aloo chaat recipe in hindi | चटपटी आलू चाट रेसिपी

aloo chaat recipe in hindi | चटपटी आलू चाट रेसिपी

Hello दोस्तों chatora kitchen के blog में आपका स्वागत है | दोस्तों अक्सर ऐसा होता है की हमे शाम के समय कुछ चटपटा खाना का मन करता है कुछ ऐसा जो झटपट बन जाये और बहुत ही स्वादिस्ट हो ऐसा ही एक शाम का snack है आलू चाट (aloo chaat) दोस्तों आलू चाट दिल्ली का एक बहुत ही प्रसिद्ध स्नैक है दिल्ली में लोग शाम को अक्सर यही खाना पसंद करते है | और लोग इसे बहुत ही शौक से खाते है ऐसा कोई भी है जिसे आलू चाट पसंद न हो सभी लोग बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इसे बड़े ही शौक से खाते है मार्किट में अगर कही यह स्टाल दिख जाये तो आप भी य जरूर खाते होंगे | दोस्तों हम आपको बता दे की आलू चाट बनाना बहुत ही आसान है और यह झट पट बन जाती है |आज chatora kitchen के blog में हम आपके लिए लेकर आये है aloo chaat recipe in hindi \ चटपटी आलू चाट रेसिपी इस रेसिपी से आप झट पट आलू चाट बना सकते है वो भी एक दम स्वादिस्ट तरीके से | दोस्तों इस रेसिपी के बाद आपको कभी भी बाजार आलू चाट खाने नहीं जाना पड़ेगा आप उसे घर पर एक दम आसानी से बना सकते है |
आलू चाट बनाने के लिए हम आलू को कट करके फ्राई करते है उसके बाद हम आलू के टुकड़ो को कुछ मसलो और एक स्पेशल वाली हरी चटनी के साथ मिलते है और ऊपर से थोड़ा निम्बू का रस डालते है ऐसे तैयार होती है हमारी चटपटी आलू चाट | इस ब्लॉग में हमने आलू चाट के लिए हरी मिर्च की चटनी की रेसिपी भी शेयर की है | आइये दोस्तों देखते है चटपटी आलू चाट रेसिपी इन हिंदी और फ्राई आलू चाट रेसिपी इन हिंदी |

aloo chaat recipe in hindi


पूर्व तैयारी का समय - 5 मिनट

पकने का समय - 10 मिनट 

कितने लोगो के लिए - 2-3


आलू चाट के लिए सामग्री (ingredients)

आलू - 4 उबले हुए
घी - 3 टेबल स्पून
हरी चटनी - 2 टेबल स्पून
चाट मसाला - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
काला नमक - स्वाद अनुसार
भुना हुआ जीरा - 1 टेबल स्पून
निम्बू का रस - 2 टेबल स्पून

हरी चटनी के लिए सामग्री (ingredients)

धनिया पत्ता - 50 ग्राम
पुदीना पत्ता - 20 ग्राम
हरी मिर्च - 2
जीरा पाउडर - 1 टेबल स्पून
काला नमक - स्वाद अनुसार
पानी \ दही - 2 टेबल स्पून

विधि

हरी चटनी बनाने की विधि

aloo chaat recipe in hindi


1- हरी चटनी बनाने के लिए हम धनिया पत्ता और पौदीनै पत्ता को अच्छी तरह से पानी से धो लेंगे |

2- अब हम धनिया और पुदीना को मिक्सी में डालेंगे और साथ में 2 हरी मिर्च , 1 टेबल स्पून जीरा पाउडर , और स्वाद अनुसार थोड़ा काला नमक भी डाल देंगे |

3- साथ ही थोड़ा सा पानी या दही भी डाल देंगे |

4- अब इन्हे मिक्सी मे अच्छे से पीस लगे |

5- जब ये अच्छे से पीस जाये तो हम इसमें थोड़ा सा निम्बू का रस भी डाल देंगे (इसे हमारी हरी चटनी और भी टेस्टी हो जाएगी ) |

6- अब हमारी हरी चटनी एक दम तैयार है आलू चाट बनाने के लिए |

aloo chaat recipe in hindi आलू चाट बनाने की विधि


1- आलू चाट बनाने के लिए सबसे पहले हम 4 आलू लगे और उनको उबाल लेंगे |

2- आलू उबाल लेने के बाद हम अपने 4 आलू लगे और उनके छिलके उतार देंगे |

3- अपने आलू को साफ़ करने के बाद हम अपने आलू लेंगे और उन्हे छोटे पीस में कट कर लेंगे |

4- अब सरे आलू कट हो जाने के बाद अब हम अपने आलू को फ्राई करेंगे इसके लिए हम एक पैन या कढ़ाई लेंगे और उसे गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे |

5- जैसे ही हमारा pan या कढ़ाई गरम हो जाये अब हम कढ़ाई या पैन में थोड़ा घी डाल देंगे (हम अपने आलू को एक दम कम तेल या घी में फ्राई करेंगे जिसे वो हेअल्थी भी रहे और ज्यादा ऑयली भी न हो ) |

6- जब हमारा तेल गरम हो जाये अब हम इसमें अपने कटे हुए आलू डाल देंगे और अपने आलू को चारो तरफ से अच्छे से भून लगे (हमें अपने आलू को मध्यम फ्लेम पर पकाना है जिसे हमारे आलू अंदर और बहार दोनों तरफ से अच्छे से पक जायेगे )

7- अब हम अपने आलू को सभी तरफ से हल्का golden brown (हल्का पाक जाने तक ) पकायेगे जब हमारे आलू सभी तरफ से एक जैसे पक जाये अब हम गैस को बंद कर देंगे और अपने आलू को एक बर्तन में निकालेगे |

8- अब हम आलू को एक bowl में डाल लगे और अपनी आलू चाट को तैयार करेंगे
इसके लिए हम अपने आलू के ऊपर 2 चम्मच हरी चटनी डालेंगे ,1 चम्मच चाट मसाला डालेंगे , 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालेंगे , अपने स्वाद अनुसार काला नमक डालेंगे , 1 चम्मच जीरा पाउडर डालेंगे साथ ही अब हम इसमें निम्बू का रस भी डाल देंगे |

9- अब सभी चीजों को डाल कर एक चम्मच की सहायता से हम सभी चीजों को अच्छे से मिला लेंगे (मिलते वक्त हमें ध्यान देना है की हम आलू को तोड़ न दे तो धीमे धीमे ध्यान से मिलाना है )

10- सभी चीजों को अच्छे से मिला लेने के बाद हमारी चाट एक दम तैयार है वो भी एक दम आसान और बहुत ही स्वादिस्ट तरीके से |
 

परोसने की विधि


  • आप अपनी आलू चाट को गरमा गरम परोसे सबसे पहले एक कटोरी ले उसमे अपनी आलू चाट डाले उसके ऊपर थोड़ा धनिया पत्ता डाले और सर्वे करे धनिया पत्ता से आलू चाट का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है |
  • आप चाहे तो अपनी आलू चाट के ऊपर थोड़े अनार के दाने भी डाल कर सर्वे कर सकते है |
  • आप अपनी आलू चाट के ऊपर थोड़ा बारीक सेव और थोड़ा बारीक कटे हुए अदरक के लच्छे एकदम थोड़े से वो भी डाल कर सर्वे कर सकते है |
  • आप इस आलू चाट को शाम के snacks की तरह serve कर सकते है या आप चाहे तो खाने से पहले starters की तरह भी इसे परोस सकते है |

सुझाव

  • हमें आलू को ज्यादा नहीं उबालना है अगर हम आलू को ज्यादा उबलेंगे तो वो पिलपिला हो जाएगा और आलू चाट बनाते समय टूट जाएगा |
  • आप हरी चटनी को अपने हिसाब से काम या ज्यादा तीखा कर सकते है अगर आपको ज्यादा तीखा चाहिए तो आप अपनी चटनी में 2 की जगह 4 हरी मिर्च भी डाल सकते है और अगर आपको कम तीखा चाहिए तो आप 1 या 2 हरी मिर्च ही डाले |
  • आप अपनी आलू चाट में मसाले भी अपने हिसाब से काम या ज्यादा कर सकते है हमारी य रेसिपी सभी के लिए है जो लोग तीखा नहीं खाते वो भी इसे enjoy करेंगे और जो लोग तीखा खाते है वो भी इसे enjoy करेंगे लेकिन अगर आपको ज्यादा तीखा चाहिए तो आप चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर अपने हिसाब से डाल सकते है |
  • आलू चाट को गरमा गरम ही सर्वे करे क्योकि आलू चाट गरमा गरम ही अच्छी लगती है |
  • आलू चाट को केवल घी में ही बनाये क्योकि अगर आप इसे किसी तेल में बनेगी तो आलू उस तेल का flavour ले लेगा और कहते समय थोड़ा अजीब सा लगेगा

FAQ

Q1 - उबले हुए आलू खाने से क्या होता है?
Ans -उबले हुए आलू खाने से पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक साबित होता हैं। क्योंकि उबले आलू में फाइबर की भरपूर मात्रा में होता है है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।आलू में हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व कैल्शियम भी पाया जाता है और हृदय के स्वास्थ्य के लिए आलू फायदेमंद होता है |

Q2 - रोज रोज आलू खाने से क्या होता है?
Ans - रोज रोज आलू खाने से कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा हो जाती है जिससे कैलोरी बढ़ती है, जिससे मोटापे का खतरा बढ़ जाता है. कार्बोहाइड्रेट गठिया के दर्द को भी बढ़ाता है. ब्लड प्रेशर के मरीजों का आलू का सेवन कम से काम मात्रा में करना चाहिए. अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर समस्या और बढ़ा सकती है |

Q3 - आलू खाने से मोटापा बढ़ता है क्या?
Ans -रिसर्च में यह सामने आया है कि आलू में फैट बहुत ही कम होता है. ऐसे में आलू को अगर सही तरीके से खाया जाए तो न तो इससे मोटापा बढ़ता और न ही इससे शुगर बढ़ता है . दरअसल आलू का सेवन लोग गलत तरीके से करते हैं. लोग आलू के पराठे, टिक्की, फ्रेंच फाइज और दम आलू जैसी डिश खाते हैं जो फैट बढ़ाती हैं.जो काफी ज्यादा तेल में बनायीं जाती है जिसे फैट बढ़ता है |

Q4 - आलू चाट कितने समय तक चलती है?
Ans- आलू चाट को आप फ्रिज के अंदर 24 घंटो तक रख सकते है |

Q5  - आलू में सबसे अधिक क्या होता है?
आलू में सबसे अधिक मात्रा में स्टार्च पाया जाता है | आलू में विटामिन ए और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है| हमारे घरों में आलू का छिलका उतारकर ही उसे पकाया जाता है लेकिन आलू को छिलके के साथ पकाना बहुत फायदेमंद होता है


दोस्तों आज हमने जानी aloo chaat recipe in hindi \ boiled aloo chaat recipe in hindi दोस्तों आपको हमारी यह aloo chaat recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए aloo chaat के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |


इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.