rava appe recipe in hindi-झटपट नाश्ते में बनाएं रवा अप्पे

rava appe recipe in hindi |suji appe recipe in hindi | सूजी के अप्पे बनाने की विधि - झटपट अप्पे बनाने की आसान विधि

Hello दोस्तों chatora kitchen के इस blog में आपका स्वागत है | दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे नास्ते के बारे में बतायेगे जो बहुत healthy और tasty होता है | साथ ही बनाने में भी बहुत ही आसान होता है | दोस्तों आज हम बात कर रहे है अप्पे की अप्पे साउथ इंडिया का एक बहुत ही फेमस नाश्ता है और पुरे भारत में लोग इसे बड़े ही मजे के साथ खाते है | अप्पे बनाने में बहुत ही आसान और बहुत कम सामग्री के साथ बन जाते है | अप्पे खाने में बहुत ही स्वादिस्ट लगते है | आज हम chatora kitchen पर आपके लिए लाये है rava appe recipe in hindi |suji appe recipe in hindi इस रेसिपी से आप सूजी के अप्पे बहुत ही आसानी के साथ बना सकते है |
सूजी अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले हम सूजी को दही के साथ मिलते है और उसके बाद उसे ferment होने के लिए रख देते है इसके बाद हम सब्जियों को fry करते है और जब हमारा batter ferment हो जाता है उसके बाद हम उसे सब्जियों के साथ मिला कर अप्पे बनाने वाले पैन में अप्पे बना लेते है |
इस blog में हमने आपको अप्पे के साथ खाई जाने वाली अप्पे की चटनी की रेसिपी भी बताई है जिसके साथ अप्पे खाने से आपके अप्पे का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा तो आइये दोस्तों देखते है सूजी के अप्पे बनाने की विधि|

 
rava appe recipe in hindi

chole ki sabji recipe in hindi होटल जैसे स्वादिस्ट छोले की सब्जी बनाने की आसान विधि


पूर्व तैयारी का समय - 20 मिनट

पकने का समय - 15 मिनट 

कितने लोगो के लिए - 2-3

सूजी के अप्पे बनाने की सामग्री

सूजी - 1 कप
दही - आधा कप
राइ - आधा टेबल स्पून
हींग - ¼ टेबल स्पून
करी पत्ता - 4-5
हरी मिर्ची - 2-3 बारीक कटी हुई
गाजर - आधा कप बारीक कटी हुई
प्याज - 1-2 मध्यम साइज के बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
बेकिंग सोडा या Eno - आधा टेबल स्पून
तेल - 4 टेबल स्पून
 

नारियल की चटनी के लिए (अप्पे की चटनी)


 
rava appe recipe in hindi

नारियल - आधा कप
धनिया पत्ता - आधा कप
हरी मिर्च - 3
राइ - आधा टेबल स्पून
सुखी लाल मिर्च - 2
हींग - आधा टेबल स्पून
करी पत्ता - 2-3
तेल - 1 टेबल स्पून

सूजी के अप्पे बनाने की विधि (recipe)

अप्पे बनाने के लिए हम एक कटोरा या bowl लगे और उसमे 1 कप सूजी डाल देंगे साथ ही हम इसमें आधा कप दही और आधा कप पानी भी डाल देंगे और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला देंगे |

सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद अब हम इसको 30 मिनट के लिए ferment होने के लिए छोड़ देंगे |

इसके लिए हम इसको एक प्लेट से ढक कर साइड में रख देंगे |

अब जब तक हमारी सूजी ferment होगी तब तक हम अपनी नारियल की चटनी बना लगे |

नारियल की चटनी बनाने के लिए हम आधा कप नारियल साथ में आधा कप धनिया पत्ता और 3 हरी मिर्च लेंगे और इन सभी को पीसने के लिए मिक्सर में डाल देंगे साथ ही हम मिक्सर में आधा चम्मच नमक और थोड़ा सा पानी डाल कर ढक्कन को बंद कर देंगे और इसका पेस्ट बना लगे |

अब हम एक कढ़ाई लगे और उसे गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे जब वो कढ़ाई गरम हो जाये अब हम उसमे 2 टेबल स्पून तेल डाल देंगे साथ ही थोड़ा सा हींग ,आधा चम्मच राइ ,2-3 करी पत्ता और 2 सुखी लाल मिर्च तोड़ कर डाल देंगे |

अब हम इन सभी चीजों को अच्छे से पका लगे हमें इसे तब तक पकाना है जब तक की सुखी लाल मिर्च अपना रंग न बदलने लगे |

जैसे ही हमारे मसाले पक जाये हम गैस को बंद कर देंगे और अपने इस तड़के को अपने नारियल के पेस्ट के ऊपर डालकर अच्छे तरह से मिला देंगे | और हमारी मजेदार नारियल की चटनी एक दम तैयार है |

अब हम अप्पे बनाने के लिए सब्जियों को fry करेंगे इसके लिए हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे जब हमारी कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें 3-4 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और इसे गरम होने देंगे |

जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाये अब हम इसमें आधा चम्मच राइ डालेंगे इसके बाद इसमें ¼ चम्मच हींग डालेंगे साथ ही करी पत्ता भी दाल देंगे |

अब हम इसको मध्यम फ्लेम पर कुछ देर के लिए हल्का सा पकायेगे जब यह पक जाये अब हम इसमें सब्जिया डालेंगे इसके लिए हम सारी सब्जियों को बारीक काट लेंगे | अब हम अपनी कढ़ाई में बारीक कटी हुई गाजर ,प्याज,शिमलामिर्च ,हरी मिर्च और करी पत्ता डालेंगे |

सबसे पहले हम कढ़ाई में बारीक कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालेंगे इन दोनों को हम मध्यम फ्लेम पर 1 मिनट के लिए भून लगे|

1 मिनट तक भून लेने के बाद अब हम इसमें बाकि की सब्जिया भी डाल देंगे और सभी को अच्छी तरह से चला देंगे और सभी सब्जियों को मध्यम फ्लेम पर 1 मिनट के लिए अच्छे तरह से पकायेगे |

सभी को अच्छे से पका देने के बाद अब हम गैस को बंद कर देंगे और इन्हे थोड़ा ठंडा होने देंगे |

अब हम अपना सूजी वाला पेस्ट लगे जो हमने 30 मिनट के लिए रखा था |

एक चम्मच की सहायता से अपने पेस्ट को अच्छी तरह से चला देंगे अच्छे से चला देने के बाद अब हम इसमें ¼ कप पानी डाल देंगे और इसे अच्छी तरह से मिला देंगे |

अब हम इसमें अपनी fry की हुई सब्जिया डाल देंगे और अच्छी तरह से मिला देंगे अब हम इसमें स्वाद अनुसार नमक डाल देंगे और थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर भी डाल देंगे और इन्हे भी अच्छी तरह से मिला देंगे |

सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद अब हम इसमें बेकिंग सोडा या eno डाल देंगे (बेकिंग सोडा या eno डालने से हमारे अप्पे अच्छी तरह से फूलेंगे )

सोडा डालने के बाद हम इसे अच्छी तरह से मिला देंगे अब हमारा batter एक दम तैयार है अब हम इसे अप्पे बनायेगे |

अप्पे बनाने के लिए हम अप्पे बनाने वाला पैन लगे (अप्पे बनाने वाला पैन अलग होता है उसमे अप्पे के आकर के साचे बने हुए होते है आप इसे आसानी से अपने लोकल मार्किट से या ऑनलाइन खरीद सकते है )

अब हम अपने अप्पे बनाने वाले पैन को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे और जब हमारा पैन गरम हो जाये अब हम इसके ऊपर अच्छी तरह से तेल लगा देंगे |

अब हम अपना Batter या अप्पे का पेस्ट लगे और पैन के हर छेद में 1 चम्मच पेस्ट डालेंगे याद रहे 1 छेद में बस 1 चम्मच पेस्ट डालने है नहीं तो अप्पे ठीक से पकेंगे नहीं |

सभी में अच्छे से पेस्ट डालने के बाद अब हम इसको ढक देंगे और लौ फ्लेम पर 4-5 मिनट के लिए पकने देंगे |

5 मिनट के बाद हम ढक्कन हटाएंगे और एक चम्मच की सहायता से अपने सरे अप्पे को पलट देंगे |

पलटने के बाद हम चम्मच से सभी अप्पे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगा देंगे |

तेल लगाने के बाद हम इन्हे फिर से ढक देंगे और लौ फ्लेम पर 4-5 मिनट तक पकने देंगे |

4-5 मिनट के बाद हमारे अप्पे एक दम तैयार है अब हम इनको पैन से निकाल लेंगे और इसी तरह से सारे पेस्ट से अप्पे बना लगे |

हमारे स्वादिस्ट अप्पे खाने के लिए एक दम तैयार है |

परोसने का तरीका

आप अपने अप्पे को नारियल की चटनी ,टमाटो केचप ,या हरी चटनी के साथ परोस सकते है |
आप चाहे तो आप अप्पे के साथ सांभर भी परोस सकते है |
अप्पे एक बहुत ही हल्का और स्वादिस्ट भोजन है आप इसे सुबह के नास्ते में या शाम के समय snacks की तरह परोस सकते है |

सुझाव


  • अप्पे के घोल में बैंकिंग सोडा सबसे आखिर में डालिए और इसे ज्यादा मिलाना नहीं है बस 1 या 2 बार चम्मच से मिक्स कर दीजिए|
  • अप्पे बनाते समय गैस की आंच हमेशा मध्यम से कम रखिए. अगर गैस तेज कर देंगे तो अप्पे जल जाएंगे|
  • आप चाहे तो अप्पे में अपनी पसंद की और भी सब्जिया डाल सकते है जैसे की beans या मटर या कोई भी आपकी मन पसंद सब्जी |
  • आप अपने स्वाद अनुसार मसाले काम या ज्यादा भी कर सकते है |
  • अगर आपको eno या सोडा का इस्तेमाल नहीं करना ऐसे में आप अपने सूजी और दही के बटेर को रत भर के लिए ferment होने के लिए रख दे |

दोस्तों आज हमने जानी rava appe recipe in hindi | suji appe recipe in hindi | सूजी के अप्पे बनाने की विधि | अप्पे की चटनी बनाने की विधि दोस्तों आपको हमारी यह suji appe recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए suji appe के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.