chicken butter masala recipe in hindi |चिकन बटर मसाला रेसिपी

chicken butter masala recipe in hindi( बनाये होटल जैसा चिकन बटर मसाला घर पर आसानी से )

Hello दोस्तों chatora kitchen के blog में आपका स्वागत है | दोस्तों मसालेदार खाना किसे पसंद नहीं होता और अगर वो खाना tasty से साथ ही healthy भी हो तो उस खाने को खाने का मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है | आज हम ऐसे ही एक खाने की बात कर रहे है जो बहुत ही tasty है और बहुत ज्यादा healthy भी है आज हम बात कर रहे है non -veg खाने वाले लोगो के सबसे favourite डिश chicken की | आज हम इस blog में आपके लिए लेकर आये है चिकन की एक बहुत ही टेस्टी डिश chicken butter masala अगर आप चिकन खाने के शौकीन है तो आपको य डिश बहुत ही पसंद आएगी इस व्यंजन को हम चिकन को ग्रेवी के साथ पका कर तैयार करते है और य खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट लगती है | इसलिए आज हम chatora kitchen पर आपके लिए लेकर आये है chicken butter masala recipe in hindi वो भी एक दम आसान तरीके से is recipe के बाद आपको कभी भी hotel से chicken butter masala नहीं लाना पड़ेगा आप खुद से घर पर chicken butter masala बना सकते है |

chicken butter masala में हम अपने chicken को ग्रेवी के साथ पकाते है जो बनती है काजू ,टमाटर और प्याज से फिर इसमें हम क्रीम डालते है | ऐसे बनता है हमारा chicken butter masala आइये दोस्तों देखते है देखते है हमारा chicken butter masala recipe in hindi

chicken butter masala recipe in hindi



पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट

पकने का समय - 30 मिनट 

कितने लोगो के लिए - 2-3



सामग्री (chicken butter masala ingredients)

बोनलेस चिकन - 500 ग्राम
तेल - 3-4 टेबल स्पून


मेरिनेशन के लिए

अदरक लहसुन का पेस्ट - 2 टेबल स्पून
नमक - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - आधा टेबल स्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
गरम मसाला - आधा टेबल स्पून
निम्बू का रस - 1 टेबल स्पून
कसूरी मेथी -आधा चम्मच

ग्रेवी के लिए

तेल -2-3 टेबल स्पून
टमाटर - 3
प्याज - 1-2
काजू - आधा कप
हरी मिर्च - 6-7
सुखी लाल मिर्च - 2-3
अदरक लहसुन का पेस्ट - 2 टेबल स्पून
पानी - आधा कप

ग्रेवी तैयार करने के लिए

बटर - 4 टेबल स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 टेबल स्पून
नमक - 1 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर - आधा टेबल स्पून
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
टोमेटो केचप - 2 टेबल स्पून
गरम मसाला - आधा टेबल स्पून
फ्रेश क्रीम - 2 टेबल स्पून
धनिया पत्ता - 2 टेबल स्पून

chicken butter masala बनाने की विधि

1- चिकन बटर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले हम 500 ग्राम बोन लेस्स चिकन लगे और उसे एक कटोरे में डाल लेंगे (आप चाहे तो बोन वाला चिकन भी ले सकते है पर बोनलेस चिकन ज्यादा आसानी से बनता है )

2- अब हम अपने चिकन में 2 टेबल स्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट डालेंगे साथ ही 1 टेबल स्पून नमक , लाल मिर्च - 1 टेबल स्पून ,हल्दी पाउडर - आधा टेबल स्पून ,धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून ,गरम मसाला - आधा टेबल स्पून ,निम्बू का रस - 1 टेबल स्पून ,कसूरी मेथी -आधा चम्मच भी डाल देंगे |

3- सभी चीजों को डाल देने के बाद सभी चीजों को अच्छे से अपने हाथो से मिला लगे हमें सभी चीजों को एक दम अच्छे से मिलाना है जिससे हमारा मसाला हर एक चिकन के टुकड़े पर अच्छे से लग जाये |

4- अब हम इसको अच्छे से मसाले लगा कर 10-15 मिनट के लिए साइड में ढक कर रख देंगे |

5- अब जितनी देर में हमारा चिकन मेरिनेट होगा इतने हम इसकी ग्रेवी तराय कर लेंगे |

6- ग्रेवी तैयार करने के लिए हम एक पैन लगे और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे जब हमारा पैन गरम हो जाये अब हम इसमें अपने मसाले डालेगे ग्रेवी बनाने के लिए |

7- अब हम अपने गरम पैन में 2-3 टेबल स्पून तेल डालेगे और तेल को गरम हो जाने के बाद अब हम इसमें टमाटर - 3 ,प्याज - 1-2 ,काजू - आधा कप ,हरी मिर्च - 6-7 ,सुखी लाल मिर्च - 2-3 ,अदरक लहसुन का पेस्ट - 2 टेबल स्पून डाल देंगे |

8- अब हम इन सभी मसालों को ढक कर मध्यम फ्लेम पर 3-4 मिनट के लिए पकायेगे (ढक कर पकने से हमारे सरे मसाले जैसे प्याज और टमाटर सॉफ्ट हो जायेगे या गल जायेगे )

9- 3-4 मिनट के बाद अब हम ढक्कन को हटा देंगे और अब 1-2 मिनट के लिए अपने सभी मसलो को चलते हुए भून लगे | जब हमारे सरे मसाले अच्छी तरह से भून जाये अब हम इसने आधा कप पानी डाल देंगे |

10- पानी डालने के बाद अब हम इसे दोबारा ढक कर 3-4 मिनट के लिए पकायेगे |

11- 3-4 मिनट के बाद अब हम ढकन को हटा देंगे और इसे 2-3 मिनट के लिए चलते हुए पका लेंगे |

12- अब हम गैस को बंद कर देंगे और इसको एक कटोरे में निकल लगे और इसको मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लेंगे |

13- अब हम अपना चिकन लेंगे जो हमने 10-15 मिनट के लिए मेरिनेशन के लिए रखा था |

14- अपने चिकन को तैयार करने के लिए हम एक कढ़ाई या पैन लगे और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे जब हमारा पैन या कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें 3-4 टेबल स्पून तेल को डाल देंगे |

15- जब हमारा तेल गरम हो जाये अब हम इसमें मेरिटने किया हुआ चिकन डाल देंगे और 4-5 मिनट के लिए हम इन्हे अच्छे से भून लेंगे जब हमारा चिकन अपने अंदर से juices छोड़ना शुरू कर दे अब हम इसको ढकन लगा देंगे और इसे मध्यम फ्लेम पर 5-6 मिनट के लिए पकायेगे |

16- 5-6 मिनट के बाद देखेंगे की हमारा चिकन एक दम सॉफ्ट हो गया है अब हम अपन गैस को हाई फ्लेम पर कर देंगे और अपने चिकन को ढकन हटा कर 3-4 मिनट के लिए चलते हुए अच्छी तरह से पकायेगे |

अब हमारा चिकन तैयार ही चूका है अब हम इसको निकल कर साइड में रख देंगे |

17- अब हम अपना चिकन बटर मसाला बनायेगे

18- इसके लिए हम एक कढ़ाई या पैन लगे और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे |

19- जब हमारी कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें 4 टेबल स्पून बटर डाल देंगे और इसे गरम होने देंगे जब हमारा बटर गरम हो जाये अब हम इसमें 1 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे जैसे ही हमारी मिर्चे हलकी पक जाये तो हम गैस को धीमा कर देंगे नहीं तो हमारी मिर्चे जल जाएगी |

20- अब हम इसमें अपना तैयार किया हुआ काजू टमाटर प्याज का पेस्ट दाल देंगे जो हमने मिक्सी में पीसकर साइड में रखा था इस पेस्ट को डालकर हम इसे अच्छे से चला देंगे और इसे 3-4 मिनट के लिए लगातार चलते हुए अच्छी तरह से भून लगे (हमें इसे तब तक भुना है जब तक हमारे मसाले तेल न छोड़ दे )

21- जब हमारे मसाले तेल छोड़ना शुरू कर दे अब हम इसमें नमक - 1 टेबल स्पून डालेगे साथ ही काली मिर्च पाउडर - आधा टेबल स्पून ,कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून ,टोमेटो केचप - 2 टेबल स्पून , गरम मसाला - आधा टेबल स्पून डाल देंगे और सभी को अच्छे से चला देंगे और अब हम इसे 4-5 मिनट के लिए अच्छे से चलते हुए पकायेगे |

22-
4-5 मिनट के बाद अब हम इसमें अपना भुना हुआ चिकन डाल देंगे जो हमने अच्छी तरह से भून कर साइड में रखा था और चिकन डालने के बाद हम इसे अच्छी तरह से ग्रेवी में मिला देंगे और इसे 5 मिनट के लिए लगातार चलते हुए भूनना है |

23- 5 मिनट भुनने के बाद हम अब हम इसमें 2 टेबल स्पून फ्रेश क्रीम डाल देंगे और अब हम इसे अच्छी तरह से चला लगे अब हम इसमें 2 टेबल स्पून बटर डाल देंगे और अच्छी तरह से चला देंगे अच्छी तरह से चलने के बाद अब हम इसमें 2 टेबल स्पून धनिया पत्ता डालेगे और इसे अच्छी तरह से चला देंगे |

दोस्तों हमारा चिकन बटर मसाला एक दम तैयार है |


परोसने का तरीका

आप अपने chicken butter masala को गरमा-गरम रोटी के साथ या नान के साथ या आप चाहे तो इसे चावल के साथ भी सर्वे कर सकते है यह chicken butter masala सभी चीजों के साथ बहुत ही स्वादिस्ट लगता है |

सुझाव

  • आप चाहे तो बोन लेस्स चिकन की जगह आप बोन वाले चिकन का भी उसे कर सकते है |
  • आप काली मिर्च की जगह सफ़ेद मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते है |
  • आप अदरक लहसुन के पेस्ट की जगह यदि आप कहे तो अदरक लहसुन को बारीक काट कर डाल सकते है |
  • आप इसमें आप अपने हिसाब से मसाले घटा बढ़ा भी सकते हैं।
  • चिकन बटर मसाला को सर्व करते वक्त आप चाहे तो इसे क्रीम और हरी मिर्च से भी गार्निश कर सकते


दोस्तों आज हमने जानी chicken butter masala recipe in hindi \ butter chicken masala recipe in hindi दोस्तों आपको हमारी यह chicken butter masala recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए chicken butter masala के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.