो तो आप इसमें थोड़े से सरसो के दानो को कूट कर डाल सकते है )|

अब हम सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे |

सभी चीजों को एक दम अच्छे से मिला देने के बाद अब हम इसमें डालेगे 1 टेबल स्पून अजवाइन और इन सभी चीजों को फिश के साथ अच्छे से मिला लेंगे |

अगर आपको थोड़ा ज्यादा चटपटा पसंद है तो आप इसमें थोड़ी हरी मिर्च बारीक काट कर डाल सकते है | अगर आपको चटपटा पसंद नहीं है तो आप इसमें हरी मिर्च न डाले |

अब हम फिश की कोटिंग के लिए डालेगे 2 टेबल स्पून अरारोट या कॉर्न फ्लौर साथ ही 2 टेबल स्पून बेसन डालेगे और थोड़े से पानी के छीटे डाल कर इसे फिश के साथ अच्छे से मिला लेंगे (हमें इसे फिश के साथ अच्छे से मिलाना है जिसे हमारा य पेस्ट फिश के सभी कोने में अच्छे से लग जाये )

अब हम अपनी फिश को 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही ढक कर रख देंगे |

10-15 मिनट के बाद अब हम अपनी फिश पकोड़े को फ्राई करेंगे इसके लिए हम कढ़ाई लेंगे और इसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे |

जब हमारी कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें सरसो का तेल डाल देंगे | और इसे अच्छे से गरम होने देंगे और गैस को मध्यम फ्लेम पर कर देंगे |

अब हम अपनी कढ़ाई में फिश को fry होने के लिए डाल देंगे और फिश को 4-5 मिनट के लिए मध्यम फ्लेम पर फ्राई करेंगे |

अब फिश को फ्राई करके निकल लेंगे और 1-2 मिनट के लिए ऐसे ही रखा रहने देंगे (इसे फिश के अंदर का मॉइस्चर निकाल जाएगा )

अब हम तेल को हाई फ्लेम पर कर देंगे और अपनी फिश को 2-3 मिनट के लिए फ्राई करेंगे | ऐसा करने से हमारी फिश बहार से एक दम क्रिस्पी हो जाएगी |

अब हम सारी फिश को फ्राई करने के बाद एक पेपर के ऊपर निकाल लेंगे इसे हमारी फिश का सारा आयल पेपर के ऊपर आजाएगा |

अब हमारी फिश एक दम तैयार है |

इमली और मूली की चटनी बनाने की विधि

अब हम फिश पकोड़ा के साथ सर्वे की जाने वाली इमली और मूली की चटनी बनायेगे |

चटनी बनाने के लिए हम 1 कप गरम पानी लेंगे और उसमे इमली को 10 मिनट के लिए डाल कर रख देंगे |

10 मिनट के बाद हम अपने हाथो से दबा दबा कर इमली का सारा पल्प निकाल लेंगे और उसकी गुठली निक्कल कर फेक देंगे |

अब हम इसे छान लेंगे |

अब हम इसमें डालेगे आधा चम्मच नमक , आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च ,आधा चम्मच कला नमक , ¼ काली मिर्च पाउडर डालेगे और इसे अच्छे से मिला देंगे |

अब सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद हम इसमें डालेगे आधा कप कदूकस की हुई मूली (मूली डालने से पहले हमें मूली का सारा पानी हाथो से दबा कर निकाल लेंगे )

अब हम इसमें 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालेगे साथ ही 1 टेबल स्पून गरम तेल डालेगे और इसे अच्छे से मिला देंगे|

हमारी इमली और मूली की चटनी एक दम तैयार है | (चिकन 65 की आसान और स्वादिस्ट रेसिपी जाने के लिए यहाँ क्लिक करे)

परोसने की विधि

हम अपने फिश पकोड़े को थोड़ा सा निम्बू का रस ऊपर से डाल कर साथ ही थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर अपनी मूली और इमली की चटनी के साथ सर्वे करेंगे साथ में थोड़ी सी कदूकस की हुई मूली भी साथ में सर्वे करेंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा |

यह एक बढ़िया स्नैक है जब भी आपके घर में कोई महेमान आये या आपके घर में कोई पार्टी हो आप यह फिश पकोड़े बना कर सर्वे कर सकते है उन्हे यह बहुत ही पसंद आएंगे |

आप चाहे तो अपनी family को आप इसे कभी भी बना कर सर्वे कर सकते है उन्हे यह बहुत ही पसंद आएगा | और बच्चो की तो यह favourite है |

सुझाव

  • आप चाहे तो फिश पकोरा बनाने के लिए आप बोन वाली फिश का भी इस्तेमाल कर सकते है पर फिश पकोरा बनाने के लिए बोन लेस्स फिश सबसे अच्छी होती है |
  • आप इस रेसिपी में मसाले अपने स्वाद अनुसार भी डाल सकते है |
  • हमेशा फिश पकोरा बनाने के लिए फ्रेश फिश का ही इस्तेमाल करे |
  • अगर आपको ज्यादा तीखा खाना पसंद है तो आप इसमें थोड़ी बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते है |
  • इमली की चटनी बनाने समय उसमे मूली को डालने से पहले उसका पानी अपने हाथो से दबा कर अच्छे से निकाल ले|
  • फिश पकोड़ा को गरमा गरम सर्वे करे इसका स्वाद गरमा गरम ही अच्छा लगता है |
  • आप चाहे तो अपने फिश पकोड़ा के साथ हरी चटनी भी सर्वे कर सकते है |

दोस्तों आज हमने जानी fish pakora recipe in hindi | मछली के पकोड़े बनाने की विधि | मछली की पकौड़ी | मछली के पकोड़े कैसे बनाए जाते हैं | Machli ke pakode Banane Ki vidhi दोस्तों आपको हमारी यह fish pakora recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए मछली के पकोड़े के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.