घर बनाये हलवाई जैसी Tasty बेसन की बर्फी Besan ki Barfi Kaise Banaen

घर पर बनाये हलवाई जैसे बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट बेसन की बर्फी

Besan ki Barfi Kaise Banaen
Besan Ki Barfi Kaise Banate Hain- Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोस्तों बर्फी खाना किसे पसंद नहीं होता और अगर वो बर्फी बेसन की हो तो बर्फी खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। बच्चे हो या बड़े सभी को बेसन की बर्फी खाना बहुत ही ज्यादा पसंद है। आपने भी कभी न कभी बेसन की बर्फी खायी होगी और आप जानते होंगे की यह कितनी ज्यादा स्वादिस्ट लगती है। अगर आपने यह नहीं खायी है तो आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है बेसन की बर्फी बनाने की बहुत जी ज्यादा आसान रेसिपी Besan ki Barfi Kaise Banaen आप इस रेसिपी से आसानी से बेसन की बर्फी बनान सकते है
अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करे। आइये दोस्तों देखते है besan ki barfi kaise banate hain आसान रेसिपी से

यह भी पढ़े 


पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट

पकने का समय - 30-35 मिनट 

कितने लोगो के लोए - 4-5

बेसन की बर्फी बनाने की सामग्री

बेसन - डेढ़ कप
घी - आधा कप
सूजी - ¼ कप
इलायची पाउडर - ¼ कप
चीनी का पाउडर - आधा कप
 

बेसन की बर्फी बनाने की विधि (besan ki barfi recipe in hindi)

अपनी स्वादिस्ट बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले हम 1 कढ़ाई को गैस पर लौ फ्लेम पर गरम होने के लिए रख देंगे।

जैसे ही हमारी कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें आधा कप घी डाल देंगे और इसे लौ फ्लेम पर गरम होने देंगे।

जब हमारा घी गरम हो जाये अब हम इसमें डेढ़ कप बेसन डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।

अब हम लौ फ्लेम पर अपने बेसन को अच्छे से चलाते हुए भून लेंगे ।

8-10 मिनट के बाद जब हमारा बेसन अच्छे से भूनकर गोल्डन ब्राउन हो जाये अब हम इसमें ¼ कप सूजी डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।

अब हम इसे अच्छे से चलाते हुए लौ फ्लेम पर भून लेंगे ।

जब आप इसे भुनगे तो आप देखेंगे की इसमें थोड़ी थोड़ी गठे आ गयी है। हम अपने चमचे या करछी से उन सभी गाठो को फोड़ देंगे और इसे अच्छे से चलाते हुए भून लेंगे ।

आप देखेंगे की जैसे जैसे हमारा बेसन भुनता रहेगा आप देखेंगे की यह गीला होता जाएगा और एक पेस्ट जैसा होता जाएगा।

बस आपको इसे लौ फ्लेम पर अच्छे से चलाते रहना है।

अब हम इसमें 1-2 टेबल स्पून घी डाल देंगे और इसे अच्छे से चलाते हुए लौ फ्लेम पर भून लेंगे ।

दोस्तों हमें अपने बेसन को 1 मिनट के लिए भी ऐसे नहीं छोड़ने है हमें इसे लगातार अच्छे से चलते रहना है हम अपने बेसन को जितने अच्छे से भुनगे हमारी बेसन की बर्फी उतनी ही अच्छी बनेगी।

15-20 मिनट तक भुने के बाद आप देखेंगे की यह एक दम गाढ़ा पेस्ट बन गया है।

हम इसे अच्छे से चलाते हुए भूनते रहेंगे।

जब हमारा यह बेसन का पेस्ट भून कर एक दम पेस्ट जैसा हो जाएगा अब हम इसमें 1 टेबल स्पून इलायची पाउडर डाल देंगे और इसे अच्छे से चलाते हुए भूनते रहेंगे।

अब हम एक मिक्सी लेंगे और उसमे आधा कप चीनी डाल देंगे और इसे पीस कर इसका एक पाउडर बना लेंगे ।

अब हम अपने चीनी के पाउडर को अपनी कढ़ाई में डाल देंगे और इसे अच्छे से मिक्स कर देंगे।

चीनी का पाउडर मिला देने के बाद अब हम इसे 3-4 मिनट के लिए अच्छे से चलाते हुए और भून लेंगे ।

अगर आपको आपका बेसन थोड़ा सा सूखा लेंगे तो आप इसमें 1-2 टेबल स्पून घी और डाल सकते है।

अब 3-4 मिनट तक अच्छे से चालते हुए भुने के बाद अब हम गैस को बंद कर देंगे।

अब हम एक स्टील की प्लेट लेंगे और उसके ऊपर अच्छे से घी लगा देंगे।

प्लेट में घी लगा देने के बाद अब हम इसमें अपने बर्फी का पेस्ट अच्छे से फैला देंगे।

अब हम इसके ऊपर थोड़े से बारीक कटे हुए पिस्ता डाल देंगे और साथ में थोड़े से बारीक कटे हुए बादाम भी डाल देंगे।

अब हम इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देंगे और 30 मिनट के बाद अब हम इसमें 1 चाकू से इसे अपनी मन चाही शेप में कट देंगे और इसे अब पूरी तरह से सेट होने के लिए छोड़ देंगे।

अब हम इसे ऐसे ही 2-3 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ देंगे।

2-3 घंटे के बाद आप देखेंगे की हमारी बर्फी एक दम अच्छे से सेट चुकी है।

अब हम अपनी बर्फी को प्लेट में से निकाल लेंगे और इसे 1 एयर टाइट डब्बे में डाल कर फ्रिज में रख देंगे।


परोसने की विधि

आप अपनी बनायीं हुई बेसन की बर्फी को एक एयर टाइट डब्बे में डाल कर फ्रिज में रख दे। फ्रिज में यह 1-2 महीने के लिए एक दम fresh रहेगी।
बस जब भी आपका मन करे इसे फ्रिज में से निकाले और इसे एन्जॉय करे।

सुझाव

  • अगर आपका बेसन थोड़ा मोटा है तो आप उसे इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा छान ले।
  • आप चेहे तो आप चीनी के पाउडर की जगह बुरा भी डाल सकते है।
  • आप चाहे तो इस रेसिपी में आप अपने स्वाद अनुसार चीनी भी डाल सकते है।
  • हमें बेसन को लौ फ्लेम पर चालते रहना है जितने अच्छे से हम बेसन को भुनगे हमारी बर्फी उतनी ही ज्यादा स्वादिस्ट बनेगी।
दोस्तों आज हमने जानी besan ki barfi recipe in hindi,besan ki barfi kaise banate hain ,besan ki barfi banane ki vidhi ,besan ki chakki banane ki vidhi,besan chakki recipe in hindi,besan ki barfi kaise banaen दोस्तों आपको हमारी यह Besan Ki Barfi Recipe In Hindi की Recipe कैसे लगी हमें Comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए Besan Ki Barfi के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.