30 मिनट में सूजी (रवा) का ढोकला बनाये Suji ka Dhokla Recipe in Hindi

Suji ka Dhokla Recipe in Hindi
Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोस्तों ढ़ोकल खाना किसे पसंद नहीं होता बच्चे हो या बड़े सभी को ढोकला बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। ढोकला गुजरात की एक बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध डिश है और पुरे भारत के लोग इसे बड़े ही मजे से खाते है। ढोकला कई तरह का होता है जैसे बेसन का इसी तरह से एक ढोकला रवा यानि सूजी से भी बनता है। सूजी का ढोकला बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट लगता है और यह एक दम आसानी से झटपट बन जाता है। आज हम आपके लिए लाये है सूजी के ढोकला की रेसिपी इस रेसिपी से आप आसानी से अपने घर में केवल 15-20 मिनट में ढोकला बना सकते है।
दोस्तों आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे शेयर करना न भूले। 

यह भी पढ़े 


पूर्व तैयारी का समय - 10 मिनट

पकाने का समय - 15 मिनट 

कितने लोगो के लिए - 3-4

सूजी का ढोकला बनाने की सामग्री || Ingredients For Suji ka Dhokla Recipe in Hindi

सूजी - 1 कप
दही - आधा कप
अदरक और हरीमिर्च का पेस्ट - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - ¼ टेबल स्पून
Eno - 1 टेबल स्पून
धनिया पत्ता
तेल - 1 टेबल स्पून
नमक - स्वाद अनुसार
 

तड़के के लिए

तेल - 2 टेबल स्पून
हरीमिर्च - 3-4
चीनी - 3-4
हींग - 1 चुटकी
राइ - 1 टेबल स्पून
करी पत्ता

सूजी का ढोकला बनाने की विधि || How To Make Suji ka Dhokla Recipe in Hindi

अपना स्वादिस्ट सूजी का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले हम 1 बड़ा कटोरा लेंगे उसमे हम 1 कप सूजी डाल देंगे साथ ही हम इसमें आधा कप दही डाल देंगे और इन्हे अच्छे से मिला देंगे।

अब हम इसमें डालेगे आधा कप पानी और इसे मिला कर एक पेस्ट बना लेंगे ।

अब हम इस पेस्ट को ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।

10 मिनट के बाद अब हम अपने बटेर के ऊपर से ढकन को हटा देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।

अब हम इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर बटेर को थोड़ा सा पतला कर लेंगे ।

अब हम इसमें 1 टेबल स्पून अदरक और हरीमिर्च का पेस्ट डाल देंगे साथ ही हम इसमें स्वादानुसार नमक डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।

सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद हम इसमें 1 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे।

अब हम इसमें थोड़ा सा बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता डाल देंगे साथ में 1 टेबल स्पून eno और 1-2 टेबल स्पून पानी डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे।

अब हम एक ऐसा बर्तन लेंगे जो हमारी कढ़ाई में आराम से आजाये आप कोई छोटी प्लेट ले सकते है या कोई कटोरा जो थोड़ा बड़ा हो।

अब हम अपने बर्तन में अच्छे से तेल लगा देंगे।

अच्छे से तेल लगा देने के बाद हम इसमें अपना ढोकले का बटेर डाल देंगे और इसे एक बार हिला देंगे जिसे हमारा बटेर अच्छे से हमारे बर्तन में आजाये ।

अब हम एक कढ़ाई लेंगे और उसे गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे अब हम इसमें ढोकला को स्टीम करने के लिए पानी डाल देंगे और इसे उबलने देंगे।

जैसे ही हमारा पानी उबलने लेंगे अब हम कढ़ाई में एक कटोरी रख देंगे जिसे हमारा ढोकला वाला बर्तन पानी को टच नहीं करेगा। ध्यान रखे की पानी कटोरी से नीचे ही रहे यह ढोकले वाले बर्तन को न छुए।

अब हम इस कटोरी के ऊपर ढोकले वाला बर्तन रख देंगे।

अब हम अपने ढोकले के ऊपर थोड़ा सा लाल मिर्च का पाउडर भी डाल देंगे।

अब हम इसे ढक कर 15 मिनट के लिए मध्यम फ्लेम पर स्टीम करेंगे।

15 मिनट के बाद अब हम 1 चाकू लेंगे और ढोकले में घुसा कर देख लेंगे अगर हमारा चाकू सूखा निकलता है तो हमारा ढोकला अच्छे से पक चूका है। अगर यह सूखा नहीं निकलता तो आप इसे 2-3 मिनट के लिए और स्टीम कर ले।

अब हम एक कपडे से पकड़ कर अपने ढोकले वाले बटन को बहार निकाल लेंगे और इसे थोड़ा ठंडा हो जाने देंगे।

जब हमारा यह बर्तन ठंडा हो जाएगा हम इसे उलट कर इसमें से अपना ढोकला निकाल लेंगे । अगर आपका ढ़ोकल नहीं निकले तो आप इसे धीमे धीमे 1 चाकू की सहायता से भी निकाल सकते है।

इसके लिए एक चाकू को इस बर्तन के कोने में अच्छे से घुमाये और इस बर्तन को उलट दे और हमारा ढोकला निकाल आएगा।

अब हम अपने ढोकले को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लेंगे ।

अब हम ढोकले का तड़का बनायेगे।

इसके लिए हम एक पैन लेंगे और उसे गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे।

जैसे ही यह गरम हो जाये अब हम इसमें 1-2 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और इसे गरम होने देंगे।

अब हम इसमें ¼ चम्मच हींग डाल देंगे साथ ही 1 चम्मच राइ और 3-4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे।

अब हम इसमें डालेगे 2 टेबल स्पून चीनी साथ ही 6-7 करी पत्ता और इन्हे अच्छे से पका लेंगे ।

अब हम इसमें ¼ कप पानी डाल देंगे और अब हमारा तड़का एक दम तैयार है।

अब हम इस तड़के को अपने ढोकले के ऊपर डाल देंगे।

हमारा ढोकला सर्वे करने के लिए एक दम तैयार है।

परोसने की विधि

आप अपने बनाये हुए ढोकले को नाश्ते में परोस सकते है आप चाहे तो इसके ऊपर थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर सर्वे करे।
आप चाहे तो इसे थोड़ी हरे धनिया के चटनी के साथ भी सर्वे कर सकते है।

सुझाव

  • ढोकला बनाने के लिए हमेशा बारीक वाली सूजी का इस्तेमाल करे।
  • अगर आपके पास बारीक वाली सूजी नहीं है तो आप अपनी मोटी सूज को थोड़ी देर मिक्सी में पीस ले इस से यह बारीक हो जायगी।
  • तड़का बनाने के लिए हमेशा बिना तीखी हरी मिर्च का ही इस्तेमाल करे।
  • आप चाहे तो इसमें चीनी अपने स्वादानुसार भी डाल सकते है।

दोस्तों आज हमने जानी सूजी का ढोकला बनाने की आसान रेसिपी  दोस्तों आपको हमारी यह  recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए suji ka dhokla के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen

ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |

अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |

इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.