घर बनाये हलवाई से भी ज्यादा स्वादिस्ट आलू बोंडा आसान रेसिपी से
Aloo Bonda Recipe in Hindi- Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोस्तों आलू बोंडा खाना किसे पसंद नहीं होता यह मसालेदार और स्वादिस्ट आलू का पकोड़ा खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट लगता है। बच्चे हो या बड़े सभी को आलू बोंडा खाने में बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। आपने भी कभी न कभी आलू बोंडा जरूर खाया होगा और आपको भी पता होगा की यह कितना ज्यादा स्वादिस्ट लगता है। दोस्तों अगर आपने यह नहीं खाया है तो आप इसे आसानी से घर में बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है आलू बोंडा की एक बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट और मसालेदार रेसिपी। इस रेसिपी से आप फटाफट आसानी से अपने घर मे बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट आलू बोंडा बना सकते है। साथ ही हमने आलू बोंडा के साथ खायी जाने वाली एक स्वादिस्ट चटनी की रेसिपी भी शेयर की है।दोस्तों अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करे। आइये दोस्तों देखते है आलू बोंडा बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी
यह भी पढ़े
पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट
पकने का समय - 15-20 मिनट
कितने लोगो के लिए - 4-5
आलू बोंडा बनाने की सामग्री
बेसन - डेढ़ कपनमक - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - ¼
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
उबले हुआ आलू - 3-4
तेल
राइ - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
करी पत्ता - 8-10
अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
प्याज - 1
निम्बू का रस - 2-3 टेबल स्पून
बेकिंग सोडा - ¼ टेबल स्पून
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
इमली की चटनी बनाने के लिए
इमली का पानी - 1 कपनमक - आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-आधा चम्मच
कला नमक - आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - ¼ टेबल स्पून
मूली - आधा कप (कदूकस की हुई )
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
तेल - 1 स्पून
आलू बोंडा बनाने की विधि
अपना स्वादिस्ट आलू बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़ा कटोरा लेंगे और उसमे अपना डेढ़ कप बेसन डाल देंगे। साथ ही हम इसमें 1 टेबल स्पून नमक और साथ ही 1 चुटकी हल्दी पाउडर डाल देंगे और सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे।सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद अब हम इसमें थोड़ा थोड़ा करके पानी डालेगे और हमें इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेंगे।
हम इसमें थोड़ा सा पानी डालेगे फिर इसे अच्छे से मिला देंगे फिर थोड़ा सा पानी डाल कर इसे अच्छे से मिला देंगे इसी तरह से हम इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेंगे ।
अब हम इसे ढक कर साइड में रख देंगे।
अब हम अपने उबले हुए आलू लेंगे और उनका छिलका उतार देंगे। अब हम अपने आलू को अपने हाथो से अच्छे से क्रश कर देंगे (फोड़ देंगे )
अब हम गैस पर एक कढ़ाई गरम होने के लिए रख देंगे। जैसे ही हमारी कढ़ाई गरम हो जाएगी हम इसमें 1-2 टेबल स्पून तेल डाल देंगे।
जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाएगा अब हम इसमें आधा टेबल स्पून राइ डाल देंगे और इसे चटकने देंगे।
जैसे ही हमारी राइ चटकने लेंगे अब हम इसमें डाल देंगे आधा टेबल स्पून जीरा और इसे भी अच्छे से फ्राई कर लेंगे।
अब हम इसमें 1 चुटकी हींग डाल देंगे और साथ ही 8-10 करी पत्ता भी डाल देंगे।
अब हम सभी चीजों को अच्छे से चलते हुए 20-30 सेकंड के लिए फ्राई कर लेंगे ।
सभी चीजों को अच्छे से फ्राई कर लेने के बाद अब हम इसमें 1-2 टेबल स्पून अदरक ,लहसुन और हरी मिर्ची का पेस्ट डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।
अब हम इसे अच्छे से चलते हुए 20-30 सेकंड के लिए पकायॅगे जिसे इसका कच्चापन निकाल जाएगा।
20 -30 सेकंड के बाद अब हम इसमें बारीक कटे हुए प्याज डाल देंगे और इन्हे अच्छे से चला देंगे।
अब हम प्याज को चलते हुए 1 मिनट के लिए पका लेंगे ।
अब हम इसमें डालेगे आधा टेबल स्पून हल्दी और सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे।
अब हम इसमें अपने आलू के टुकड़े डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।
आलू को अच्छे से चला देने के बाद अब हम इसमें आधा टेबल स्पून नमक डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।
अब हम इसे अच्छे से चलते हुए 2-3 मिनट के लिए पका लेंगे ।
अब हम इसमें 1-2 टेबल स्पून निम्बू का रस डाल देंगे साथ ही हम इसमें डालेगे थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया।
अब हम सभी चीजों को अच्छे से चलते हुए 1 मिनट के लिए और पका लेंगे ।
1 मिनट के बाद अब हम गैस को बंद कर देंगे और अपने आलू के मसाले को थोड़ा ठंडा होने देंगे।
जैसे ही हमारा आलू का मसाला थोड़ा ठंडा हो जाएगा अब हम इसके अपने हाथो से निम्बू के आकर के गोल गोल लड्डू जैसे बना लेंगे।
आप चाहे तो आप आलू के गोले का आकर अपनी मर्ज़ी से छोटा या बड़ा कर सकते है।
सारे आलू के मसाले के गोले बना लेने के बाद अब हम इसे साइड में रख देंगे।
अब हम अपना बेसन का बटेर लेंगे और इसे 1 बार अच्छे से चला देंगे।
अब हम इसमें डालेगे 1 चुटकी बेकिंग सोडा साथ ही 2-3 टेबल स्पून गरम तेल अब हम सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे।
अब हम अपने बटेर से आलू के बोंडा बनायेगे।
अब हम गैस पर 1 कढ़ाई गरम होने के लिए रख देंगे। अब हम इसमें अपने बोंडा को फ्राई करने के लिए तेल डाल देंगे और इसे मध्यम हाई फ्लेम पर गरम होने देंगे।
जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाये अब हम बोंडा फ्राई करने के लिए एक दम तैयार है।
अब हम अपने आलू के मसाले का गोला लेंगे उसे अच्छे से बेसन के पेस्ट में डूबा देंगे जिसे बेसन का पेस्ट हमारे आलू के गोले के चारो तरफ अच्छे से लिपट जाये और हमारे आलू के गोले को अच्छे से कवर कर ले।
अब हम अपने आलू के इस गोले को कढ़ाई में डाल देंगे और इसे अच्छे से 4-5 मिनट के लिए गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई होने देंगे।
इसी तरह से हम हमारे सरे बोंडा तैयार है लेंगे ।
अब हम अपने बोंडा को 1 प्लेट में निकाल लेंगे और इनके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला डाल देंगे जिसे इनका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
हमारे स्वादिस्ट आलू बोंडा एक दम तैयार है सर्वे करने के लिए।
बोंडा के साथ खाने के लिए स्वादिस्ट चटनी की रेसिपी
अब हम आलू बोंडा के साथ सर्वे की जाने वाली इमली और मूली की चटनी बनायेगे |चटनी बनाने के लिए हम 1 कप गरम पानी लेंगे और उसमे इमली को 10 मिनट के लिए डाल कर रख देंगे |
10 मिनट के बाद हम अपने हाथो से दबा दबा कर इमली का सारा पल्प निकाल लेंगे और उसकी गुठली निक्कल कर फेक देंगे |
अब हम इसे छान लेंगे |
अब हम इसमें डालेगे आधा चम्मच नमक , आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च ,आधा चम्मच कला नमक , ¼ काली मिर्च पाउडर डालेगे और इसे अच्छे से मिला देंगे |
अब सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद हम इसमें डालेगे आधा कप कदूकस की हुई मूली (मूली डालने से पहले हमें मूली का सारा पानी हाथो से दबा कर निकाल लेंगे )
अब हम इसमें 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालेगे साथ ही 1 टेबल स्पून गरम तेल डालेगे और इसे अच्छे से मिला देंगे|
हमारी इमली और मूली की चटनी एक दम तैयार है |
परोसने की विधि
अपने आलू बोंडा को परोसने के लिए हम अपने आलू बोंडा को 1 प्लेट में निकाल लेंगे और इन्हे 1 चाकू से बीच से काट देंगे अब हम इसके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला डाल देंगे और इसे साथ में थोड़ी ही हरी चटनी और हमारी यह स्पेशल वाली इमली की चटनी के साथ सर्वे करेगे।आप चाहे तो थोड़ी सी फ्राई की हुई हरी मिर्च भी साथ में सर्वे कर सकते है
सुझाव
- आलू बोंडा बनाए के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का बेसन इस्तेमाल करे
- आप चाहे तो इसमें आप थोड़ी सी लाल मिर्च भी डाल सकते है।
- अगर आप प्याज नहीं खाते तो आप इस रेसिपी में प्याज न डाले।
- आप चाहे तो इस रेसिपी में मसाले अपने स्वाद अनुसार भी डाल सकते है।
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद
