chole ki sabji recipe in hindi-छोले बनाने की ( बेस्ट विधि)

chole ki sabji recipe in hindi होटल जैसे स्वादिस्ट छोले की सब्जी बनाने की आसान विधि

Hello दोस्तों chatora kitchen के इस blog में आपका स्वागत है दोस्तों आज हम आपक बनाना सिखाएंगे अमृतसरी छोले वो भी एक दम आसान तरीके से छोले खाना किसे नहीं पसंद होता हम अक्सर घर पर बने हुए छोले को ज्यादा पसंद नहीं करते है और होटल के बने हुए छोले हमें खूब पसंद आते है ऐसा इसलिए है क्योकि वह छोले एक तड़के के साथ बनाये जाते है आज हम आपको अपने इस ब्लॉग में एक दम आसानी से होटल जैसे छोले बनाने सिखाएंगे इसके बाद आपको कभी भी होटल जाने की जरुरत नहीं पड़ेगा आप घर पर ही होटल स्टाइल छोले बना सकते है जो बहुत ही healthy और tastey होंगे | chatora kitchen के इस blog में हम आपको chole ki sabji recipe in hindi के बारे में बतायेगे |
इस recipe में हम सबसे पहले छोले को उबलेंगे उसके बाद उसे मसलो के साथ पकायेगे और आखिर में हम इसे एक special तड़का लगा कर सर्वे करेंगे | आइये दोस्तों देखते है छोले रेसिपी इन हिंदी by chatora kitchen

 
chole ki sabji recipe in hindi

aloo chaat recipe in hindi | चटपटी आलू चाट रेसिपी


पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट

पकने का समय - 30 मिनट 

कितने लोगो के लिए - 2-3


छोले बनाने के लिए सामग्री

छोले बनाने के लिए

छोले (पानी में भीगे हुए )- 2 कप
दालचीनी - 2 टुकड़े
लौंग - 4
चाय पत्ती - 1 टेबल स्पून
जीरा - 1 टेबल स्पून
लहसुन - 4
अदरक - 1 टुकड़ा
प्याज - 3
जीरा पाउडर - 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर - डेढ़ टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टेबल स्पून
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - आधा टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
गरम मसाला - आधा टेबल स्पून
टमाटर का पेस्ट - आधा कप
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टेबल स्पून
नमक - 1 टेबल स्पून
तेल - 5 टेबल स्पून

तड़के के लिए

घी - 2 टेबल स्पून
लहसुन - 3
अदरक - 1
हरी मिर्च -2

विधि (chole ki sabji recipe in hindi)

छोले बनाने के लिए हम अपने छोले को सबसे पहले एक कटोरे में पानी डालकर उन्हे सारी रात भीगने के लिए छोड़ देंगे |

अब जब हमारे छोले अच्छी तरह से भीग गए है अब हम होने छोले लगे उनका पानीनिकल देंगे और छोले को एक बार पानी से धो लगे |

अब हमें छोले को उबालना है इसके लिए हम 1 इलायची और लौंग ,चाय पत्ती -1 टेबल स्पून और 1 दालचीनी का टुकड़ा लगे इन सभी को हम एक सूती कपडे में डालकर बाँध देंगे और एक पोटली बना लेंगे और इस पोटली को छोले के साथ कुकर में डालेंगे |

अब हम एक कुकर लगे और उसे गैस पर रख देंगे इसमें हम 2 कप पानी डालेंगे और साथ ही अपने छोले भी डाल देंगे और अपना मसलो का बैग भी दाल देंगे साथ ही आधा चम्मच नमक डाल देंगे |

कुकर का ढक्कन लगा दे और इसे हमें 6-7 सीटी आने तक मध्यम फ्लेम पर पकाना है | जैसे ही 7वी सीटी आये हम गैस को बंद कर देंगे और इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख देंगे |

जब हमारा कुकर ठंडा हो जाएगा इसके बाद हम कुकर को खोल लगे और इसमें से अपनी मसलो की पोटली को निकल कर अलग रख देंगे |

अब हम अपने छोले को देखेंगे अगर आपके छोले अभी भी अच्छी तरह से नहीं पके है तो आप 1-2 सीटी और लगा सकते है |

अब हम गैस पर एक कढ़ाई को गरम होने के लिए रख देंगे जब हमारी कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें 5 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और तेल को अच्छे से गरम होने देंगे |

जब हमारा तेल अच्छे से गरम हो जाये अब हम इसमें 1 टेबल स्पून जीरा डलगे और थोड़ा सी हींग डाल देंगे इसके बाद अब हम इसमें 4 लहसुन ,अदरक के 2 टुकड़े डाल और इसे थोड़ा पकने देंगे जब हमारे अदरक और लहसुन थोड़े पक जाये अब हम इसमें 3 बारीक कटे हुए प्याज भी डाल देंगे |

अब हम इन सभी चीजों को 2-3 मिनट के लिए अच्छी तरह से पकायेगे जैसे ही हमारी प्याज का रंग थोड़ा सा बदल जाएगा अब हम इसमें 1 टेबल स्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल देंगे और इसे अच्छी तरह से चला देंगे और इसे थोड़ा 1-2 मिनट के लिए पकने देंगे |

अब हम इसमें 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर और 1 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे और इसे अच्छी तरह से मिला देंगे|

1-2 मिनट के बाद अब हम इसमें आधा कप टमाटर का पेस्ट डाल देंगे और इसे अच्छी से मिला देंगे और 2-3 मिनट के लिए धीमी फ्लेम पर पकने देंगे |

3 मिनट के बाद हम देखेंगे की हमारे टमाटर और मसाले अच्छी तरह से पक गए है अब हम इसमें 1 टेबल स्पून जीरा पाउडर डालेंगे साथ ही डेढ़ टेबल स्पून धनिया पाउडर और ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर भी डाल देंगे और 1 टेबल स्पून कसूरी मेथी पाउडर डालेंगे और आधा टेबल स्पून गरम मसल भी डाल देंगे और सभी मसलो को अच्छी तरह से मिला देंगे |

अब सभी मसलो को अच्छी तरह से मिलाने के बाद हम इसे ढक देंगे और 7-8 मिनट के लिए इसे अच्छी तरह से पकने देंगे |

मसलो को हमें धीमी फ्लेम पर तब तक भुना है जब तक मसलो का रंग थोड़ा dark न हो जाये और मसाले तेल न छोड़ने लगे हम इसे तब तक भुनगे | हम इसे बीच बीच में चलाते भी रहेंगे |

7-8 मिनट के बाद हमारे मसाले भून कर एक दम तैयार है |

अब हम कुकर में से अपने उबले हुए छोले को निकल लगे और इसके पानी को जिसमे यह उबले है ऐसे ही रख देंगे|

अब हम अपने उबले हुए छोले को मसलो के साथ डाल देंगे और इसे अच्छी तरह से चला देंगे और इसे ढक कर धीमी फ्लेम पर 1 मिनट के लिए पकायेगे |

1 मिनट के बाद हम अब ढक्कन को हटा देंगे और छोले को अच्छी तरह से चला देंगे |

अब हम इसमें छोले को जिस पानी में उबला था वो वाला पानी डाल देंगे और सभी को अच्छे से मिला देंगे और साथ ही हम इसमें स्वाद अनुसार नमक भी डाल देंगे |

अब हम इसमें 1 कप साफ़ पानी डाल देंगे और अब हम कढ़ाई को ढक कर 15 मिनट के लिए मध्यम फ्लेम पर अच्छी तरह से पकायेगे और हमें इसे बीच बीच में चलाते भी रहना है |

15 मिनट पकने के बाद अब हम ढक्कन को हटा देंगे और छोले को एक बार चला लेंगे |

अब हम गैस को बंद कर देंगे और इसे 2 मिनट के लिए ऐसे ही ढक कर छोड़ देंगे |

अब हम अपने छोले के लिए तड़का तैयार करेंगे इसके लिए हम एक पैन लगे और इसमें 2 टेबल स्पून घी डालेंगे अब हम इसमें लहसुन - 3 , अदरक - 1टुकड़ा लम्बी कटी हुई साथ ही लम्बी-लम्बी कटी हुई 2 हरी मिर्च भी डाल देंगे और अच्छे से fry कर लगे हम इसे बस थोड़ा सा पकाना है जब यह पक जाये अब हम गैस को बंद कर देंगे और जब हमारा घी थोड़ा ठंडा हो जाये अब हम इसमें 1 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे और मिला देंगे |

अब हम अपने छोले का ढक्कन हटाएंगे और अपने तैयार किये हुए तड़के को छोले के ऊपर डाल देंगे और इसे अच्छी तरह से मिला देंगे और आपके अमृतसरी छोले बनकर तैयार है |


परोसने की विधि

आप अपने छोले को पूरी ,रोटी या चावल के साथ serve परोस सकती है आप चाहे तो साथ में थोड़ा रायता और सलाद भी serve करे|
आप चाहे तो आप अपने छोले को कुलचे के साथ भी परोस सकते है | यह बहुत ही स्वादिस्ट लगते है |

सुझाव

  • आप चाहे तो छोले में बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी डाल सकते है |
  • अगर आपको तड़के के छोले नहीं पसंद तो आप तड़का नहीं लगाए तड़का बस आपके छोले के स्वाद को बढ़ने के लिए है |
  • अगर आपको कम मसाले पसंद है तो आप अपने स्वाद अनुसार मसाले भी डाल सकते है | 
  • अगर आपको थोड़े तीखे छोले चाहिए तो आप थोड़ी ज्यादा लाल मिर्च डाले |
  • अगर आपको पसंद हो तो आप छोले में आधा चम्मच अनारदाना पाउडर भी डाल सकते है |


दोस्तों आज हमने जानी chole ki sabji recipe in hindi \ chhole ki sabji kaise banai jaati hai \ chhole ki sabji banane ki recipe दोस्तों आपको हमारी यह chole ki sabji की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए chole ki sabji के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |


इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.