सूजी का आसान और बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट नाश्ता जो अपने पहले कभी नहीं खाया होगा
Hello दोस्तों चटोरा किचन के इस ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोस्तों हम अक्सर सुबह के समय परेशान रहते है की हम नास्ते में ऐसा क्या बनाये जो हेल्थी भी हो और साथ ही टेस्टी भी हो। इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपके लिए नाश्ते की एक ऐसे रेसिपी लाये है जो बहुत ही ज्यादा टेस्टी है और साथ ही हेअल्थी भी है। आज हम बात कर रहे है सूजी के पैनकेक की रेसिपी। दोस्तों यह बहुत ही ज्यादा हेल्थी और टेस्टी होता है और क्योकि इसमें बहुत सारी सब्जिया डाली जाती है तो यह हेअल्थी भी होता है। आज हम आपको इस ब्लॉग में बतायेगे Suji ka Nasta Recipe in Hindi इस रेसिपी से आप आसानी से सूजी का स्वादिस्ट नाश्ता बना सकते है।आपको अगर हमारी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करे। आइये दोस्तों देखते है सूजी के नाश्ते की आसान रेसिपी
यह भी पढ़े
पूर्व तैयारी का समय - 15 मिनट
पकने का समय - 20 मिनट
कितने लोगो के लिए - 3-4
सूजी का स्वादिस्ट नाश्ता बनाने की सामग्री
सूजी - 1 कपदही - आधा कप
बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
प्याज - आधा कप
गाजर - आधा कप
धनिया पत्ता - आधा कप
गोभी - आधा कप
शिमला मिर्च - ¼ कप
टमाटर - ¼ कप
धनिया पाउडर - आधा टेबल स्पून
जीरा पाउडर - आधा टेबल स्पून
गरम मसाला पाउडर - आधा टेबल स्पून
राइ - 1 टेबल स्पून
नमक स्वाद अनुसार
तेल - 2-3 टेबल स्पून
सूजी का स्वादिस्ट नाश्ता बनाने की विधि
सूजी का स्वादिस्ट नाश्ता बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बड़ा कटोरा लेंगे और उसमे हम 1 कप सूजी डाल देंगे अब हम इसमें आधा कप दही डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे।अब हम इसमें थोड़ा सा पानी डाल देंगे और इसे अच्छे से चला कर इसका एक पेस्ट बना लेंगे ।
अब हम इसे ढक कर 20-30 मिनट के लिए ऐसे ही रख देंगे।
अब हम अपनी सभी सब्जियों को अच्छे से धो कर बारीक बारीक काट लेंगे ।
हम अपनी सारी सब्जियों प्याज ,गाजर ,शिमला मिर्च ,टमाटर , धनिया पत्ता सभी को बारीक बारीक काट लेंगे ।
20 मिनट के बाद अब हम अपनी सूजी के पेस्ट को अच्छे से चला देंगे।
अब हम इसमें 1 टेबल स्पून नमक डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।
अब हम इसमें थोड़ा पानी डाल कर इस पेस्ट को थोड़ा सा पतला बना देंगे। और इसे साइड में रख देंगे।
अब हम अपनी सभी सब्जियों को अपने सूजी के पेस्ट में डाल देंगे और इसे अच्छे से चला देंगे।
सभी चीजों को अच्छे से मिला देने के बाद हम इसमें आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर साथ ही आधा चम्मच गरम मसाला ,आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर और आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर डाल देंगे और अब हम सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे।
सब्जिया और मसाले डालने से हमारा बटेर थोड़ा सा टाइट हो जाएगा तो अब हम इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर अपने बटेर को थोड़ा पतला बना लेंगे ।
अब हम इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे।
अब हम गैस के ऊपर एक पैन को गरम होने के लिए रख देंगे।
जैसे ही हमारा पैन गरम हो जाएगा अब हम इसमें 2-3 टेबल स्पून तेल डाल देंगे और इसे गरम होने देंगे।
अब हम इसमें आधी छोटी चम्मच राइ डाल देंगे और इसे थोड़ा सा पका लेंगे ।
अब हम इसमें अपना बनाया हुआ आधा पेस्ट डाल देंगे और इसे पैन में अच्छे से फैला देंगे।
अब हम इसे ढक कर लो फ्लेम पर 10-12 मिनट के लिए पकायेगे।
10 मिनट के बाद अब हम इसे पैन में से निकाल लेंगे और 1 प्लेट में रख देंगे।
अभी आप देखेंगे की हमारा यह सूजी का पैनकेक 1 साइड से ही पका है अब हम इसे दूसरी तरफ से पकायेगे।
अब हम पैन में फिर से 1-2 टेबल स्पून डालेगे और अपना सूजी का पैनकेक पलट कर पैन में रख देंगे।
अब हम 1 चम्मच से इसके कोने पर भी थोड़ा थोड़ा तेल डाल देंगे।
अब हम इसे ढक कर लौ फ्लेम पर 5-7 मिनट के लिए पकायेगे।
5-7 मिनट के बाद हम इसे प्लेट में निकाल लेंगे ।
अब हम इसी तरह से अपने सारे सूजी के पैनकेक बना लेंगे।
हमारा हेअल्थी और एक दम टेस्टी सूजी का झटपट नाश्ता तैयार है।
परोसने की विधि
आप अपने बनाये हुआ सूजी के स्वादिस्ट पैनकेक के 4 पीस कर ले उसके बाद इसे एक प्लेट में रख कर साथ में थोड़ी धनिये की हरी चटनी और थोड़ी टोमेटो सॉस के साथ नाश्ते में सर्वे करे।सूजी के इस झटपट नास्ते को गरमा-गरम सर्वे करे।
सुझाव
- सूजी का नाश्ता बनाने के लिए फ्रेश सब्जियों का इस्तेमाल करे।
- आप चाहे तो इसमें आप थोड़ी से बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते है।
- आप इस रेसिपी में सब्जिया अपनी पसंद से भी डाल सकते है।
- आप चाहे तो इस रेसिपी में आप सभी मसाले अपने स्वादानुसार भी डाल सकते है।
दोस्तों आज हमने जानी Suji ka Nasta Recipe in Hindi , सूजी का आसान नाश्ता बनाने की विधि दोस्तों आपको हमारी यह Suji ka Nasta Recipe in Hindi की recipe कैसे लगी हमें comments मे जरूर बताये | और अपने बनाये हुए Suji ka Nasta के photo के साथ हमें instagram और facebook पर टैग करना न भूले @officialchatorakitchen
ऐसे ही और भी स्वादिस्ट dish के बारे मे जानने के लिए हमारी वेबसाइट chatorakitchen पर विजिट करते रहे | हम आपके लिए रोज नयी नयी स्वादिस्ट स्वादिस्ट recipe लाते रहते है |
अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमें comments मे पूछ सकते है या आप कोई डिश की रेसिपी चाहते है तो वो भी हमें comments मे जाकर बता सकते है |
इस blog को पूरा पढ़ने के लिए आपका तहे दिल के साथ धन्यवाद
