घर बनाये बाजार से भी ज्यादा स्वादिस्ट चिवड़ा नमकीन आसान रेसिपी से
Chivda Recipe in Hindi - Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज हम आपके लिए लाये है स्वादिस्ट और कुरकुरा चिवड़ा बनाने की एक बहुत ही आसान रेसिपी। दोस्तों चिवड़ा खाना किसे पसंद नहीं होता बच्चे हो या बड़े सभी को चिवड़ा खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है।बड़े लोग तो अक्सर इसे चाय के साथ खाते है और बच्चो का तो आप पूछो ही मत उनका हो यह favourate होता है यह बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट होता है और साथ ही बहुत ज्यादा healthy भी होता है। आपने भी कभी न कभी चिवड़ा खाया होगा। अगर आपने यह नहीं खाया है तो आप इसे आसानी से हमारी इस रेसिपी से घर बनान सकते है।दोस्तों अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही recipes के लिए हमारी वेबसाइट पर जरूर विजिट करे आइये देखते है चिवड़ा बनाने की आसान रेसिपी
यह भी पढ़े
पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट
पकने का समय - 20 -25 मिनट
कितने लोगो के लिए - 3-4
चिवड़ा बनाने की सामग्री
हल्दी पाउडर - आधा चम्मचनमक - 1 चम्मच
पीसी हुई चीनी - 2-3 चम्मच
हींग - ¼ टेबल स्पून
पतला वाला पोहा - आधा किलो
तेल - 4-5 चम्मच
मूंगफली - आधा कप
चना दाल - 3-4 टेबल स्पून
काजू/बादाम - 8-10
जीरा - 1 टेबल स्पून
सौफ - 1 टेबल स्पून
10-15-करी पत्ता
सूखा गोला - आधा लम्बा लम्बा कटा हुआ
बारीक कटी हुई हरी मिर्च -4-5
सुखी लाल मिर्च - 1-2
चिवड़ा बनाने की विधि
अपना स्वादिस्ट चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले हम 1 स्पेशल चिवड़ा का मसाला बनायेगे इसके लिए हम 1 कटोरी में डालेगे आधा चम्मच हल्दी साथ ही 1 चम्मच नमक और 2-3 टेबल स्पून पीसी हुई चीनी का पाउडर और साथ ही ¼ चम्मच हींग।अब हम सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे और इसे साइड में रख देंगे।
अब हम एक बड़ी चन्नी लेंगे और उसमे के बार अपने सारे पोहे को अच्छे से छान लेंगे ऐसा करने से हमारे पोहे में जो भी पाउडर होगा या छोटे छोटे पीस होंगे वो निकाल जायेगे।
अब हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे।
अब हम इसमें अपने पोहे डाल देंगे और इन्हे अच्छे से चलते हुए 7-8 मिनट के लिए अच्छे से चलते हुए भून लेंगे ।
4-5 मिनट के बाद अब हम गैस को बंद कर देंगे और अपने पोहे को प्लेट में निकाल कर साइड में रख देंगे।
अब हम एक कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिया रख देंगे और इसमें डालेगे 2-3 टेबल स्पून तेल अब हम इसमें डालेगे आधा कप मूंगफली और इन्हे अच्छे से चलते हुए 3-4 मिनट के लिए मध्यम फ्लेम पर पका लेंगे ।
3-4 मिनट के बाद अब हम अपनी मूंगफली को निकाल कर साइड में रख देंगे।
अब हम उसकी कढ़ाई में डाल देंगे 3-4 टेबल स्पून चना दाल और अब हम इसे 3-4 मिनट के लिए अच्छे से चलते हुए पका लेंगे ।
3-4 मिनट के बाद अब हम चना दाल को अपनी कढ़ाई में से निकाल लेंगे और इसे उठा कर साइड में रख देंगे।
अब हम अपनी कढ़ाई में डालेगे 8-10 काजू और बादाम और इन्हे 1-2 मिनट के लिए अच्छे से चलते हुए पका लेंगे ।
अब हम इसी कढ़ाई में डालेगे लम्बा लम्बा कटा हुआ सूखा गोला और इसे अच्छे से चलते हुआ 3-4 मिनट के फ्राई कर लेंगे ।
3-4 मिनट के बाद अब हम इसे भी निकाल कर साइड में रख देंगे।
दोस्तों हमने सभी चीजे अलग अलग इसलिए फ्राई की है क्योकि सभी चीजों को फ्राई करने का टाइम अलग अलग है जैसे ड्राई फ्रूट को हम थोडा कम पकाना है और गोले को थोड़ा ज्यादा इसीलिए हमने सभी चीजे अलग अलग फ्राई की है ।
अब हम इसी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून जीरा और साथ ही 1 टेबल स्पून सौंफ डाल देंगे और इन्हे अच्छे से चलते मध्यम फ्लेम पर पका लेंगे ।
अब हम इसमें डालेगे 8-10 करी पत्ता और साथ ही 3-4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और इसे भी अच्छे से मिला देंगे।
अब हम सभी चीजों को चलते हुए 2-3 मिनट के लिए पका लेंगे ।
अब हम इसमें डालेगे 1-2 सुखी लाल मिर्चे डाल देंगे और इन्हे भी अच्छे से पका कर 1-2 मिनट के लिए फ्राई कर लेंगे ।
सभी चीजों को अच्छे से पकने के बाद अब हम इसमें हमारा बनाया हुआ स्पेशल मसाला आधा डाल देंगे और आधा उठा कर रख देंगे।
अब हम इसे अच्छे से चलते हुए लौ फ्लेम पर 30-40 सेकंड के लिए पका लेंगे ।
इसे अच्छे से पका लेने के बाद अब हम इसमें अपना पोहा डाल देंगे और इसे सभी चीजों के साथ अच्छे से मिक्स कर देंगे।
अब हम इसमें अपने फ्राई किये हुए सारी चीजे डाल देंगे और इसे एक दम अच्छे से मिक्स कर देंगे।
इसे अच्छे से मिक्स अब हम इसके ऊपर अपना बचा हुआ मसाला भी डाल देंगे।
अब हम इसे अच्छे से चलते हुए लौ फ्लेम पर 7-8 मिनट के लिए पका लेंगे ।
7-8 मिनट के बाद अब हम गैस को बंद कर देंगे।
हमारा स्वादिस्ट और कुरकुरा चिवड़ा एक दम तैयार है अब हम इसे 1 एयर टाइट डब्बे में डाल कर रख देंगे।
यह इस एयर टाइट डब्बे में 2-3 महीने के लिए एक दम फ्रेश रहता है।
परोसने की विधि
हम अपने बनाये हुए चिवड़ा को 1 एयरटाइट डब्बे में डाल कर रख देंगे और जब भी आपका मन करे बस इसे निकाले और एन्जॉय करे।आप चाहे तो इसे सुबह के नाश्ते में चाय के साथ ले सकते है यह बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट लगता है।
आप इसे नमकीन की जगह इस्तेमाल कर सकते है यह नमकीन से बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट है और साथ ही बहुत ज्यादा हेअल्थी भी।
एयरटाइट डब्बे में यह चिवड़ा 2-3 महीने तक फ्रेश रहता है।
सुझाव
- चिवड़ा बनाने के लिए हमेशा पतले वाले पोहे का इस्तेमाल करे। अगर आप मोटे पोहे का इस्तेमाल करेंगे तो वो आपको डीप फ्राई करना पड़ेगा और काफी ज्यादा ऑयली हो जाएगा।
- आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद की ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते है जैसे किशमिश
- आप चाहे तो इसमें थोड़े से मुरमुरे और मखाना भून कर डाल सकते है।
- इस रेसिपी में आप अपने स्वाद अनुसार भी मसाले डाल सकते है जैसे अमचूर पाउडर , लाल मिर्च पाउडर
- हमारी यह रेसिपी एक दम authentic चिवड़ा की है गुजरात में चिवड़ा इसी प्रकार बनाया जाता है।
- यह चिवड़ा एयर टाइट डब्बे में 2-3 महीने तक एक दम फ्रेश रहेगा
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद
