नमकीन सेवई बनाने की विधि|namkeen sewai recipe in hindi

namkeen sewai recipe in hindi | नमकीन सेवई बनाने की विधि हिंदी में | नमकीन सेवई बनाने की विधि | सूखी सेवई बनाने की विधि | चटपटी सेवइयां बनाने का तरीका

Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस blog में आपका स्वागत है | दोस्तों हमें अक्सर जब भी शाम के समय भूख लगती है तो हमें कुछ चटपटा और स्वादिस्ट खाने के मन करता है| ऐसे में हम या तो बाजार जाकर कुछ unhealthy खा लेते है या घर पर मैगी बना लेते है लेकिन दोस्तों हम आपको बता दे की मैगी बिलकुल भी एक healthy ऑप्शन नहीं है | इसी प्रॉब्लम को देखते हुए हम आज आपके लिए एक ऐसे रेसिपी लेकर आये है जो बनाने में बहुत ही आसान है और साथ में बहुत ज्यादा टेस्टी और healthy भी है | आज हम बात कर रहे है namkeen sewai recipe in hindi की | हम लोग अपने घर में अक्सर मीठी सेवई बना कर खाते है लेकिन दोस्तों आज हम आपको नमकीन सेवई की रेसिपी बतायेगे | नमकीन सेवई खाने में बहुत ही ज्यादा tasty और बनाने में भी बहुत ही आसान होती है | और इसके लिए हमें बहार से कुछ लाने की भी जरुरत नहीं है हम इसे घर के मसलो से एक दम आसानी से बना सकते है | दोस्तों इस रेसिपी के बाद आपको कभी भी यह search नहीं करना पड़ेगा की नमकीन सेवई बनाने की विधि हिंदी में? इस रेसिपी के बाद आपको कभी भी मैगी या बहार से कुछ unhealthy खाने की जरुरत नहीं पड़ेगी | यह रेसिपी बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट लगती है और बच्चो की तो यह favourate है|
आइये दोस्तों देखते है नमकीन सेवई बनाने की विधि नमकीन सेवई बनाने के लिए हम सबसे पहले अपनी सेवई को गरम करते है उसके बाद हम अपने मसाले को भून कर तैयार करते है इसके बाद हम मसाले में पानी डालते है साथ में हम अपनी सेवई भी डाल देते है और फिर उसे पकाते है और आखिर में निम्बू का रस मिलाकर सर्वे करते है

 
namkeen sewai recipe in hindi

पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट

पकने का समय - 15 मिनट

कितने लोगो के लिए - 3-4

नमकीन सेवई बनाने की सामग्री

सेवई - 2 कप
घी - 2-3 टेबल स्पून
राइ (सरसो के दाने ) - 1 टेबल स्पून
जीरा - 1 टेबल स्पून
करी पत्ता - 8-10
मूंगफली - 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 3
अदरक - एक छोटा टुकड़ा
प्याज - 1
बीन्स - 3-4
गाजर - आधा कप
शिमला मिर्च - 1 छोटा
मटर - आधा कप से थोड़ा कम
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
गरम मसाला - आधा टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर - आधा टेबल स्पून
धनिया पत्ता - 2 टेबल स्पून
नमक - 2 टेबल स्पून
निम्बू का रस - 1 टेबल स्पून

नमकीन सेवई बनाने की विधि हिंदी में (namkeen sewai recipe in hindi)


नमकीन सेवई बनाने के लिए हमें सबसे पहले अपनी सेवई को भून लेना है इसके लिए हम एक कढ़ाई लेंगे और इसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे |

जब हमारी कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें 1 टेबल स्पून घी डाल देंगे और इसे गरम होने देंगे |

जैसे ही हमारा घी गरम हो जाये अब हम इसमें डालेगे 2 कप सेवई और उन्हे लौ फ्लेम पर अच्छे से चलते हुए भून लेंगे |

हमें अपनी सेवई को लौ फ्लेम पर 8-10 मिनट के लिए भून लेना है जब आपको लगे की हमारी सेवई भून गयी है अब हम गैस को बंद कर देंगे और अपनी सेवई को एक प्लेट में निकाल कर रख देंगे |

अब इतने हमारी सेवई भून रही है हम अपनी सब्जियों को कट कर लेंगे हम प्याज को बारीक काट लेंगे साथ ही शिमला मिर्च और बीन्स को भी बारीक-बारीक काट लेंगे साथ ही हम गाजर को भी छोटा छोटा काट लेंगे और सभी को काट कर साइड में रख देंगे |

अब हम गैस पर एक कढ़ाई रख लेंगे और उसमे 1 टेबल स्पून घी डालेगे और उसे गरम होने देंगे |

जब हमारा घी अच्छे से गरम हो जाये अब हम इसमें 1 टेबल स्पून राइ साथ ही 1 टेबल स्पून जीरा , 8-10 करी पत्ता और 2 टेबल स्पून मूंगफली डाल देंगे |

अब हम इसे अच्छे से चलते हुए मसलो को भून लेंगे |

हमें इसे 1 मिनट तक चलते हुए भून लेना है | अच्छे से भून लेने के बाद अब हम इसमें बारीक कटी हुई अदरक और हरी मिर्च डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे |

अब सभी को अच्छे से चला देने के बाद हम इसमें डालेगे 1 बारीक कटा हुआ प्याज डाल देंगे और अब हम सभी मसलो को अच्छे से पकाना है | स्वादिस्ट इडली सांभर बनाने की रेसिपी पढ़ने के लिए यह click करे 

हम सभी मसलो को अच्छे से चलते हुए 2-3 मिनट के लिए पका लेंगे या जब तक हमारे प्याज का रंग हल्का सा बदलना शुरू न हो जाये हम इसे तब तक पकाना है |

अब हम इसमें अपनी कटी हुई सब्जिया डाल देंगे हम इसमें डालेगे बारीक कटे हुए बीन्स ,गाजर साथ ही शिमला मिर्च और मटर और सभी चीजों को अच्छे से चला देंगे |

अब हम सब्जियों को 1 मिनट केलिए अच्छे से चलते हुए पका लेंगे |

1 मिनट के बाद अब हम इसमें अपने मसाले डालेगे हम इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर साथ ही 1 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ,1 टेबल स्पून धनिया पाउडर ,आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर ,आधा चम्मच गरम मसाला डालेगे और इसे अच्छे से मिला देंगे |

अब हम सभी मसलो को चलते हुए 1 मिनट के लिए पका लेंगे |

1 मिनट के बाद अब हम इसमें 3 कप पानी डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे | और साथ ही हम इसमें थोड़ा सा बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता और 2 टेबल स्पून नमक डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे |

आप चाहे तो आप एक चमच की सहायता से थोड़ा सा चख कर देख सकते है की सभी मसाले ठीक है की नहीं |

अब हम गैस को हाई फ्लेम पर कर देंगे और इसमें 1 उबला आने देंगे | जैसे ही इसमें 1 उबला आ जाये अब हम इसमें अपनी सेवई डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे |

अब हम इसे अच्छे से मिला देंगे और गैस को लो फ्लेम पर कर देंगे और अब हम इसे लौ फ्लेम पर 5-6 मिनट के लिए ढक कर पकायेगे |

5 मिनट के बाद हम ढक्कन को हटा देंगे और 1 बार अपनी सेवई को चला देंगे |

अभी आप देखेंगे की हमारी सेवई अभी थोड़ी कच्ची है इसे अच्छे से पकने के लिए अब हम गैस को बंद कर देंगे और अब हम इसमें 1 टेबल स्पून घी डालेगे साथ ही बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालेगे और इसे अच्छे से चला देंगे अच्छे से चला देने के बाद अब हम इसके ऊपर ढकन लगा देंगे और इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही ढक कर छोड़ देंगे|

5 मिनट के बाद आप देखेंगे की हमारी सेवई एक दम तैयार है अब हम इसमें 1 टेबल स्पून निम्बू का रस डालेगे और इसे अच्छे से चला देंगे |स्वादिस्ट और चटपटे मछली के पकोड़े बनाने के लिए यहाँ click करे 

हमारी नमकीन सेवई सर्वे करने के लिए एक दम तैयार है |

परोसने की विधि

दोस्तों आप नमकीन सेवई को एक दम गरमा गरम सुबह नाश्ते में परोस सकते है सभी को यह हेअल्थी और टेस्टी नाश्ता बहुत ही पसंद आएगा |

आप चाहे तो इसे बच्चो की टिफ़िन में भी रख सकते है या आप चाहे तो शाम के समय जब बच्चो को भूख लगती है आप इसे गरमा गरम बना कर सर्वे कर सकते है |

आप इसे झटपट डिश को किसी भी समय बना कर परोस सकते है सभी को यह बहुत ही पसंद आएगी और बच्चो की तो यह favourite है |

पोहा बनाने की आसान विधि यह click करे   

सुझाव

  • आप इस रेसिपी में मसाले आपने स्वाद अनुसार डाल सकते है |
  • आप चाहे तो इसमें थोड़े से पनीर के छोटे छोटे टुकड़े भी डाल सकते है |
  • आप इसमें अपनी पसंद की सब्जिया भी डाल सकते है जो भी सब्जिया आपको पसंद हो |
  • आप चाहे तो इसमें थोड़े स्वीट कॉर्न भी डाल सकते है इसे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा |
  • अगर आपके पास निम्बू का रस नहीं है तो आप इसमें आधा टेबल स्पून अमचूर पाउडर भी डाल सकते है |
  • नमकीन सेवई बनाने के लिए हमेशा फ्रेश सब्जियों का ही इस्तेमाल करे |

दोस्तों आज हमने जानी namkeen sewai recipe in hindi | नमकीन सेवई बनाने की विधि हिंदी में | नमकीन सेवई बनाने की विधि | सूखी सेवई बनाने की विधि | चटपटी सेवइयां बनाने का तरीका दोस्तों आपको हमारी यह namkeen sewai recipe in hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए namkeen sewai के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.