घर बनाये हलवाई जैसे बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट और रसभरी बालूशाही आसानी से
Balushahi Recipe in Hindi - Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोस्तों बालूशाही खाना किसे पसंद नहीं होता बच्चे हो या बड़े सभी को बालूशाही खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है । हम अक्सर सोचते है की क्यू न बालूशाही को घर बनाया जाये लेकिन फिर सोचते है की बालूशाही को बनाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन दोस्तों हम आपको बता दे की बालूशाही बनान बहुत ही ज्यादा आसान होता हैं। और आप आसानी से घर पर हलवाई स्टाइल बालूशाही बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है हलवाई जैसी बालूशाही बनाने की विधि इस रेसिपी से आप आसानी से घर पर स्वादिस्ट बालूशाही बना सकते है।दोस्तों अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करे। आइये दोस्तों देखते है बालूशाही बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़े
पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट
पकने का समय - 35-40 मिनट
कितने लोगो के लिए - 4-5
बालूशाही बनाने की सामग्री
मैदा- 1 कपघी - 4 टेबल स्पून
दही - 3 टेबल स्पून
चीनी - 1 कप
पानी - आधा कप
बेकिंग सोडा
बेकिंग पाउडर
पिस्ता - 1 टेबल स्पून
निम्बू का रस - ¼ टेबल स्पून
बारीक कटा हुआ पिस्ता
बालूशाही बनाने बनाने की विधि
अपनी स्वादिस्ट बालूशाही बनाने के लिए हम 1 बड़े कटोरे में हम 4 टेबल स्पून घी डाल देंगे और इसके साथ ही हम इसमें 3 टेबल स्पून दही डाल देंगे।अब हम घी और दही को 1 चम्मच की सहायता से अच्छे से मिला देंगे।
घी और दही को अच्छे से मिला देने के बाद अब हम इसमें 1 कप मैदा डाल देंगे और साथ ही 2 चुटकी बेकिंग सोडा और 2 चुटकी बेकिंग पाउडर डाल देंगे।
अब हम सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे।
अब हम अपने हाथो से सभी चीजों को अच्छे से मिलते हुए अपनी मैदा का आटा गूंद लेंगे ।
इसका आटा गूंदने के बाद अब हम इसमें ऊपर आधा टेबल स्पून घी डाल देंगे और इसे अपने हाथो से अच्छे से 1 मिनट के लिए मल लेंगे ।
अब हम अपने मैदा के आटे को 20 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
अब हम एक कढ़ाई लेंगे और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे।
जैसे ही हमारी कढ़ाई गरम हो जायगी अब हम इसमें 1 कप चीनी डाल देंगे और साथ मे आधा कप पानी डाल देंगे और सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे।
अब हम गैस के फ्लेम को मध्यम कर देंगे और अब हम इसे चीनी के पिघलने तक अच्छे से चलते हुए पका लेंगे ।
जैसे ही हमारी चीनी पिघल जाएगी अब हम अपनी गैस का फ्लेम लौ कर देंगे और अब हम इसे लौ फ्लेम पर अच्छे से चलते हुए 10 मिनट के लिए पका लेंगे ।
10 मिनट के बाद अब हम अपनी चासनी में 2 टेबल स्पून निम्बू का रस डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे।
इसे अच्छे से मिला देने के बाद अब हम अपनी गैस को बंद कर देंगे और इसे ढक कर छोड़ देंगे ।
अब हम अपने मैदा का आटा लेगे जो हमने 20 मिनट के लिए रखा था और अब हम इस आटे को 2-3 मिनट के लिए अच्छे से अपने हाथो से गूंद लेंगे ।
अब हम अपने आटे से छोटो छोटी लोइया बना लेंगे या फिर छोटे छोटे गोले बना लेंगे और अपने सभी गोले को एक प्लेट में रख देंगे।
अब हम अपने सभी गोले को अपने हाथो में लेंगे और अपनी ऊँगली से सभी गोले के बीच में छेद बना देंगे और इन्हे प्लेट में रख देंगे।
अब हम गैस को ऊपर एक कढ़ाई को गरम होने के लिए रख देंगे और अब हम इसमें अपनी बालूशाही को फ्राई करने के लिए तेल डाल देंगे।
जैसे ही हमारा तेल हल्का गरम हो जाएगा अब हम अपनी गैस की फ्लेम को लौ कर देंगे।
अब हम इसमें 1-1 करके अपनी सारी बालूशाही डाल देंगे और अपने बालूशाही हो हम गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे ।
अब हम अपनी बालूशाही को लौ फ्लेम पर 15 मिनट के लिए फ्राई करेंगे।
जैसे ही 15 मिनट हो जायेगे हम धीमे से अपनी बालूशाही को पलट देंगे और गैस का फ्लेम मध्यम कर देंगे।
अब हम अपनी बालूशाही को 4 मिनट के लिए और पका लेंगे मध्यम फ्लेम पर। साथ ही हम अपनी चासनी वाली गैस को भी चला देंगे और इसे हल्का सा गरम कर लेंगे और जैसे ही हमारी चासनी थोड़ी गरम हो जाये हम गैस को बंद कर देंगे ।
4 मिनट के बाद अब हम अपनी बालूशाही को निकाल लेंगे और अपनी गरमा गरम बालूशाही को चासनी में डाल देंगे।
अब हम अपनी बालुशाई की 1 साइड को 5 मिनट के लिए चासनी में छोड़ देंगे और 5 मिनट के बाद हम इसे पलट देंगे और बालूशाही की 2 साइड को भी हम 5 मिनट के लिए चासनी में छोड़ देंगे।
10 मिनट के बाद हम अपनी बालुशाई को 1 प्लेट में निकाल लेंगे और इसके ऊपर थोड़ा सा बारीक कटा हुआ पिस्ता डाल देंगे।
हमारी स्वादिस्ट बालूशाही एक दम तैयार है serve करने के लिए।
परोसने की विधि
आप चाहे तो अपनी बालुशाई को गरमा गरम सर्वे करेआप चाहे तो इसे फ्रिज में रख दे और थोड़ा ठंडा करके सर्वे करे।
फ्रिज में यह 1-2 हफ्तों तक एक दम fresh रहती है।
सुझाव
- आप चाहे तो आप अपनी चासनी में थोड़ा सा केसर भी डाल सकते है।
- आप इस रेसिपी में मीठा अपने स्वादानुसार भी डाल सकते है।
- बालुशाई बनाने के लिए देसी घी का ही इस्तेमाल करे।
- बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों अलग अलग होते है यह आपको किसी भी पास की दुकान से मिल जायेगे
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद
