घर पर बनाये बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट और मसालेदार एक दम होटल जैसा भरवा बैंगन आसान रेसिपी से
Bharwa Baingan Recipe in Hindi - Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोस्तों भरवा बैंगन खाना किसे पसंद नहीं होता बच्चे हो या बड़े सभी लोग भरवा बैंगन को खाना पसंद करते है। लोग अकसर यह सब्जी होटल पर जाकर खाना पसंद करते है और सोचते है की हम भरवा बैंगन कैसे घर बना सकते है। दोस्तों आपने भी कभी न कभी भरवा बैंगन जरूर खाया होगा और आपको भी पता होगा की यह कितना ज्यादा स्वादिस्ट लगता है और अगर आपने यह भरवा बैंगन कभी नहीं खाया है तो आप इसे आसानी से घर में बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है एक दम होटल जैसे भरवा बैंगन बनाने की आसान रेसिपी आप इस रेसिपी से आसानी से अपने घर में भरवा बैंगन बना सकते है और इसे एन्जॉय कर सकते है।दोस्तों अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करे। आइये दस्तो देखते है घर पर बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट भरवा बैंगन कैसे बनाते है
यह भी पढ़े
- घर बनाये बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट और चटपटी schezwan चटनी रेसिपी पढ़ने के लिए CLICK करे
- हलवाई जैसा आलू बोंडा घर बनाये आसानी से रेसिपी पढ़ने के लिए CLICK करे
- घर बनाये बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट और मसालेदार आलू बेंगन की सब्जी रेसिपी पढ़ने के लिए CLICK करे
पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट
पकने का समय - 30 मिनट
पकने का समय - 3-4 लोगो के लिए
भरवा बैंगन बनाने की सामग्री
बैंगन - आधा किलोबेसन - 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर - 3 टेबल स्पून
जीरा पाउडर - 3 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर -1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून
अमचूर पाउडर - 1 टेबल स्पून
हींग - आधा टेबल स्पून
सॉफ - 1 टेबल स्पून
गरम मसाला - 2 टेबल स्पून
कसूरी मीठी - 2 टेबल स्पून
सरसो का तेल - 2 टेबल स्पून
नमक स्वाद अनुसार
तेल - 1 बड़ी चम्मच
ग्रेवी बनाने के लिए
तेल -2 टेबल स्पूनजीरा - 1 टेबल स्पून
राइ - आधा चम्मच
बारीक कटी हुई हरी मिर्च - 3-4
बारीक कटा हुआ प्याज -2
टमाटर का पेस्ट - 2
नमक - स्वाद अनुसार
दही - 5 टेबल स्पून
हल्दी - आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टेबल स्पून
पानी - 2-3 टेबल स्पून
भरवा बैंगन बनाने की विधि
अपना स्वादिस्ट भरवा बैंगन बनान के लिए सबसे पहले हम अपने बैंगन लेंगे और पानी से अच्छे से धो लेंगे ।बैंगन को पानी से अच्छे से धो लेने के बाद अब हम इसे 1 कपडे से अच्छे से पोंछ देंगे जिसे यह बिलकुल भी गीले न रहे।
अब हम एक कैची लेंगे और अपने बैंगन के डंठल को थोड़ा थोड़ा काट देंगे।
अब हम अपने बैंगन को पकड़ेंगे और इसमें नीचे की और से बीच में 2 कट लगा लेंगे जिसे हमारा बैंगन 4 हिस्सों में कट जाएगा हमें यह कट नीचे से एक दम ऊपर डंठल से थोड़ा नीचे तक लगाना है जिसे हमारा बैंगन कट जाये पर ऊपर से जुड़ा रहे।
अब हम एक कटोरा लेंगे और उसमे पानी डाल देंगे अब हम बैंगन इस कटोरे में डाल देंगे जिसे हमारा बैंगन अंदर से काला नहीं पड़ेगा।
अब इसी तरह हम अपने सारे बैंगन को काट लेंगे और इन्हे पानी में डाल कर रख देंगे।
अब हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे। जैसे ही हमारी कढ़ाई गरम हो जाये अब हम इसमें 1 टेबल स्पून बेसन डाल देंगे और इसे लौ फ्लेमे पर 1 मिनट के लिए अच्छे से चलते हुए भून लेंगे ।
अब हम गैस को बंद कर देंगे और इसमें डालेगे 3 टेबल स्पून धनिया पाउडर साथ ही 1 टेबल स्पून जीरा पाउडर ,1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर ,1 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर साथ ही 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर ,1 टेबल स्पून अमचूर पाउडर ,आधा छोटी चम्मच हींग और 1 टेबल स्पून पीसी हुई सॉफ ,1 चम्मच गरम मसाला और 2 टेबल स्पून कसूरी मेथी।
अब हम अपने सभी मसालों को अच्छे से मिला देंगे और 1 -2 मिनट के लिए ऐसे ही गरम कढ़ाई में बिना गैस चलाये इसे अच्छे से पका लेंगे ।
अब हम अपने मसाले को 1 प्लेट में निकाल लेंगे और इसमें डालेगे 2 टेबल स्पून सरसो का तेल।
अब हम इस मसाले को तेल के साथ अच्छे से मिला देंगे। इसे अच्छे से मिला देने के बाद हमारा मसाला थोड़ा गीला गीला हो गया जाएगा और हल्का हल्का चिपकने भी लगा लगेगा ।
अब हम इसमें डालेगे आधा टेबल स्पून से थोड़ा कम नमक और इसे मसाले के साथ अच्छे से मिला देंगे।
अब हम अपने बैंगन को पानी में से निकाल देंगे और अब हम अपने बैंगन में मसाला भरेंगे।
इसके लिए हम एक बैंगन को उल्टा पकड़ेंगे और इसके बीच में जो हमें कट लगाए थे उसमे अच्छे से दबा दबा कर मसाला भर देंगे।
हमें अपने बैंगन में एक दम अच्छे से दबा दबा कर खूब सारा मसाला भर देना है। मसाला भरने के बाद हम इसे उठा कर साइड में रख देंगे।
अब हम इसी तरह से अपने सभी बैंगन में मसाला भर देंगे।
अब हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे और फ्लेम को मध्यम कर देंगे।
अब हम अपनी कढ़ाई में डालेगे 1 टेबल स्पून तेल और इसे अच्छे से गरम होने देंगे।
जब हमारा तेल गरम हो जाएगा अब हम इसमें अपने बैंगन डाल देंगे और इसे मध्यम फ्लेम पर 3 मिनट के लिए हलके हलके हाथो से चलते हुआ पका लेंगे । (ऐसे करने से हमारे बैंगन हलके से फ्राई हो जायगे और एक दम बढ़िया स्वाद आएगा) बैंगन को जल्दी पकने के लिए हम कढ़ाई के ऊपर एक ढकन लगा देंगे और इसे 3-4 मिनट के लिए ढक कर पका लेंगे ।
हमें बीच बीच में 1-2 बार अपने बैंगन को चला भी देंगे।
अब 3-4 मिनट के बाद हम अपने बैंगन को 1 प्लेट में निकाल लेंगे ।
अब हम अपने भरवा बैंगन के लिए ग्रेवी बनायेगे।
अब हम गैस पर 1 कढ़ाई को गरम होने के लिए रख देंगे।
अब हम इसमें डालेगे 2 टेबल स्पून तेल और इसे गरम होने देंगे।
जैसे ही हमारा तेल गरम हो जाएगा अब हम इसमें डालेगे 1 टेबल स्पून जीरा और साथ ही आधा टेबल स्पून राइ।
जैसे ही हमारा जीरा चटकने लेंगे अब हम इसमें 3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।
अब हम इसमें डालेगे 2 बारीक कटी हुई प्याज और इसे अच्छे से चला देंगे। अब हम गैस को मध्यम फ्लेम पर कर देंगे और इसे अच्छे से चलते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे ।
जैसे ही हमारे प्याज फ्राई हो जायेगे अब हम इसमें डालेगे 2 मिक्सी में पिसे हुए टमाटर का पेस्ट और इसे अब हम अच्छे से चला देगे।
अब हम इसमें डालेगे आधा टेबल स्पून नमक और इसे अच्छे से चला देंगे।
अब हम अपनी गैस की फ्लेम को लौ कर देंगे और अपने टमाटर को हम अच्छे से चलते हुए तब तक पकाना है जब तक हमारे मसाले तेल छोड़ना शुरू न कर दे।
अब हम एक बड़ा कटोरा लेंगे और उसमे डालेगे 5 टेबल स्पून दही और 1 चम्मच की सहायता से इसे अच्छे से चलते हुए इसका एक स्मूथ पेस्ट बना लेंगे ।
अब हम दही में डालेगे आधा चम्मच हल्दी साथ ही 1 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।
अब जो हमारा भरवा मसाला बचा होगा वो हम इस दही में डाल देंगे और इसे चम्मच से अच्छे से चला देंगे।
सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद अब हम इसमें डालेगे 1 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट और इसे भी सभी चीजों को साथ अच्छे से मिला देंगे।
अब हम अपने टमाटर को जो हमने गैस पर पकने के लिए रखे थे उन्हे अच्छे से चला देंगे और आप देखेंगे की हमारे टमाटर एक दम अच्छे से पक गए है और हमारे मसाले तेल भी छोड़ने लेंगे है।
अब हम इसमें 2-3 टेबल स्पून पानी डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे अब हम अपनी गैस को बंद कर देंगे और अब कढ़ाई में अपनी दही का पेस्ट डाल देंगे और सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे।
अब हम गैस को चला देंगे और अपनी ग्रेवी को अच्छे से चलते हुए 4-5 मिनट के लिए मध्यम फ्लेम पर पका देंगे।
अब हम इस ग्रेवी में अपने बैंगन धीमे धीम डाल देंगे और साथ में थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे।
दोस्तों हमें बैंगन को कढ़ाई में डालने के बाद चलना नहीं है बस इसे ऐसे ही डाल कर छोड़ देना है अगर हम इसे ज्यादा हिलाएंगे तो इसका सारा मसला निकाल जाएगा।
अब हम कढ़ाई के ऊपर ढकन लगा देंगे और अपनी सब्जी को 4-5 मिनट के लिए लौ फ्लेम पर ढकन लगा पर पका देंगे।
5 मिनट के बाद अब हम ढकन को हटा देंगे और अपने बैंगन को धीमे धीमे चलते हुए 1 मिनट के लिए पका लेंगे ।
1 मिनट के बाद अब हम गैस को बंद कर देंगे और अपनी सब्जी के ऊपर थोड़ा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे।
हमारी स्वादिस्ट भरवा बैंगन की सब्जी एक दम तैयार है सर्वे करने के लिए।
परोसने की विधि
हम अपनी बनायीं हुई भरवा बैंगन की सब्जी को रोटी ,नान,पूरी किसी के साथ भी सर्वे कर सकते है।आप चाहे तो इसके साथ थोड़ी से सलाद और थोड़ा सा रायता भी सर्वे करे इसे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
सुझाव
- भरवा बैंगन बनाने के लिए हमेशा छोटे वाले बैंगन का ही इस्तेमाल करे।
- आप चाहे तो इस रेसिपी में मसाले अपने स्वाद अनुसार भी डाल सकते है।
- आप चाहे तो बेसन की जगह आप कॉर्न फ्लौर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
- आप चाहे तो इसमें स्वाद के लिए थोड़ी से क्रीम भी डाल सकते है।
- बैंगन को कट लगते समय थोड़ा ध्यान रखे और बैंगन को अच्छे से देख ले की इसमें कोई कीड़ा तो नहीं है।
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद
