घर बनाये बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट और मसालेदार भरवा भिंडी एक दम आसान रेसिपी से
Bharwa Bhindi Recipe in Hindi - Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये है भरवा भिंडी बनाने की एक बहुत ही secret रेसिपी। दोस्तों भरवा भिंडी खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट लगती है और जिन लोगो को भिंडी पसंद नहीं है वो लोग भी इसे बड़े ही मजे से खाते है। दोस्तों मेरे घर में तो जैसे ही यह भरवा भिंडी बनती है बच्चे झटपट इसे सारी को finish कर देते है क्योकि यह होती ही इतनी ज्यादा स्वादिस्ट है। आज हमारी इस रेसिपी से आप भी अपने घर पर यह स्वादिस्ट भरवा भिंडी बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है मसालेदार भिंडी बनाने की विधिदोस्तों अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे share जरूर करे। आइये दोस्तों देखते है बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट और मसालेदार भरवा भिंडी बनाने की रेसिपी
- घर बनाये बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट ग्रेवी वाले मसालेदार बैगन रेसिपी पढ़ने के लिए क्लिक करे
- सर्दियों में बनाये स्वादिस्ट और गरमा गरम टमाटर का सूप इस सीक्रेट रेसिपी से आसानी से रेसिपी पढ़ने के लिए क्लिक करे
- जब भी दिल करे बनाये स्वादिस्ट घी वाला मूंग दाल का हलवा रेसिपी पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट
पकने का समय - 20-25 मिनट
कितने लोगो के लिए - 4-5
भरवा भिंडी बनाने की सामग्री
भिंडी - 300 ग्रामबेसन - 2 टेबल स्पून
पीसी हुई सॉफ - 1 टेबल स्पून
हल्दी - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1 टेबल स्पून
अमचूर पाउडर - 1 टेबल स्पून
मैगी मसाला इ मैजिक - 1 पैकेट
सरसो का तेल - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 टेबल स्पून
हींग - आधा चम्मच
भरवा भिंडी बनाने की विधि
अपनी स्वादिस्ट मसालेदार भरवा भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले हम अपनी भिंडी लेंगे और उसे अच्छे से पानी से धो कर 1 कपडे से पानी सूखा देंगे। हमारी भिंडी गीली नहीं होनी चाहिए इसलिए हमें इसे अच्छे से कपडे से पौछना है।अब हम एक चाकू लेंगे और उसे अपनी भिंडी का आगे वाला और पीछे वाला हिस्सा हटा देंगे। और चाकू से भिंडी के बीच में ऊपर से लेके नीचे तक 1 लम्बा कट लगा देंगे जिससे भिंडी बीच में से खुल जाये।
इसी तरस से हम अपनी सारी भिंडी को काट कर उसमे बीच में 1 लम्बा कट लगा कर प्लेट में रख देंगे।
अब हम गैस पर एक कढ़ाई को गरम होने के लिए रख देंगे और फ्लेम को लौ कर देंगे।
अब हम पैन में डालेगे 2 टेबल स्पून बेसन और इस बेसन को अच्छे से चलते हुए लौ फ्लेम पर भून लेंगे 2 मिनट के लिए।
2 मिनट के बाद जब हमारा बेसन भून जाएगा अब हम गैस को बंद कर देंगे और अब हम इसमें कुछ मसाले डालेगे।
अब हम अपने बेसन में डालेगे 1 टेबल स्पून पीसी हुई सॉफ डाल देंगे साथ ही आधा चम्मच हल्दी,1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च ,1 चम्मच धनिया पाउडर ,1 चम्मच नमक और साथ ही 1 टेबल स्पून अमचूर पाउडर डाल देंगे।
अब हम सभी मसालों को अपने बेसन के साथ अच्छे से मिक्स देंगे। अब हम इसमें डालेगे 1 पैकेट मैगी मसाला इ मैजिक और इसे सभी मसलो के साथ अच्छे से मिला देंगे।
सभी मसलो को अच्छे से मिला देने के बाद अब हम अपने मसाले को 1 प्लेट में निकाल लेंगे ।
अब हम अपने मसाले में डालेगे 2 टेबल स्पून तेल और इसे भी अच्छे से मिला देंगे।
तेल मिला देने के बाद आप देखेंगे की आपका मसाला थोड़ा चिपकने लेगा है और थोड़ा सा गीला गीला भी हो गया है।
हमारा मसाला तैयार है भिंडी में भरने के लिए।
अब हम अपनी 1 भिंडी लेंगे उसे बीच वाले कट से खोल कर थोड़ी मसाले के लिए जगह बनाये और अपने हाथो से अच्छे से भिंडी में दबा दबा कर मसाला भर देंगे।
इसी तरह से हम हमारी सारी भिंडी में मसाले भर देंगे।
अब हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे और इसमें 2-3 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और इसे अच्छे से गरम होने देंगे।
जब हमारे तेल में से धुआँ आने लगेगाअब हम गैस को बंद कर देंगे और इसे थोड़ा ठंडा हो जाने देंगे।
अब हम गैस को चला देंगे और फ्लेम को लौ कर देंगे।
अब हम अपनी कढ़ाई में डालेगे 1 चम्मच जीरा साथ ही आधा चम्मच हींग और इन्हे अच्छे से चला देंगे।
अब हम कढ़ाई में अपनी भिंडी डाल देंगे और इसे अच्छे से धीमे धीमे चलते हुए 2-3 मिनट के लिए पकायेगे।
2-3 मिनट के बाद अब हम कढ़ाई के ऊपर एक ढकन ढक देंगे और इसे 2-3 मिनट के लिए लौ फ्लेम पर पका लेंगे ।
2-3 मिनट के बाद अब हम ढक को हटा देंगे और इसमें 1 टेबल स्पून पानी डालेगे साथ ही अगर हमारा भिंडी का भरवा मसाला बचा है तो वो भी इसके ऊपर डाल देंगे।
अब हम अपनी भिंडी को एक बार हलके हाथो से अच्छे से चला देंगे और कढ़ाई के ऊपर फिर से ढकन लगा देंगे और इसे 2 मिनट के लिए लौ फ्लेम पर पकायेगे।
2-3 मिनट के बाद अब हम कढ़ाई के ऊपर से ढकन को हटा देंगे और अब इसके ऊपर थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालेगे और इसे अच्छे से चला देंगे।
हमारी स्वादिस्ट मसालेदार भरवा भिंडी तैयार है serve करने के लिए।
परोसने की विधि
आप अपनी स्वादिस्ट मसालेदार भरवा भिंडी की रोटी,नान,पूरी किसी के साथ भी गरमा गरम सर्वे कर सकते है.आप चाहे तो इसके साथ थोड़ा सा रायता और सलाद भी सर्वे करे इसे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
सुझाव
- भरवा भिंडी बनाने के लिए हमेशा फ्रेश भिंडी का ही इस्तेमाल करे।
- आप चाहे तो अमचूर की जगह निम्बू का रस भी डाल सकते है।
- आप चाहे तो इस रेसिपी में मसाले अपने स्वाद अनुसार भी डाल सकते है।
- भिंडी का कट लगाते समय उसे खोल कर अच्छे से देख ले की इसमें कोई कीड़ा तो नहीं है।
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद
