इडली सांभर बनाने का आसान तरीका – Idli Sambar Recipe in Hindi

idli sambar recipe in hindi | idli sambar kaise banate hain | idli sambar kaise banta hai | idli sambar kaise banate hain | idli recipe in hindi | sambar kaise banate hain | sambar masala recipe in hindi | sambhar banane ka tarika इडली सांभर बनाने का आसान तरीका -

Hello दोस्तों chatora kitchen के blog में आपका स्वागत है | दोस्तों इडली सांभर दक्षिण भारत की बहुत प्रसिद्ध रेसिपी है | हमारे भारत देश में सांभर को बहुत ही शौक से खाया जाता है| इडली सांभर को आप आसानी से घर पर बना कर सभी लोगो को परोस सकते हैं | हम आज अपने घर पर बिल्कुल बाजार जैसा इडली सांभर बनाएंगे. Idli Sambar recipe in hindi.
इडली सांभर भारत का एक ऐसा प्रसिद्ध डिश है जिसे साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बहुत पसंद से खाया जाता है | हम लोग अपने घरो पर सांभर बहुत बार बनाते हैं लेकिन वह होटल वाला स्वाद घर पर नहीं आता| होटल वाले सांभर की बात ही कुछ और होती है| वह बहुत ही टेस्टी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट भी होता है |
आज हम आपको इडली सांभर कैसे बनाते हैं यह सिखाएंगे | हम, अक्सर अपने घरो पर होटल जैसा इडली सांभर नहीं बना पाते हैं | और होटल जाकर खाना पसंद करते है | आज हम इस ब्लॉग में आप के लिए एक दम आसान इडली सांभर बनाने का तरीक लेकर आये है | यह तरीका बिल्कुल आसान है और इसे एक दम होटल जैसा बहुत ही स्वादिस्ट सांभर बनता है | इडली सांभर के अंदर सांभर इस डिश की जान होता है अगर हमारा सांभर अच्छा बनता है तो हमारे इडली सांभर का टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाता है | idli sambar kaise banta hai
idli sambar recipe in hindi

स्वादिष्ट सांभर बनाने के लिए दाल और सब्जियों को घोला जाता है. और इसे टमाटर, प्याज, इमली और सांभर मसाला के साथ मिलाकर पकाया जाता है | यहां खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि आपको इसमें होटल से भी ज्यादा अच्छा स्वाद आएगा और आपको कभी भी होटल जाकर इडली सांभर खाने की जरुरत नहीं पड़ेगी |
तो आइए देखते हैं कैसे बनाते हैं इडली सांभर रेसिपी इन हिंदी. इडली सांभर बनाने का आसान तरीका | idli sambar kaise banate hain

पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट

पकने का समय - 40 मिनट 

कितने लोगो के लिए - 3-4


सामग्री

इडली बनाने के लिए सामग्री

चावल - 3 कप
उरद की दाल - 1 कप
मेथी के दाने - 2 टेबल स्पून

साभर बनाने के लिए

टूर (अरहर) की दाल - 1 कप
प्याज - आधा कप बारीक कटी हुई
टमाटर - आधा कप बारीक कटी हुई
हरी मिर्ची - 2
ड्रम स्टिक - 1
बेंगन - ¼ कप बारीक कटा हुआ
गाजर - ¼ कप बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - ¼ टेबल स्पून
सरसो के दाने - 1 टेबल स्पून
करी पत्ता - 12-15 पत्ते
सांबर मसाला - 2 टेबल स्पून
इमली का पानी - 2 टेबल स्पून
गुड़ - 1 टेबल स्पून या चीनी -1 टेबल स्पून
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - 4 टेबल स्पून
हींग - 1 चुटकी

नारियल की चटनी बनाने के लिए

अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च- 2
फ्रेश नटियल (coconut)- आधा कप
भुनी हुई चने की दाल - 1 टेबल स्पून
इमली का पानी - 1 टेबल स्पून
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - 1 टेबल स्पून
करी पत्ता - 10
सरसो के दाने - 1 टेबल स्पून
उरद की दाल - 1 टेबल स्पून
 

बनाने की विधि

इडली बनाने की विधि (idli recipe in hindi)

इडली बनाए के लिए सबसे पहले हम उरद की दाल लेंगे और उसे पानी से अच्छे से धो लेंगे |

हमें दाल को 2-3 बार अच्छे से धो लेंगे |

दाल को अच्छे से धो लेने के बाद हम अपनी दाल को एक कटोरे में लेंगे और उसमे पानी डाल देंगे और दाल को बिगहो लेंगे |

हमें दाल को 5-6 घंटे के लिए बिगहो कर रख देंगे |

अब हम एक कटोरा लेंगे और उसमे 3 कप चावल डाल देंगे और उन्हे भी अच्छे से धो लेंगे |

चावल को अच्छे से धो लेने के बाद अब हम इसमें 2 टेबल स्पून मेथी दाना डाल देंगे और इसे पानी में 5-6 घंटे के लिए बिगहो कर रख देंगे |

5-6 घंटे के बाद अब हम अपनी दाल को लेंगे और उसे पानी से अच्छे से धो लेंगे | और साथ ही अपने चावल को भी पानी से धो लेंगे|

अब हम अपने दाल और चावल को अलग अलग करके मिक्सी में डाल कर पीस लेंगे | (हमें बटेर को एक दम smooth बनाना है इसके लिए हम पिस्ते समय हम इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल देंगे )

पहले हम दाल को पीस लेंगे और उसे एक बड़े कटोरे में डाल देंगे और उसका बाद चावल को भी पीस लेंगे और इसके बाद चावल के बटेर को भी दाल वाले कटोरे में ही डाल देंगे |

अब हम अपने हाथो से इसे अच्छे से चलाएंगे |

हाथो से एक दम अच्छे से मिक्स करने के बाद हम इसे 8-10 घंटे के लिए फरमेंट होने के लिए रख देंगे |

8-10 घंटे के बाद आप देखेंगे की हमारा बटेर एक दम अच्छे से फरमेंट हो चूका है |

अब हम इसे एक चम्मच की सहायता से अच्छे से चला देंगे और अब हम इसमें आधा टेबल स्पून नमक डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे | (आप देखेंगे की हमारा बटेर एक दम fluffy और एक दम हल्का हो चूका है | हमारा बटेर जितना हल्का होता है हमारी इडली इतनी ही ज्यादा अच्छी और सॉफ्ट बनेगी )

अब हमारा बटेर इडली बनाने के लिए एक दम तैयार है अब हम एक इडली बनाने वाला स्टैंड लेंगे और उसमे अच्छे से तेल लेंगे लेंगे और उसमे बटेर डालेगे |

हमें इडली मेकर को आधा आधा ही भरना है इडली के बटेर से क्योकि हमारी इडली बहुत ज्यादा फूलेगी |

अब हम इडली स्टीमर में पानी डाल देंगे और उसे गरम होने देंगे जैसे ही स्टीमर से भाप आनी शुरू हो जाये अब हम इसमें अपनी इडली स्टैंड को डाल देंगे और ढकन बंद कर देंगे | (ध्यान रखे इडली का स्टैंड पानी के ऊपर हो उसको टच न करे तो इसके लिए स्टीमर में पानी थोड़ा देख कर डाले की वो इडली के बेस को तो टच नहीं कर रहा )

अब हम इसे मध्यम फ्लेम पर 15 मिनट के लिए पकायेगे और स्टीमर को खोल कर इडली स्टैंड को बहार निकाल लेंगे और एक प्लेट में रख देंगे |

हमारी इडली एक दम तैयार है |
 

सांभर बनाने की विधि (sambhar banane ka tarika)

सांभर बनाने के लिए हम 1 कप टूर(अरहर ) दाल लेंगे और उसे पानी से अच्छी तरह से धो लेंगे |

अब हम अपनी सब्जियों को धो लेंगे साथ ही उन्हे काट भी लेंगे हम प्याज को बारीक बारीक काट लेंगे साथ ही बैगन को थोड़ा मोटा मोटा काटना है और गाजर को भी मोटा मोटा काट लेंगे साथ ही टमाटर को भी बारीक बारीक काट लेंगे और हरी मिर्च को भी लम्बा लम्बा काट लेंगे और इन्हे साइड में रख देंगे |

अब हम एक कुकर लेंगे और उसे गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे जैसे ही हमारा कुकर गरम हो जाये अब हम इसमें 2-3 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और इसे गरम होने देंगे |

जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाये अब हम इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे और साथ में बारीक कटी हुई प्याज साथ ही गाजर और बैगन और ड्रम स्टिक भी डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे |

अब हम इन सब्जियों को 3-4 मिनट तक अच्छे से चलते हुए भून लेंगे |

3-4 मिनट के बाद अब हम इसमें अपनी दाल डाल देंगे और इसे भी अच्छे से मिला देंगे और हम दाल को भी 1 मिनट तक अच्छे से चलते हुए भून लेंगे |

अब 1 मिनट के बाद हम इसमें 3 कप पानी डालेगे साथ ही ¼ चम्मच हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालेगे और इसे अच्छे से मिला देंगे |

अब हम इसमें अपने बारीक कटे हुआ टमाटर भी डाल देंगे और इसे भी अच्छे से मिला देंगे |

सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद हम कुकर का ढकन बंद कर देंगे और हमें इसे 3 सीटी आने तक मध्यम फ्लेम पर पकायेगे|

3 सीटी आने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे और कुकर को थोड़ा ठंडा होने देंगे |

जब हमारा कुकर ठंडा हो जाये अब हम इसे सावधानी के साथ खोल लेंगे |

और अब हम इसमें 2 कप गुनगुना पानी डाल देंगे (अगर आपको थोड़ा पतला सांभर चाहिए तो आप इसमें 3 कप पानी डाल सकते है)

पानी डालने के बाद हम इसे अच्छे से मिला देंगे और अपनी गैस को चला देंगे |

अब हम इसमें 2 टेबल स्पून सांभर मसाला डालेगे साथ ही 1 टेबल स्पून गुड़ डाल देंगे (अगर आपके पास गुड़ नहीं है तो आप चीनी भी डाल सकते है )साथ ही 2 टेबल स्पून इमली का पानी और इसे अच्छे से मिला देंगे |

हमें सांभर को लौ फ्लेम पर 10 मिनट के लिए चलते हुए पकाना है |

अब जब हमारा सांभर पक रहा है इतने हम इसका तड़का तैयार कर लेंगे |

इसके लिए हम एक कढ़ाई लेंगे और उसमे 2 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और इसे थोड़ा गरम होने देंगे जैसे ही यह गरम हो जाये अब हम इसमें 1 टेबल स्पून सरसो के दाने (राइ)डाल देंगे साथ ही करी पत्ता और 1 चुटकी हींग भी डाल देंगे और इसे पकने देंगे |

अब जब हमारा करी पत्ता और राइ पाक जाये अब हम गैस को बंद कर देंगे और तेल को ठंडा हो जाने देंगे | जैसे ही हमारा तेल ठंडा हो जाएगा डालेगे 1-2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे |

अब हमारा तड़का एक दम तैयार है अब हम अपने तड़के को सांभर में डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे |

अच्छे से मिला देने के बाद हमारा सांभर एक दम तैयार है |

हम गैस को बंद कर देंगे और हमारा सांभर सर्वे करने के लिए एक दम तैयार है |

 

नारियल की चटनी बनाने की विधि (idli chutney recipe in hindi)

नारियल की चटनी बनाने के लिए हम एक मिक्सी में आधा कप नारियल डाल देंगे साथ ही 1 छोटा अदरक का टुकड़ा , 2 साबुत हरी मिर्च , भुनी हुई चने की दाल साथ ही 1 चम्मच इमली का पानी और स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा पानी डाल कर इसे पीस लेंगे |

अब हम चटनी का तड़का बनायेगे इसके लिए हम एक कढ़ाई को गैस पर रख देंगे साथ ही 1 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और उसे गरम होने देंगे |

जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाये अब हम इसमें 1 टेबल स्पून राइ डाल देंगे साथ ही 1 टेबल स्पून राइ और इन्हे अच्छे से पका लेंगे |

जैसे ही यह पक जाये अब हम इसमें 2 सुखी लाल मिर्च और करी पत्ता डाल देंगे और इसे थोड़ा सा पका देंगे |

जब यह पक जाये अब हम गैस को बंद कर देंगे और अपने बनाये हुए तड़के को नारियल के पेस्ट के ऊपर डाल देंगे और इसे चम्मच की सहायता से अच्छे से चला देंगे |

अब हमारी नारियल की चटनी एक दम तैयार है |

परोसने की विधि

हम अपने इडली सांभर को सर्वे करने के लिए एक प्लेट लेंगे उसमे एक छोटी कटोरी में नारियल की चटनी डालेगे साथ ही एक बड़ी कटोरी में गरमा गरम सांभर डालेगे और उसी प्लेट में अपनी बनायीं हुई गरमा गरम इडली डाल कर गरमा गरम सर्वे करेंगे |
हम अपने इडली सांभर को गरमा गरम ही सर्वे करेंगे इसका स्वाद गरमा गरम ही बहुत अच्छा लगता है |

सुझाव

  • इडली बनाते समय हमें डाल को 6-7 घंटे के लिए बिगहो कर रखना है |
  • इडली बनाने के लिए आप इडली वाले चावल का ही इस्तेमाल करे |
  • इडली को स्टीम करते समय ध्यान रखे की इडली का बेस पानी को टच न करे |
  • सांभर बनाते समय आप चाहे तो मसाले अपने स्वाद अनुसार डाल सकते है |
  • अगर आपको पतला सांभर पसंद है तो आप इसमें थोड़ा ज्यादा पानी डाले |
  • आप अपने सांभर में आप चाहे तो अपनी पसंद की भी सब्जी डाल सकते है |
  • सांभर बनाने के लिए हमेशा फ्रेश सब्जी का ही इस्तेमाल करे |
  • नारियल की चटनी बनाने के लिए फ्रेश नारियल का ही इस्तेमाल करे |

दोस्तों आज हमने जानी idli sambar recipe in hindi | idli sambar kaise banate hain | idli sambar kaise banta hai | idli sambar kaise banate hain | idli recipe in hindi | sambar kaise banate hain | sambar masala recipe in hindi | sambhar banane ka tarika इडली सांभर बनाने का आसान तरीका दोस्तों आपको हमारी यह idli sambar recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए idli sambar के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.