आलू की खस्ता और स्वादिस्ट कचोरी बनाये Aloo Kachori Recipe in Hindi

घर में बनाये बाजार से भी ज्यादा स्वादिस्ट और बहुत ही ज्यादा खस्ता आलू की कचोरी

Aloo Kachori Recipe in Hindi
Aloo Kachori Recipe in Hindi- Hello दोस्तों चटोरा के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोस्तों आज हम आपके लिए लाये है बहुत ही ज्यादा खस्ता और स्वादिस्ट आलू की कचोरी की रेसिपी। आपने भी कभी न कभी आलू की कचोरी खायी होगी यह अक्सर आलू की चटपटी सब्जी के साथ सर्वे की जाती है। अगर आपने कभी यह नहीं खाई है तो आप आसानी से यह खस्ता और बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट कचोरी घर में बना सकते है। आज हम आपके लिए है खस्ता और स्वादिस्ट कचोरी बनाने की रेसिपी।
दोस्तों अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करे। आइये दोस्तों देखते है आलू की खस्ता और स्वादिस्ट कचोरी बनाये की विधि

यह भी पढ़े 


पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट

पकने का समय - 30-40 मिनट

कितने लोगो के लिए - 4-5

आलू की खस्ता कचोरी बनाने की सामग्री

मैदा - 2 कप
अजवाइन - ¼ टेबल स्पून
नमक - आधा चम्मच
देसी घी - 4 टेबल स्पून
पानी - आधा कप

मसाला बनाने के लिए सामग्री

तेल - 1 टेबल स्पून
जीरा - आधा टेबल स्पून
सूखा धनिया - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - ¼ टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
बेसन - 1 टेबल स्पून
नमक - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून

आलू की खस्ता कचोरी बनाने की विधि

अपनी स्वादिस्ट आलू की कचोरी बनाने के लिए हम सबसे पहले इसका आटा लगाएंगे।

इसके लिए हम 1 प्लेट में 2 कप मैदा डाल देंगे और साथ में डालेगे आधा चम्मच नमक और ¼ चम्मच अजवाइन डाल देंगे।

अब हम सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे।

सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद अब हम इसमें डालेगे 4 टेबल स्पून घी और अब हम इसे अपने हाथो से अच्छे से मिला देंगे।

हमें इसे एक दम अच्छे मिलाना है जिसे यह घी हमारी मैदा में एक दम अच्छे से मिल जाये।

अब हम इसमें आधा कप पानी डालेगे। हमें इसमें पानी थोड़ा थोड़ा करके डालने है और इसे अच्छे से मिलते रहना है।

हमें इसमें पानी कुछ इस तरह से डालना है हम पहले थोड़ा सा पानी डालेगे और इसे अच्छे से मिला देंगे फिर हम इसमें थोड़ा सा पानी डालेगे और इसे अच्छे से मिला देंगे।

इसी तरह से हम इसमें आधे कप से थोड़ा सा ज्यादा पानी डाल देंगे ओट इसे अच्छे से मिलते हुए इसका आटा गूंद लेंगे ।

अब हम इसे 10 मिनट के लिए अपने हाथो से अच्छे से गुंदते रहेंगे। ऐसे करने से हमारी कचोरी एक दम खस्ता बनेगी और हमारी कचोरी फटेगी भी नहीं।

अब हम अपने आटे को 1 कपडे से ढक देंगे और इसे 30 -40 मिनट के लिए ढका रहने देंगे।

अब हम अपने आलू का मसाला तैयार करेंगे।

इसके लिए हम गैस पर एक कढ़ाई को गरम होने के लिए रख देंगे। और जैसे ही हमारी कढ़ाई गरम हो जाएगी अब हम इसमें 2-3 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और इसे गरम हो जाने देंगे।

जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाएगा अब हम अपनी गैस को मध्यम फ्लेम पर कर देंगे अब हम इसमें डालेगे आधा चम्मच जीरा और साथ में कुटा हुआ साबुत धनिया डाल देंगे और इसे अच्छे से फ्राई कर लेंगे ।

अब हम 1 कदूकस लेंगे और अपने उबले हुए आलू को कदूकस कर लेंगे ।

अब हम अपने कदूकस किये हुए आलू को कढ़ाई में डाल देंगे और साथ में डालेगे आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर और ¼ हल्दी पाउडर और इसे अच्छे से चला देंगे।

अब हम इसे अच्छे से चलते हुए 2-3 मिनट के लिए पका लेंगे ।

अपने आलू को 3 मिनट अच्छे से पकने के बाद अब हम इसमें डालेगे 1 टेबल स्पून बेसन साथ ही आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंगे और इसे एक दम अच्छे से मिला देंगे।

अब हम इसे 2-3 मिनट के लिए अच्छे से चलते हुए पका लेंगे ।

2-3 मिनट बाद अब हम गैस को बंद कर देंगे और अब हम इसमें डालेगे आधा चम्मच अमचूर पाउडर साथ में आधा चम्मच गरम मसाला और साथ ही 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।

हमारा आलू का मसाला एक दम तैयार है अब हम इसे 1 प्लेट में निकाल लेंगे ।

अब हम अपना मेदा का आटा लेंगे जो हमने ढक कर रखा था और अब हम इसे 1 बार अपने हाथो से अच्छे से मल देंगे।

अब हम अपने आटे की छोटी छोटी लोइया बना लेंगे या अपने आटे के छोटे छोटे गोले बना लेंगे ।

अब हम अपने आटे का 1 गोला लेंगे और उसे पहले साइड से थोड़ा थोड़ा अपने हाथो से दबा कर चपटा बना लेंगे हमें इसे बीच से थोड़ा सा मोटा ही रखना है।

अब हम इसे बीच से दबा कर थोड़ा सा छेद बना लेंगे और इसके बीच में अपना थोड़ा सा आलू का मसाला डाल देंगे। (हमें इसमें थोड़ा सा ही आलू का मसाला डाल देंगे)

अब हम अपनी लोई को धीमे धीमे दबाते हुए ऊपर से बंद कर देंगे। और इसे उठा कर साइड में रख देंगे।

इसी तरह से हम हमारी सारी लोइया बना लेंगे ।

अब हम गैस पर एक कढ़ाई को गरम होने के लिए रख देंगे और इसमें तेल डाल देंगे।

अब हम अपने तेल को मध्यम लौ फ्लेम पर हल्का गरम कर लेंगे ।

जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाएगा अब हम इसमें अपनी लोई डालेगे।

इसके लिए अब हम अपनी 1 लोई लेंगे और उसे अपने हाथ में रखेंगे दोस्तों हमें लोई का वो वाला हिस्सा ऊपर रखना है जिस तरफ से हमने लोई को बंद किया था।

अब हम इसे अपने हाथ से दबा कर थोड़ा सा चपटा कर देंगे जिसे हमारी अंदर की फिलिंग पूरी लोई में अच्छे से फेल जाये।

अब हम अपनी लोई को तेल में डाल देंगे और इसे अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे ।

हमें कचोरी को फ्राई करते समय यह याद रखना है की हमें हमारी सारी कचोरी को लौ फ्लेम पर ही फ्राई करना है जिसे यह एक दम खस्ता और स्वादिस्ट बनेगी।

इसी तरह से हम हमारी सारी कचोरी को फ्राई कर लेंगे । दोस्तों जैसे ही हम 1 बार की कचोरी को फ्राई कर लेंगे उसके बाद हमें दूसरी बार की कचोरी डालने से पहले तेल को थोड़ा ठंडा हो जाने देना है।

अब जब हमारी कचोरी गोल्डन ब्राउन हो जाएगी अब हम इसे 1 प्लेट में निकाल लेंगे ।

हमारी आलू की स्वादिस्ट और बहुत ही ज्यादा खस्ता कचोरी तैयार है


परोसने की विधि

आप अपनी बनायीं हुई आलू की कचोरी को आलू की सब्जी और साथ में थोड़ी सी हरी चटनी के साथ सर्वे कर सकते है।
आप चाहे तो इसे ऐसे ही चाय के साथ भी सर्वे कर सकते है यह चाय के साथ भी बहुत ज्यादा स्वादिस्ट लगती है।

सुझाव

  • कचोरी बनाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के मैदा का इस्तेमाल करे।
  • अगर आपको अपनी कचोरी खस्ता बनानी है तो इसके लिए इसके अपने आटे को 10 मिनट के लिए अच्छे से गुंदे।
  • आप चाहे तो अपनी कचोरी को 4-5 दिन के लिए एक एयरटाइट डब्बे में स्टोर भी कर सकते है।
  • आप चाहे तो इस रेसिपी में मसाले अपने स्वादानुसार भी डाल सकते है।
  • कचोरी का 1 बैच फ्राई करने के बाद हमें दूसरा बैच फ्राई करने के बीच में थोड़ा टाइम रखना है जिसे हमारा तेल थोड़ा ठंडा हो जाये।
दोस्तों आज हमने जानी aloo kachori recipe in hindi ,aalu ki kachori banane ki vidhi,aloo ki kachori recipe in hindi,aalu ki kachori kaise banai jaati hai , मैदा की कचौरी बनाने की विधि दोस्तों आपको हमारी यह aloo kachori recipe in hindi की Recipe कैसे लगी हमें Comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए aloo kachori के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.